01 132 https://jaivardhannews.com/the-young-man-committed-suicide-the-young-man-was-pressurizing-him-to-marry-his-sister-the-troubled-brother-committed-suicide-the-accused-arrested/

देवगढ़ थाना क्षेत्र के चारनिया गांव में युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आराेप में बहन के एक तरफा प्रेमी काे बुधवार सुबह गिरफ्तार किया। आराेपी ने मृतक की बहन से शादी करने का दबाव और जन्मदिन पर स्वयं के नाम के साथ मृतक की बहन का नाम लिखकर केक काटा और साेशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे परेशान हाेकर भाई ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर दी थी।

थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत ने बताया कि मगरी चारनिया निवासी ईश्वर पुत्र चुन्नीलाल सालवी काे आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आराेप में गिरफ्तार किया। 18 दिसंबर को ईश्वर का जन्मदिन था, उसने अपने जन्मदिन के दिन केक पर मृतक दीपक की बहन सुनीता का नाम लिखवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इससे दीपक और ईश्वर के परिवार में विवाद बढ़ गया था।

23 दिसंबर सुबह दीपक का शव घर के पास कुएं में मिला था। बताया कि कानावास छापली निवासी दीपक पुत्र अमराराम सालवी के माता-पिता नहीं है, इस कारण दीपक, आकाश और बहन सुनीता 12 साल से मामा के पास ही रहते हैं। दीपक की बहन सुनीता है, जिसे ईश्वर पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। जबरदस्ती विवाह करने के लिए दबाव बना रहा था।

इससे दीपक व ईश्वर सालवी व उसके परिवार के बीच विवाद था। ईश्वर व उसके परिवारवालों ने दीपक को जान से मारने की धमकी व उसकी बहन सुनीता से जबरदस्ती विवाह करने के धमकियां भी दी थी। इससे परेशान होकर दीपक ने बदनामी के डर से बचने के लिए आत्महत्या कर ली। आरोपी ईश्वर सुनीता काे कई बार रास्ते में आते-जाते भी परेशान करता था। अश्लील वीडियाे बनाकर भेजने की धमकी देकर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। दीपक अपनी बहन की शादी जल्द से जल्द कराना चाह रहा था, लेकिन ईश्वर के अनैतिक दबाव डालने से दीपक मानसिक तनाव मे चल रहा था।