Chunnilal Pancholi or rajsamand Police https://jaivardhannews.com/threat-to-rajsamand-deputy-chairman-police/

Threat to Rajsamand Deputy Chairman : नगरपरिषद राजसमंद के उप सभापति व जेके टायर एम्पलाइज युनियन इंटक के अध्यक्ष चुन्नीलाल पंचोली को खुद के साथ मारपीट व अनैतिक घटना की आशंका जताते हुए सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल किया है। पंचोली ने पुलिस व प्रशासन पर भी परेशान करने के आरोप लगाए हैं और कांग्रेस कमेटी के नेताओं से साथ आने व सहयोग का आह्वान किया है। पंचोली ने राज्य सरकार के दबाव में कांकरोली थाना पुलिस पर अनैतिक दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। दो दिन पहले ही पंचोली ने जेके टायर फैक्ट्री में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों से खतरा बताते हुए पाबंद करने का आग्रह किया है। इसके लिए उप सभापति व इंटक अध्यक्ष पंचोली ने जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी से भी मुलाकात की। उसके दूसरे दिन मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

इंटक अध्यक्ष चुन्नीलाल पंचोली जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी को परिवाद देकर जेके टायर फैक्ट्री में कार्यरत भामसं से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों से खतरा बताते हुए कांकरोली थाना पुलिस के माध्यम से पाबंद करने की मांग उठाई। पंचोली का आरोप है कि भामसं अध्यक्ष हिम्मतसिंह, मोतीलाल कुमावत सहित एक दर्जन से ज्यादा पदाधिकारी जबरन जबरन जेके टायर फैक्ट्री में काबिज होना चाहती है, जबकि उनके पास कर्मचारियों का बहुमत ही नहीं है। फैक्ट्री में भामसं के अभी सिर्फ 40 से 50 सदस्य है, जबकि इंटक युनियन के पास 1200 से ज्यादा कार्यकर्ता है और उनका बहुमत है। पंचोली का आरोप है कि भारतीय मजदूर संघ जो कि भाजपा से समर्थित है और इसलिए प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से अनैतिक तरीके से इंटक कार्यकर्ताओं को डरा धमकाकर व पुलिस- प्रशासन के माध्यम से झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश रची जा रही है। पंचोली ने एसपी को दिए परिवाद में आरोप लगाया कि भामसं पदाधिकारी धमका रहे हैं कि अभी प्रदेश में उनकी यानि भाजपा की सरकार है और रास्ते में मिलने पर हाथ पैर तोड़ने तक की धमकियां दी जा रही है। साथ ही जेके फैक्ट्री में तोड़फोड़ कर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने के भी आरोप है। पंचोली ने बताया कि फैक्ट्री में कार्यरत कैलाश मीणा के साथ मारपीट कर जातिगत गाली गलोच कर डराया व धमकाया गया, जिसकी पहले ही कांकरोली थाने में रिपोर्ट दे रखी है। साथ ही जेके टायर फैक्ट्री से नौकरी से निकालने तक की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि जेके टायर फैक्ट्री की तीनों ही शिफ्ट में आते व जाते समय भामसं कार्यकर्ता धमका रहे हैं और डराते हुए उन्हें जबरन भामसं से जुड़ने का अनैतिक दबाव भी बना रहे हैं। पंचोली ने परिवाद में लिखा कि 1 मई से लगातार भामसं पदाधिकारी डरा, धमका रहे हैं। इसकी युनियन पहले भी कांकरोली थाने से लेकर पुलिस व प्रशासन को परिवाद दे चुका है, मगर उनकी शिकायत व रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

JK Tyre & industries ltd : श्रमिक संगठनों में वर्चस्व का झगड़ा

JK Tyre & industries ltd : कांकरोली में इन दिनों दो श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ और जेके टायर एम्प्लाइज युनियन इंटक के कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी चल रही है। भामसं अध्यक्ष हिम्मतसिंह व अन्य पदाधिकारियों ने कलक्टर व एसपी को ज्ञापन देकर इंटक पदाधिकारियों पर डराने, धमकाने के आरोप लगाए व कार्रवाई की मांग की। उसके दूसरे दिन इंटक अध्यक्ष चुन्नीलाल पंचोली के नेतृत्व में श्रमिकों ने कलक्टर व एसपी को ज्ञापन देकर भामसं के आरोपों को झूठा बताते हुए जेके टायर फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई। साथ ही इंटक युनियन ने जेके टायर फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों के लिए एलटीए नियम लागू कर वेतन, भत्ते व नियमित नौकरी आदि के परिलाभ दिलाने की कार्रवाई तय समयावधि में पूरी नहीं होने पर इंटक युनियन के आह्वान पर 17 मई 2024 को सुबह कर्मचारियों ने आधे दिन तक कार्य का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा एलटीए को 31 मई 2024 तक पूर्ण रूप से लागू करने का लिखित आश्वासन दिया, तो कार्मिक काम पर लौट गए। इस तरह जेके टायर फैक्ट्री में फिलहाल इंटक को बहुमत है, मगर भारतीय मजदूर संघ अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए अधिकाधिक सदस्य जोड़ने में जुटा हुआ है। भामसं का आरोप है कि इंटक पदाधिकारियों द्वारा डराया, धमकाया जा रहा है, जबकि इंटक युनियन ने भामसं कार्मिकों से खतरा बताया है। हालांकि यह झगड़ा सियासी है। इंटक युनियन एक तरह से कांग्रेस समर्थित है, तो भारतीय मजदूर संघ भाजपा से समर्थित है। इसलिए भामसं व इंटक युनियन के इस झगड़े को भी सियासी तौर भी देखा जा रहा है।

rajsamand Police News https://jaivardhannews.com/threat-to-rajsamand-deputy-chairman-police/

JK Tyre Factory : उप सभापति पंचोली ने यह मैसेज किया वायरल

JK Tyre Factory : जेके टायर एम्प्लाइज युनियन इंटक अध्यक्ष व नगरपरिषद राजसमंद के उप सभापति चुन्नीलाल पंचोली ने वाट्सग्रुप के साथ सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल किया है। पंचोली ने बताया कि यह मैसेज पुलिस के बड़े अधिकारियों, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश श्रीमाली को भेजा है, तो जेके टायर कंपनी, पुलिस व प्रशासन को प्रेषित किया है। पंचोली ने लिखा कि मेरे साथ कुछ भी घटित हो सकती है। 5 दिन से उन्हें परेशान किया जा रहा है। पुलिस व प्रशासन द्वारा परेशान किया जा रहा है। पंचोली ने लिखा कि मैं मर जाऊ तो परवाह नहीं। मजदूर भाईयों के लिए हर स्तर पर संघर्षरत रहूंगा। अंत में लिखा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। इंटक युनियन जिंदाबाद, मजदूर एकता जिंदाबाद, मजदूर भाई भाई।

कर्मचारी के सेवानिवृत कार्यक्रम में जाने से रोकने का प्रयास

इंटक युनियन अध्यक्ष चुन्नीलाल पंचोली ने कहा कि जेके टायर फैक्ट्री में एक कर्मचारी के रिटायरमेंट का कार्यक्रम था, जिसमें जाने से भी पुलिस ने रोका चाहा। कांकरोली थाने से मुझे कॉल आया कि आप जेके टायर फैक्ट्री के कार्यक्रम में नहीं जाएंगे, जबकि वह कार्मिक इंटक से जुड़ा होकर सिर्फ उसे इकलाई पहनाने व अल्पाहार का कार्यक्रम में शिरकत करने का है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा उन पर अनैतिक दबाव बनाने का प्रयास किया गया। पंचोली ने कहा कि मैं राजसमंद शहर का उप सभापति व एक जनप्रतिनिधि होने के बावजूद पुलिस द्वारा इस तरह का दबाव बनाया जा रहा है। इस कारण वह पिछले 5 दिन से मानसिक रूप से काफी परेशान हैं।

Kankroli Police : परिवाद आने जांच के लिए बुलाया, मगर नहीं आए

Kankroli Police : इंटक युनियन पदाधिकारियों के खिलाफ एक परिवाद आया है, जिसकी जांच के लिए जेके पुलिस चौकी के माध्यम से फोन कर बुलाया गया है, मगर वे नहीं आ रहे हैं। बार बार फोन करने के बाद भी इंटक अध्यक्ष चुन्नीलाल पंचोली व अन्य पदाधिकारी नहीं आ रहे हैं।

हनवंतसिंह, थाना प्रभारी कांकरोली
photo 6219944305351573780 y https://jaivardhannews.com/threat-to-rajsamand-deputy-chairman-police/
photo 6219944305351573781 y https://jaivardhannews.com/threat-to-rajsamand-deputy-chairman-police/
photo 6219944305351573779 y https://jaivardhannews.com/threat-to-rajsamand-deputy-chairman-police/