1 45 https://jaivardhannews.com/to-fulfill-the-hobby-of-luxury-life-trapped-the-businessman-and-collected-crores/

वर्ष 2019 में मिसेज इंडिया बनी प्रियंका चौधरी ने अपने लग्जरी लाइफ का शौक पूरा करने के लिए जयपुर के एक व्यापारी को हनीट्रेप (Honey trap) में फंसाने के मामला सामने आया है। श्याम नगर पुलिस उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इस बीच, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पूर्व मिसेज इंडिया राजस्थान प्रियंका चौधरी ने लग्जरी लाइफ का शौक पूरे करने के लिए व्यापारी से संबंध बनाए थे। Rajasthan Police पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है।

बाद में उसे व्यापारी को डराने के लिए महिला ने पिछले महीने श्याम नगर थाने में व्यापारी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया था। अब तक पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रियंका चौधरी टोंक जिले के पीपलू तहसील की रहने वाली है। 14 साल पहले 2008 में उसकी शादी हुई थी। वह खुद सरकारी स्कूल में पढ़ी हुई है, लेकिन मन में कुछ अलग करने का जज्बा था। प्रियंका के पति राजस्थान पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और फिलहाल टोंक में ही पोस्टेड है। प्रियंका ने शादी के बाद एलएलबी का कोर्स किया। उसकी दो बेटियां भी हैं। मिसेज इंडिया राजस्थान बनने के बाद एक इंटरव्यू में उसने कहा था कि जो मिस बनकर नहीं कर सकती है, वह मिसेज बनकर करना चाहती है। प्रियंका ने कुछ बड़ा करने का मन में ठान रखा था, लेकिन अपना सपना पूरा करने के बाद शौक पूरे करने के लिए वह गलत रास्ते पर चली गई।

Honeytrap : 2019 में बनी मिसेज इंडिया राजस्थान

मॉडलिंग की दुनिया से गांव काफी दूर होते हैं। प्रियंका कुछ बड़ा करने के बारे में सोच रही थी। 2019 में जयपुर में मिसेज इंडिया राजस्थान का आयोजन हुआ। इसमें प्रियंका ने भी नॉमिनेशन फॉर्म भरा था। 100 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया था। प्रियंका ने खिताब जीतने के लिए पूरी तैयारी की। उसने परिजनों को भी कार्यक्रम के बारे में नहीं बताया था। उसका मानना था कि ब्यूटी क्वीन बनने के बाद सभी को अपने आप ही पता लग जाएगा। फाइनल में अलग-अलग राउंड में 27 प्रतिभागियों ने पार्टिसिपेट किया था। फाइनल राउंड में प्रियंका चौधरी को विनर घोषित किया गया। इसके बाद से प्रियंका का सपना पूरी तरह से बदल गया।

Fraud Saiyyan : 2016 में व्यापारी के घर पहुंचे, ड़ेढ़ साल मकान में रही

अब तक की जांच में पता लगा कि प्रियंका का 2016 में व्यापारी घासीलाल चौधरी से पहली बार संपर्क हुआ था। घासीलाल लोहे का व्यापार करते हैं और टोंक के ही रहने वाले हैं। वे जयपुर में पाश्र्वनाथ कॉलोनी में रहते हैं। प्रियंका अपने पति के साथ उनके घर पहुंची थी। एएसआई जय सिंह का कहना है कि व्यापारी की पत्नी और प्रियंका दोनों एक ही गांव की है। गांव का हवाला देकर वह व्यापारी के मकान में रहने लग गई। इसके बाद धीरे-धीरे पहचान बनाई और संपर्क बढ़ाने शुरू कर दिए। वह व्यापारी के मकान में करीब डेढ़ साल तक ही रही। अब उसने खुद का फ्लैट ले लिया है।

Blackmail Women : हजारों से डिमांड लाखों तक पहुंची

मिसेज इंडिया राजस्थान प्रियंका चौधरी बड़ा सपना लेकर जयपुर में आई थी। उसे जैसे.जैसे व्यापारी के काम.धंधे के बारे में पता चलाए उसने व्यापारी से नजदीकियां बनानी शुरू कर दीं। जरूरतें बता कर उससे हजारों रुपए लेने लगी। इसके बाद डिमांड बढ़ कर लाखों में पहुंचने लग गई। व्यापारी के मकान को खाली करने के बाद भी वह व्यापारी के संपर्क में बनी रही। पहले प्रियंका ने अलग फ्लैट ले लिया था। वह दो बेटियों के साथ फ्लैट में रहती है और पति टोंक में नौकरी करता है।