01 29 https://jaivardhannews.com/two-smugglers-arrested-with-7-and-a-half-kg-of-ganja-police-team-surrounded-and-caught/

गांजे की सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों को पुलिस की भनक लगने पर भागने लगे इस पर पुलिस ने घेरा डालकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपियों के कब्जे से गांजा जब्त किया।

राजसमंद की आमेट थाना पुलिस ने रविवार को गांजे के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर गांजा बेचने की फिराक में थे। आरोपी पुलिस को देख गांजे से भरा कट्टा छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने उनको घेरा डालकर पकड़ लिया। पुलिस को कट्टे में 7 किलो 500 ग्राम गांजा भरा मिला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया।

आमेट थानाधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि सरदारगढ़ निवासी भैरुलाल कीर (55) पुत्र गोपीलाल कीर और गोटुलाल सेन (35) पुत्र किशनलाल सेन को अवैध गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों सरदारगढ़ के रावों का खेड़ा में कट्टा लेकर खड़े थे। उन्होंने पुलिस को देखा तो कट्टा छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने उनको घेरकर पकड़ लिया। कट्टे में कुल 7 किलो 500 ग्राम गांजा मिला। आरोपियों द्वारा गांजा कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपए है।