रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया जबरदस्त धमाका 

फिल्म ने महज 48 घंटों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। 

पेड प्रीव्यू शोज से ही फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। 

पहले दिन ‘धुरंधर 2’ ने 102.55 करोड़ रुपये का जोरदार कलेक्शन किया। 

दूसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार नहीं थमी और 80.72 करोड़ रुपये बटोरे। 

दो दिनों में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 226.27 करोड़ रुपये पहुंच गया। 

इस कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ रणवीर सिंह के करियर की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई। 

फिल्म ने ‘बाजीराव मस्तानी’ के 184 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। 

अब फिल्म की नजर ‘सिम्बा’ के 240.22 करोड़ के रिकॉर्ड पर टिकी हुई है। 

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईद वीकेंड पर फिल्म 500 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ सकती है।