murder 4 https://jaivardhannews.com/women-murder-in-chhattisgarh/

छत्तीसगढ के ग्राम योगेंद्र नगर में विवाहित महिला की अज्ञात आरोपी द्वारा गला दबा कर हत्या कर दी गई। महिला के घर से करीब आधा किलोमीटर दूर मक्के के खेत में दूसरे दिन उसकी लाश बरामद की गई। लाश के ऊपर पत्थर रख दिया गया था। उसके हाथ बांध दिए गए थे। घटनास्थल को देखने व जिस स्थिति में लाश मिली है उससे आशंका है इस वारदात में एक से अधिक आरोपी शामिल हैं।

घटना सोमवार की है लेकिन लाश मंगलवार सुबह मिली है। सोमवार को महिला अंजली व्यापारी 38 वर्ष अपने पति सुरेश के साथ खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। दोपहर बाद पति घर आ गया था। महिला अकेले खेत में रह गई थी। शाम 4 बजे बच्चे स्कूल से आए तो उन्हाेंने अपनी मां को तलाशा। मां घर में नहीं मिली। पिता ने बच्चों को खेत भेजा ताकि शाम तक पशुओं को लाया जा सके लेकिन खेत में भी महिला नहीं मिली और बच्चे पशु लेकर वापस लौट गए। इसके बाद पति ने ग्रामीणों को पत्नी के लापता होने की जानकारी दी तलाशना शुरू किया।

गांव वालों ने भी आसपास खोजबीन की पर महिला नहीं मिली। मंगलवार सुबह फिर से पति ने ग्रामीणों के साथ पत्नी को तलाशना शुरू किया। उसके खेत में ही मक्के के पौधों के बीच महिला की लाश मिली। जहां लाश पड़ी थी वहां आसपास पौधे टूटे हुए हैं।

वहां महिला द्वारा संघर्ष के निशान भी दिख रहे हैं। निकट ही चप्पल पड़ी है और बाल में लगाने वाली क्लिप भी। महिला के सिर व सीने में पत्थर रखा गया है। हाथ पीछे बंधे थे। मुंह में साड़ी को फाड़कर ठूंस दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू की है।

खेत में पौधे नहीं टूटने से करीबी पर संदेह गहराया

जहां लाश मिली है वह मक्के के खेत में 50 मीटर अंदर है। यदि महिला को कोई जोर जबरदस्ती से इतने अंदर तक ले जाता तो शुरू से लेकर घटनास्थल तक मक्के के पौधे टूटे हुए मिलते। लेकिन वहां तक सभी तरफ से पौधे ठीक हैं। किसी पहचान वाले या करीबी के साथ ही अंदर होगी। दुष्कर्म की आशंका जताई गई लेकिन पोस्ट मार्टम में मासिक धर्म के कारण खून निकलना बताया गया है।