
इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी देखने को मिली है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों में उत्साह है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बीते शनिवार यानी 5 अप्रैल को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,014 रुपए थी। वहीं 12 अप्रैल तक यह कीमत बढ़कर 93,353 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। यानी एक हफ्ते के भीतर सोने में कुल 2,339 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है, जो इसे अब तक का All Time High बना देती है।
Sone ka Bhav : चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त, पर स्थिरता बनी हुई
Sone ka Bhav : अगर चांदी की बात करें, तो इसमें इस हफ्ते मामूली तेजी देखने को मिली है। बीते शनिवार को 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 92,910 रुपए थी, जो अब बढ़कर 92,929 रुपए प्रति किलो हो गई है। यानि इस दौरान चांदी में केवल 19 रुपए की वृद्धि हुई है। हालाँकि, गौर करने वाली बात ये है कि 28 मार्च को चांदी ने अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड किया था, जब इसकी कीमत 1,00,934 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
Chandi Ka Bhav : साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों में बड़ा उछाल
Chandi Ka Bhav : वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़त देखी गई है। 1 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए था, जो अब तक बढ़कर 93,353 रुपए हो गया है। यानी सिर्फ तीन महीनों में सोना 17,191 रुपए यानी करीब 22.57% महंगा हो चुका है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो इसकी कीमत जनवरी में 86,017 रुपए प्रति किलो थी, जो अब 6,912 रुपए की बढ़त के साथ 92,929 रुपए तक पहुंच चुकी है। यह लगभग 8% की वृद्धि को दर्शाता है। तुलना करें तो साल 2024 में पूरे वर्ष भर में सोना सिर्फ 12,810 रुपए महंगा हुआ था, जबकि 2025 में अब तक उससे कहीं अधिक वृद्धि हो चुकी है।
Aaj kya Hai Sone ka Bhav : सोने की कीमतों में उछाल के पीछे 3 बड़े कारण
- ग्लोबल इकोनॉमिक अनिश्चितता और ट्रेड वॉर का खतरा:
अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण व्यापार युद्ध (Trade War) की आशंका गहराने लगी है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। मंदी के डर के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर Gold को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐतिहासिक रूप से मंदी के समय सोने को ‘Safe Haven Asset’ माना जाता है। - रुपए की कमजोरी का असर:
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर हो रहा है, जिससे सोने का आयात महंगा हो गया है। इस वर्ष रुपये में लगभग 4% की गिरावट दर्ज की गई है। आयात लागत बढ़ने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में स्वतः वृद्धि हो रही है। - शादी और त्योहारों का सीजन:
शादी-ब्याह और पर्व-त्योहार का मौसम शुरू हो चुका है। इससे ज्वैलरी की मांग में इजाफा हुआ है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे बड़े शहरों के ज्वैलर्स का कहना है कि ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहक खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं क्योंकि भारतीय संस्कृति में सोने को समृद्धि और निवेश दोनों का प्रतीक माना जाता है।
जानिए क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का मानना है कि वर्तमान में जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने और गोल्ड ETF में निवेश बढ़ने से सोने की कीमतों को मजबूती मिल रही है। ऐसे हालात में अनुमान है कि इस साल सोना 95,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से भी ऊपर जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो अगर ग्लोबल तनाव और डॉलर-रुपया का समीकरण ऐसे ही बना रहा, तो निवेशकों के लिए यह एक लाभदायक समय साबित हो सकता है।
Gold rate today : प्रमुख शहरों मे सोने का भाव
Silver Price Today : प्रमुख शहरों में चांदी के दाम
22 Carret and 24 Carret Gold Different : 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?
22 Carret and 24 Carret Gold Different : सोना खरीदते समय, हम अक्सर 22 कैरेट और 24 कैरेट जैसे शब्द सुनते हैं। ये शब्द सोने की शुद्धता को दर्शाते हैं।
- 24 कैरेट सोना: 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना होता है, जिसमें लगभग 99.9% शुद्ध सोना होता है। यह सोना बेहद नरम होता है और इसे आसानी से ख़रोच या मोड़ा जा सकता है। यही कारण है कि 24 कैरेट सोने का उपयोग आमतौर पर सिक्कों या सोने की छड़ों को बनाने में किया जाता है, न कि आभूषणों को बनाने में।
- 22 कैरेट सोना: 22 कैरेट सोने में 91.67% शुद्ध सोना होता है। बाकी 8.33% हिस्सा अन्य धातुओं जैसे तांबा, चांदी या जिंक का होता है। इन धातुओं को सोने में मिलाने से सोना मजबूत और टिकाऊ बन जाता है, जिससे इसे आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त बनाया जा सकता है। अधिकांश भारतीय आभूषण 22 कैरेट सोने के बने होते हैं क्योंकि यह एक अच्छा संतुलन प्रदान करता है – यह काफी शुद्ध है और साथ ही टिकाऊ भी है।
Aaj Sone ka Bhav Kya hai : सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें
Aaj Sone ka Bhav Kya hai : सोना एक महंगा और बहुमूल्य निवेश है। इसलिए, सोना खरीदते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है ताकि आप ठगी का शिकार न बनें और आपको सही कीमत पर शुद्ध सोना मिल सके।
1. बीआईएस हॉलमार्क अनिवार्य: भारत सरकार ने सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाया है। अब, किसी भी ज्वैलरी शॉप पर 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क के बिना सोना नहीं बेचा जा सकता। यह हॉलमार्क कोड सोने की शुद्धता और निर्माता की पहचान को दर्शाता है।
2. सोने की कीमत की जांच: सोने की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। इसलिए, सोना खरीदने से पहले विभिन्न स्रोतों से सोने की कीमत की जांच कर लें। आप इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जाकर ताजा भाव देख सकते हैं।
3. कैरेट और शुद्धता: सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन यह बहुत नरम होता है और आमतौर पर आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता। आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोना सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। आप कैरेट के आधार पर सोने की कीमत की गणना कर सकते हैं। आज क्या है सोने -चांदी का भाव
- उदाहरण : यदि 24 कैरेट सोने की कीमत 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, तो 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 6,000 रुपये होगी। इसी तरह, 18 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम के लिए (18/24) x 6,000 = 4,500 रुपये होगी।
4. वजन की जांच: सुनिश्चित करें कि ज्वैलर आपको सोने का सही वजन बता रहा है। आप किसी अन्य ज्वैलर के पास जाकर सोने का वजन दोबारा जांच सकते हैं।
5. बिल: सोने की खरीदारी का बिल जरूर लें।

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।