Skip to content
March 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • विविध

Road Accident : राजसमंद में सड़क पर दर्द का मंजर: एक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग

Laxman Singh Rathor April 12, 2025 1 minute read

Road Accident : राजसमंद ज़िले के कुंभलगढ़ उपखंड मुख्यालय स्थित केलवाड़ा कस्बे में एक भयानक सड़क हादसे ने हर किसी का दिल दहला दिया। हाइवे नंबर 162 पर शनिवार को तेज़ रफ्तार में बेकाबू हुई एक पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को बेरहमी से रौंद डाला। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उदयपुर रेफर कर दिया गया। इस भयंकर हादसे में सिर्फ बाइक सवार ही नहीं, बल्कि पिकअप सवार पांच लोग घायल भी घायल हो गए, जिन्हें केलवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल युवकों की चीखें, सड़क पर बिखरा खून और क्षतिग्रस्त वाहन यह दृश्य किसी भी इंसान के रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी था।

Kumbhalgarh News : हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सूचना मिलते ही केलवाड़ा थाना प्रभारी विशाल गवारिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हाइवे पर यातायात व्यवस्था बहाल करवाई। इस हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हमारी सड़कों पर इंसानी ज़िंदगी इतनी सस्ती हो गई है? क्या तेज़ रफ्तार और लापरवाही की कीमत हर बार किसी मासूम की जान से चुकानी पड़ेगी?

Road Accident in kumbhalgarh
Road Accident in kumbhalgarh

Rajsamand Police : केलवाड़ा थाना प्रभार विशाल गवारिया ने बताया कि केलवाड़ा में हाइवे पर तलादरी क्रॉसिंग के पास बाइक सवार तलादरी से आ रहा था, जबकि पिकअप उदयपुर से मजेरा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक बाइक हाइवे पर आ गई और पिकअप तेज रफ्तार में होने से नियंत्रित नहीं हो पाई। इससे पिकअप की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में गुंदी का भीलवाड़ा निवासी शिवलाल (30) पुत्र हजारीराम भील की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तलादरी निवासी पुराराम पुत्र रूपाराम गमेती गंभीर घायल होने पर केलवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया है। बताया कि पिकअप में डीजे साउंड सिस्टम भरा हुआ था, जो उदयपुर की तरफ से आ रहा था। तेज ब्रेक लगाने से पिकअप भी पलट गई, जिससे फूलचंद झाड़ोल, रोशन लाल बडगांव, दिनेश बडगांव, नारायण उदयपुर और सुनील उदयपुर घायल हो गए, जिनका केलवाड़ा अस्पताल में उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद सभी घायल व शव को एम्बुलेंस से केलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जबकि पुलिस ने घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल करवाई। पुलिस ने दुर्घटना का प्रकरण दर्ज करते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद एकत्रित हो गए कई लोग

Kelwara Police station : केलवाड़ा में हादसे के बाद बड़ी तादाद में लोग दुर्घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। नव निर्माणाधीन हाइवे पर आए दिन हादसो को लेकर निर्माण में तकनीकी खामी को लेकर लोगों ने सवाल उठाए। साथ ही हाइवे ऑथोरिटी एवं जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। लोगों का कहना था कि चारभुजा से भटेवर हाइवे का निर्माण चल रहा है और चारभुजा, रीछेड़, भगत तलाई, केलवाड़ा तक कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन न तो हाइवे ऑथोरिटी द्वारा ध्यान दिया जा रहा है और न ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गंभीर है। इस कारण हादसों की रोकथाम को लेकर कोई ठोस प्रयास नहीं हो पा रहे हैं।

घायलों का उपचार, शव का पोस्टमार्टम जारी

Accident in rajsamand : दुर्घटना के बाद गंभीर घायल एक बाइक सवार को उदयपुर रेफर किया, जबकि शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। इसके अलावा पिकअप सवार पांच लोगों का केलवाड़ा अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना का प्रकरण दर्ज करते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी है।

विशाल गवारिया, थाना प्रभारी पुलिस थाना केलवाड़ा
Bear Attack on old man : राजसमंद में घर के बाहर टॉयलेट करते वृद्ध पर दो भालू का हमला, दर्दनाक मौत

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 3,185

Post navigation

Previous: Rana Sanga History : बाबर की तोपों के सामने तलवार लेकर लड़े थे राणा सांगा, 80 घाव सहकर भी डटे रहे
Next: Rain Alert : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश से दो की मौत, आंधी-तूफान का अलर्ट

Related Stories

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें
  • विविध

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें

Parmeshwar Singh Chundwat March 26, 2026
Aaj Ka Rashifal
  • विविध

Aaj Ka Rashifal : 22 मार्च 2026 का राशिफल : ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, जानिए आज किस राशि को मिलेगा लाभ

Parmeshwar Singh Chundwat March 22, 2026
Rajasthan biogas village
  • विविध

Rajasthan biogas village : राजस्थान के इस गांव ने कर दिया कमाल, 4 साल से नहीं मंगवाया एक भी LPG सिलेंडर

Parmeshwar Singh Chundwat March 21, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_VjB4mdRRVXY महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
#udaipurnews #udaipurpolice #crimenewsउदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर और महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ के विजयपुर के निवासी हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व चोरी-नकबजनी के 5 मामले, कालुलाल पर 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा कि कुल 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें अर्जुन पिता रमेश, रामचन्द्र पिता कानाजी और कुंदन पिता राजेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी रात में बाइक लेकर दूसरे गांव कस्बे में जाते और महिलाओं के कपड़े पहनकर रैकी करते थे। मोबाइल भी पास में नहीं रखते। 15 मार्च को कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी, जहां बाजार में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच व तलाश करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया।
udaipur news
udiapur police
kurabad police
कुराबड़ न्यूज
उदयपुर न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार #udaipurnews
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram