Skip to content
April 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Accused of robbery arrested : राजसमंद में वृद्ध दम्पती से लूट के बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Laxman Singh Rathor May 16, 2025 1 minute read

Accused of robbery arrested : राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में दो माह पहले भारतसिंंहजी का गुड़ा गांव में वृद्ध पति पत्नी पर जानलेवा हमला कर लूट कर फरार शातिर तीन बदमाशों को देवगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नकाबपोश लुटेरों ने लाठियों से मारपीट करते हुए महिला का गला दबाकर सोने के आभूषण छीन ले गए थे। पुलिस गहन तहकीकात में जुटी रही और अब पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी के विरुद्ध राजसमंद, चित्तौड़ सहित संभाग में 23 चोरी, लूट व नकबजनी के प्रकरण दर्ज है, जबकि दूसरे आरोपी के खिलाफ पांच प्रकरण विचाराधीन है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है।

Rajsamand News Today : राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 18 मार्च 2025 रात देवगढ़ थाना क्षेत्र के भारतसिंहजी का गुड़ा निवासी 60 वर्षीय मंदरूप पुत्र हजारी रायका व उसकी पत्नी दरियाव बाई बाड़े में सो रहे थे। उस रात करीब एक से दो बजे के बीच तीन चार नकाबपोश बदमाश घुस आए और दरियाव का गला दबाकर सोने के जेवर लूटे। छीना झपटी की आवाज पर वृद्ध पति मंदरूप जाग उठा, मगर बदमाशों ने उसके पैरों पर लाठियों से धड़ाधड़ वार कर गंभीर घायल कर दिया। इससे वृद्ध दम्पती काफी घर व सहम गए। इस तरह आरोपी महिला के कान से 1.5 तोला सोने की टोटियां, गले से 1 से 1.5 तोला का सोने का मादलिया छीन लिया। टोप्स के लिए कान काट दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गई। आरोपियों के फरार होने के बाद पीड़ित मंदरुप ने देवगढ़ थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज करते हुए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। देवगढ़ थाना प्रभारी अनिल विश्नोई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली जानकारी के अलावा तकनीकी आधार गहन जांच की गई। इस पर कुछ अहम तथ्य मिलने के बाद पुलिस ने चित्तौड़गढ़ जिले में राशमी थाना क्षेत्रत्र के आरणी निवासी शंकरनाथ (45) ऊंकार उर्फ ईश्वरलाल कालबेलिया, भाणुजा डांग, निकुंभ, जिला चित्तौड़गढ़ हाल शंकरनाथ कालबेलिया का डेरा, मावली जिला उदयपुर निवासी सुरेशचंद्र उर्फ सुरेश (27) पुत्र जयचंद मोगिया को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। पुलस द्वारा सख्त पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लूट की वारदात को स्वीकार करते हुए लूट का माल चित्तौडगढ़ में जिसे बेचा, उसका नाम भी बता दिया। इस पर देवगढ़ थाना पुलिस ने लूट के सोने के जेवर खरीदने के आरोप में उपरडा पाड़ा, गांधी चौक, कोतवाली थाना जिला चित्तौड़गढ़ निवासी प्रतीक (22) पुत्र अमन उर्फ छोटू सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी की दुकान से महिला के सोने की टोटियां, मादलिया बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि क्षेत्र में चोरी, लूट व नकबजनी की अन्य वारदातों में भी संलिप्तता हो सकती है, जिसको लेकर तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। इस घटना ने एक बार ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए थे, लेकिन देवगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकता।

Battery saving tips : स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? इन 5 आसान ट्रिक्स को अपनाएं

मास्टरमाइंड के विरुद्ध 23 FIR

Rajsamand Police : व़ृद्ध दम्पती लूट का मास्टर माइंड चित्तौड़गढ़़ जिले के आरणी निवासी शंकरनाथ कालबेलिया मास्टर माइंड निकला। इस आरोपी के खिलाफ राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा व उदयपुर जिले के विभिन्न पुलिस थानों में 23 लूट, चोरी, नकबजनी, मारपीट सरीखे में दर्ज है। इसी तरह सुरेशचंद्र उर्फ सुरेश मोगिया के खिलाफ चित्तौड़गढ़ के निकुंभ, छोटी सादड़ी व बड़ी सादड़ी थाना क्षेत्र में 5 चोरी, लूट व नकबजनी के प्रकरण दर्ज हैं।

इस पुलिस टीम ने की कार्रवाई

एएसपी महेंद्र पारीक व भीम पुलिस उप अधीक्षक पारस चौधरी के निर्देशन में देवगढ़ थाना प्रभारीी अनिल कुमार विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। टीम में एएसआई अमर सिंह, हैड नटवरलाल, राजूलाल, आनंद, मनोज, रामचंद्र चौधरी, और मुकेश मीना आदि शामिल है।

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 828

Post navigation

Previous: Hindusthan Zinc : मेटल्स के साथ कला-संस्कृति संरक्षण में हिन्दुस्तान जिंक का अनमोल योगदान
Next: District Bar Association : न्यायाधीश संवर्ग भर्ती में अनियमितता के उठाए सवाल, कलक्टर से मिले अधिवक्ता

Related Stories

rajsamand police
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand murder case : बीमा की रकम के लिए भाई बना कातिल: देवीसिंह की हत्या कर सड़क हादसा दिखाया, 4 गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat March 31, 2026
AEN bribery case
  • क्राइम/हादसे

AEN bribery case : 15 हजार की रिश्वत लेते पंचायत समिति के AEN गिरफ्तार : घर से मिला 5.23 लाख कैश

Parmeshwar Singh Chundwat March 17, 2026
Man Died Eating Rasgulla
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम/हादसे

Man Died Eating Rasgulla : एक रसगुल्ले ने उजाड़ दिया परिवार, परिजन से डॉक्टर तक हैरान |Food Choking Death

Laxman Singh Rathor March 16, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_gmUzEnFEvp4 #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
धोइंदा में नलों में आ रहा गंदा पानी, लोग बोले- कैसे पीएं ये जहर #Rajsamandnews
पाली जिले में खेत गई महिला की हत्या, गला काटा-पैर काटे, गहने लूट ले गए #palinews #palipolice  #jaivardhannews
#rajsamandपाली के काराड़ी गांव में 65 साल की महिला प्यारी देवी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव सूखे तालाब में मिला। गले पर गहरे घाव थे, दोनों पैर कटे हुए मिले और कान-पैरों के गहने गायब थे। पुलिस हत्या और लूट दोनों एंगल से जांच कर रही है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
पाली जिले में खेत गई महिला की हत्या, गला काटा-पैर काटे, गहने लूट ले गए #palinews #palipolice
RBSE 12th Result : सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री में टॉपर छात्रों के गजब सपने, पढ़ाई के रोचक किस्से #rajsamandnews #jaivardhannews #subhashpublicschooldhoindaराजसमंद शहर के धोइंदा स्थित सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री स्कूल में 12वीं विज्ञान, कला, वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। कोई इंजीनियर बनना चाहता है, तो कोई डॉक्टर, IAS व IPS बनने का सपना बुन रहा है। स्कूल में रूटीन की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में एक्स्ट्रा जानकारी मिलना भी खास बताया। साथ ही स्कूल में प्रत्येक क्लास की एक्ट्रा क्लास होने से किसी भी छात्र को ट्यूशन की जरूरत ही नहीं पड़ी।
Rajsamand News
राजसमंद न्यूज
Jaivardhan News
Subhash Public Senior Secondary School
Kankroli city
सुभाष पब्लिक स्कूल
Subhash Public School
12th result
RBES 12th restult
12वीं परीक्षा परिणामOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
RBSE 12th Result : सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री में टॉपर छात्रों के गजब सपने, पढ़ाई के रोचक किस्से
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram