
Attack on police : हॉलीवुड फिल्मों की तरह चोर- पुलिस का दृश्य शहर की सड़कों पर लाइव देखने को मिला। उदयपुर शहर के शोभागपुरा क्षेत्र में जालोर के कुख्यात आरोपी सुरेश राजपुरोहित और गुजरात पुलिस के बीच सड़कों पर पीछा और फायरिंग का ड्रामा चला। गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम हवाला, नशा तस्करी और धोखाधड़ी के मामलों में वांछित सुरेश को पकड़ने उदयपुर पहुंची थी। इस दौरान एसआई जयदीप ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने कार चढ़ाकर जान लेने का प्रयास किया। एसआई कार के बोनट पर लटके, गिरे, और फिर फायरिंग की, जिसमें आरोपी को गोली लगी, लेकिन वह फिर भी भाग निकला।
Udaipur police : घटना शाम करीब 6:30 बजे शोभागपुरा इलाके में शुरू हुई। गुजरात पुलिस की टीम वेगस-69 क्लब के पास सुरेश का इंतजार कर रही थी। जैसे ही वह अपनी फॉर्च्यूनर कार में जूडियो शोरूम के पास पहुंचा, एसआई जयदीप ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन सुरेश ने कार की रफ्तार बढ़ाई और एसआई को कुचलने की कोशिश की। जयदीप किसी तरह बोनट पर चढ़ गए। करीब 200 मीटर तक कार पर लटकने के बाद वरजू विला होटल के पास अचानक ब्रेक लगने से वह नीचे गिरे। इसके बाद जयदीप ने भागते हुए सुरेश की कार पर दो राउंड फायर किए। Rajasthan Police द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
गोली लगने के बाद भी फरार हुआ आरोपी
Gujarat crime branch : फायरिंग के बावजूद सुरेश भूपालपुरा रोड की ओर भाग निकला। बाद में उसकी कार भूपालपुरा में कृष्णा पैलेस होटल के पास खड़ी मिली। कार की ड्राइवर सीट पर खून के धब्बे थे, जिससे पुलिस को शक है कि उसे गोली लगी और वह घायल है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और एक अन्य वाहन भी जब्त किया। सुखेर थाने में एसआई जयदीप की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें अब सुरेश की तलाश में जुटी हैं।
छोटे भाई के होटल में ठहरा था सुरेश
Firing in Udaipur : सुरेश राजपुरोहित गुजरात में हवाला, मादक पदार्थों की तस्करी और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों में वांछित है। वह लंबे समय से फरार था और ज्यादातर दिल्ली और जयपुर में रहता था। उसका छोटा भाई उदयपुर में शोभागपुरा के वेगस-69 बार एंड क्लब में पार्टनर है। हाल ही में भाई ने भूपालपुरा में कृष्णा पैलेस होटल लीज पर लिया था, जहां सुरेश ठहरा हुआ था।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
Hawala smuggling : घटना की सूचना मिलते ही सुखेर थाने के एसआई औंकार सिंह चारण, एएसआई हरीश सनाढ्य और हेडकांस्टेबल विनोद गुर्जर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार की तलाशी ली और खून के निशान देखकर अनुमान लगाया कि सुरेश घायल है। थानाधिकारी रविंद्र सिंह चारण ने बताया कि गुजरात पुलिस के साथ मिलकर आरोपी की तलाश की जा रही है। शहर में हड़कंप मच गया है और पुलिस हर संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।
