Skip to content
March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • मौसम

Mosam : राजस्थान में मूसलधार बारिश का कहर : आज चार जिलों में रेड अलर्ट, कई बांधों के खुले गेट Rain Alert

Parmeshwar Singh Chundwat July 27, 2025 1 minute read

Mosam : राजस्थान में मानसून इस बार जबरदस्त रफ्तार में है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। रविवार को झालावाड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बूंदी, कोटा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और सिरोही जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। राजधानी जयपुर में भी रविवार अलसुबह हल्की बारिश देखने को मिली, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

राज्य में बढ़ती बारिश के चलते टोंक जिले के बीसलपुर बांध के दो गेट खोल दिए गए हैं, जिससे पानी की निकासी लगातार की जा रही है। कैचमेंट एरिया में तेज बारिश की वजह से बांध में जलस्तर बढ़ने लगा, जिससे रविवार सुबह एक और गेट खोला गया। अब तक बांध के गेट नंबर 10 और 11 से कुल 18030 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। धौलपुर जिले में पार्वती डैम के भी सभी आठ गेट खोल दिए गए हैं। लगातार हो रही बारिश से डैम का जलस्तर बढ़ गया है। इससे आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। तेज बारिश की आशंका को देखते हुए धौलपुर जिला प्रशासन ने 28 से 30 जुलाई तक जिले की समस्त स्कूलों और आंगनबाड़ियों में अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर श्रीनिधि बी.टी. के आदेशानुसार यह कदम सुरक्षा और एहतियात के तौर पर उठाया गया है, जिससे बच्चों और कर्मचारियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अजमेर जिले के ब्यावर क्षेत्र के जैतारण कस्बे के पास केसरपुरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। वहां के एनिकट में 40 वर्षीय लक्ष्मण नायक की डूबने से मौत हो गई। वह ब्यावर के रास गांव का निवासी था और मकान चिनाई का काम करता था। शनिवार को डूबने के बाद SDRF की टीम को अजमेर से बुलाया गया था, लेकिन उस समय शव बरामद नहीं हो सका। रविवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें युवक का शव एनिकट से बरामद कर लिया गया।

शनिवार को कई जिलों में मूसलधार बारिश

Weather Update : राज्य में भारी बारिश का यह दौर बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से शुरू हुआ है। शनिवार को कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में एक से छह इंच तक बारिश दर्ज की गई कोटा संभाग में बारिश के कारण चंबल और कालीसिंध नदियों पर बने कई डैमों के गेट खोल दिए गए हैं। बीकानेर में भी शनिवार शाम तेज बारिश हुई, जिससे कई जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

राज्य में औसत से 91% अधिक वर्षा

Rajasthan ka Mosam : इस बार मानसून ने राजस्थान में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है। 1 जून से 25 जुलाई तक राज्य में औसतन 180.8 मिमी वर्षा होती है, जबकि इस बार अभी तक 345 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत से 91% अधिक है। इससे साफ है कि इस मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से कहीं अधिक वर्षा दर्ज की जा रही है।

Aadhar Card Loan : 30,000 रुपये का पर्सनल लोन सिर्फ आधार कार्ड से – जानिए कौन- कौनसी बैंक देती है लोन

अगले तीन दिन भारी बारिश

Aaj ka Mosam : मौसम विभाग, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने जानकारी दी है कि वर्तमान में सक्रिय मौसम तंत्र के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में अगले दो-तीन दिनों तक भारी से अति भारी वर्षा की प्रबल संभावना बनी हुई है। 29 और 30 जुलाई को भी पूर्वी राजस्थान में इसी तरह की भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। निचले इलाकों में जलभराव की समस्या के चलते आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान नदियों, नालों और जलाशयों के पास जाने से बचें। बच्चों और बुजुर्गों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी गई है।


🌧️ 27 जुलाई 2025 को बारिश का अलर्ट

📍 रेड अलर्ट (बहुत भारी बारिश की संभावना)

  • झालावाड़
  • प्रतापगढ़
  • डूंगरपुर
  • बांसवाड़ा

📍 ऑरेंज अलर्ट (भारी बारिश की संभावना)

  • बूंदी
  • कोटा
  • बारां
  • भीलवाड़ा
  • चित्तौड़गढ़
  • उदयपुर
  • सिरोही

📍 येलो अलर्ट (हल्की से मध्यम बारिश की संभावना)

  • शेष सभी जिले (जैसलमेर को छोड़कर)

🌧️ 28 जुलाई 2025 को बारिश का अलर्ट

📍 रेड अलर्ट

  • झालावाड़
  • प्रतापगढ़
  • डूंगरपुर
  • बांसवाड़ा

📍 ऑरेंज अलर्ट

  • कोटा
  • बारां
  • राजसमंद
  • चित्तौड़गढ़
  • उदयपुर
  • सिरोही
  • भरतपुर
  • करौली
  • धौलपुर
  • सवाई माधोपुर
  • दौसा

📍 येलो अलर्ट

  • शेष सभी जिले
    (जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर को छोड़कर)

🌧️ 29 जुलाई 2025 को बारिश का अलर्ट

📍 ऑरेंज अलर्ट

  • अलवर
  • भरतपुर
  • धौलपुर
  • करौली
  • सवाई माधोपुर
  • दौसा
  • बारां

📍 येलो अलर्ट

  • शेष सभी जिले
    (जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर को छोड़कर)

🌧️ 30 जुलाई 2025 को बारिश का अलर्ट

📍 ऑरेंज अलर्ट

  • अलवर
  • भरतपुर
  • धौलपुर
  • करौली
  • सवाई माधोपुर
  • दौसा

📍 येलो अलर्ट

  • शेष सभी जिले
    (जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर को छोड़कर)

🌡️ राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान (26 जुलाई)

(डिग्री सेल्सियस में)

क्रमशहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
1गंगानगर38.3°C29.6°C
2बीकानेर38.0°C30.5°C
3जैसलमेर38.0°C27.6°C
4चूरू37.8°C28.6°C
5बाड़मेर36.7°C28.6°C
6फतेहपुर36.0°C26.6°C
7पिलानी35.9°C25.0°C
8करौली34.6°C24.8°C
9झुंझुनूं34.8°C25.8°C
10अलवर34.2°C25.8°C
11दौसा34.3°C24.4°C
12सीकर33.2°C23.5°C
13जयपुर32.1°C23.1°C
14जालोर32.8°C27.8°C
15नागौर30.9°C28.0°C
16जोधपुर30.5°C27.5°C
17उदयपुर30.4°C26.4°C
18कोटा29.5°C24.0°C
19चित्तौड़गढ़29.4°C24.2°C
20अजमेर27.7°C20.8°C
21प्रतापगढ़28.1°C25.5°C
22पाली28.0°C26.3°C
23भीलवाड़ा27.2°C25.0°C
SBI YONO personal loan : SBI YONO App से आधार कार्ड पर ₹50,000 तक का पर्सनल लोन : जानिए प्रक्रिया

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 140

Post navigation

Previous: Aadhar Card Loan : 30,000 रुपये का पर्सनल लोन सिर्फ आधार कार्ड से – जानिए कौन- कौनसी बैंक देती है लोन
Next: Best FD investment tips : आधा भारत नहीं जानता एफडी (FD) में निवेश की ये 8 जबरदस्त बातें

Related Stories

Heatwave Alert in rajasthan
  • मौसम

Heatwave Alert : मार्च में ही झुलसाने लगी गर्मी, कई शहरों में तापमान 35°C पार | Rajasthan Weather Update

Laxman Singh Rathor March 5, 2026
Rajasthan weather today
  • मौसम

Rajasthan weather today ; गेहूं-जौ की फसल चौपट, अचानक बदले मौसम से हड़कंप, मौसम विभाग ने दी नई चेतावनी

Parmeshwar Singh Chundwat February 19, 2026
Aaj ka Mausam
  • मौसम

Aaj ka Mausam : राजस्थान में मौसम का बड़ा यू-टर्न! जयपुर में ओले, 13 जिलों में अलर्ट, अभी देखें आगे क्या होगा

Parmeshwar Singh Chundwat February 18, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

This error message is only visible to WordPress admins

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram