Skip to content
March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • समाचार

Gram Panchayat Reorganization : राजसमंद जिले में 74 नई ग्राम पंचायतें बनी, 130 पंचायतों में गांव हो गए इधर उधर

Laxman Singh Rathor November 21, 2025 1 minute read

Gram Panchayat Reorganization : प्रदेश में सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन व नवसृजन की प्रक्रिया में राजसमंद जिले में 74 नई ग्राम पंचायतें बनी है, जबकि 130 ग्राम पंचायतों में गांव इधर उधर हो गए हैं। पहले 206 ग्राम पंचायतें थी, जो अब बढ़कर 280 ग्राम पंचायत हो गई है। इसके अलावा एक ग्राम पंचायत का रेलमगरा से राजसमंद ब्लॉक में जोड़ा गया है, जबकि एक ग्राम पंचायत का नाम बदला गया है। ग्राम पंचायतों के गठन व किए गए बदलाव को लेकर राजनीतिक क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल बन गया है। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा के वोट ध्रुवीकरण का प्रयास किया है, जिससे आमजन में आक्रोश है, जबकि सत्तारुढ़ भाजपा का कहना है कि ग्राम पंचायतों का गठन आमजन की सुविधा को देखते हुए किया गया हैं। खैर नई ग्राम पंचायतों का गठन तो हो गया है, अब इसका फायदा और नुकसान जनता को कितना मिल पाता है, यह तो चुनाव के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

शासन सचिव डॉ. जाेगाराम द्वारा 20 नवंबर को जारी नोटिफिकेशन के तहत राजसमंद जिले की ग्राम पंचायतों में बड़ा बदलाव हुआ है। इस बदलाव को लेकर राजनीतिक हलके में अलग अलग प्रतिक्रियाएं हो रही है, तो दूसरी तरफ नई पंचायतों के गठन होने से गांवों में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को संतुष्ट कर पाने में दल सफल हो सकेंगे। ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पंच, सरपंच बनने का मौका मिलेगा और ग्राम पंचायतें छोटी होने से गांवों के ज्यादा विकास की उम्मीद भी रहेगी। इस तरह कहीं न कहीं नई ग्राम पंचायतों का गठन ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास के रास्ते जरूर खोलेगी। ग्राम पंचायतों के पुर्नगठन व नवसृजन की प्रक्रिया के बाद अब राजसमंद जिले में कुल 280 ग्राम पंचायतें हो जाएगी, जिससे राजसमंद जिले में पंचायतीराज महकमे का बजट भी बढ़ जाएगा, जो समग्र गांवों के लिए राहतभरा है।

कानादेव का गुड़ा पंचायत का नाम बदला

Newly Formed Gram Panchayats in Rajsamand : राजसमंद ब्लॉक में कानादेव का गुड़ा ग्राम पंचायत का नाम बदलकर काडा का तालाब कर दिया गया है, जो काफी चर्चा का विषय रहा है कि आखिर इस पंचायत का नाम क्यों बदला गया। जबकि कानादेव का गुड़ा गांव में ग्राम पंचायत कार्यालय से लेकर तमाम सरकारी कार्यालय पटवार सर्कल, कृषि केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र तक खुल चुके हैं। अब भले ही पंचायत का नाम काडा का तालाब रहेगा, मगर ग्राम पंचायत कार्यालय से लेकर सभी कार्यालय तो कानादेव का गुड़ा में ही रहेंगे, जिससे आमजन को क्या सराकोर है। इसको लेकर चर्चा है। गहलोत सरकार में फरारा ग्राम पंचायत से कानादेव का गुड़ा गांव को अलग कर नई ग्राम पंचायत बनाया गया था, मगर अब प्रदेश की भजनलाल सरकार में उसी ग्राम पंचायत के नाम में बदलाव किया गया है।

एक ही नाम तीन गांव बने ग्राम पंचायतें

Rajasthan Panchayat Notification 2025 : ग्राम पंचायताें नवसृजन और पुनर्गठन की प्रक्रिया में सोनियाणा गांव का नाम बड़ा ही लक्की रहा। तभी तो कुंभलगढ़, रेलमगरा और राजसमंद पंचायत समिति क्षेत्र के तीनों ही सोनियाणा नामक गांव ग्राम पंचायतें बन गई। हालांकि दोहरे नाम की वजह से विभागीय कामकाज में भ्रम की स्थिति भी बन सकती है। जैसा ही पनोतिया गांव भी दो है, एक रेलमगरा और दूसरा आमेट ब्लॉक में और दोनों ही ग्राम पंचायतें है।

7 पंचायतों को ब्यावर जिले में मिलाया

राजसमंद जिले में पहले कुल 213 पंचायतें थीं। इनमें से भीम विधानसभा क्षेत्र की 7 पंचायतों को नवगठित ब्यावर जिले में शामिल कर दिया गया, जिसके बाद राजसमंद जिले में पंचायतों की संख्या घटकर 206 रह गई। इसके बाद राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा नई पंचायतों का गठन किया गया, जिसमें राजसमंद जिले में 74 नई पंचायतें बनाई गईं। इस प्रकार अब राजसमंद जिले में कुल 280 पंचायतें हो गई हैं।

74 नई पंचायतें और 130 में बदले गांव

Rajsamand New Gram Panchayats List : आमेट ब्लॉक

  • 11 नई ग्राम पंचायत : बांडा, आगरिया का वाड़ा, टीकड़, देवड़ो का गुड़ा, भीलमगरा, बल्लो का खेड़ा, ढेलाणा, सेफटिया, सेंगनवास, साकरोदा, मुरड़ा
  • 17 इनमें बदलाव : आईडाणा, आगरिया, खाखरमाला, गोवल, घोसुंडी, जिलोला, जेतपुरा, बीकावास, लीकी, सेलागुड़ा, साकरड़ा, राछेटी, दोवड़ा, पनोतिया, लोढियाणा, गलवा, झौर

भीम ब्लॉक

  • 13 नई ग्राम पंचायतें : कालेटरा, डांसरिया, चाक हीरात, ठीकरवास खुर्द, थोरिया वेर, चेता, चांदेला की गवार, पीपरेलु, बारला चौड़ा, बड़ो की रेल, तीतरी, मेड़िया, नालोई लालपुरा
  • 18 इनमें अदला बदली : कुकरखेड़ा, डूंगाजी का गांव, बरार, कुशलपुरा, ठीकरवास कला, पीपलीनगर, बाघाना, छापली, दिवेर, कालागुमान, कुकड़ा, थानेटा, समेलिया, लाखागुड़ा, काछबली, अजीतगढ़, टोगी, कालादेह

देलवाड़ा ब्लॉक

  • 5 नई ग्राम पंचायतें : आकोदड़ा, सोडावास, उषाण, शिवसिंहजी का गुड़ा, गोरेला
  • 9 इनमें अदला बदली : रामपुर, सालोर, मंडियाणा, शिशवी, घोड़च, नेड़च, नेगड़िया, बिलोता, केसुली

खमनोर ब्लॉक

  • 5 नई ग्राम पंचायतें : गुड़ला, उसरवास, परावल, बलीचा, कल्लाखेड़ी बड़ालावाली
  • 11 गांवों की अदला बदली : धांयला, भैंसाकमेड़, शिशोदा, बागोल, कुंठवा, उनवास, टांटोल, खमनोर, सगरुण, कोठारिया चक ए, गुंजोल

कुंभलगढ़ ब्लॉक

  • 14 नई ग्राम पंचायतें : सोनियाणा, डूंगरजी का गुड़ा, बांसा, वाणिया टुकड़ा, जाम्बु का तालाब, नाथेला, पासून, थोरिया, बड़गुल्ला, दोवास, केसर, कलथाना, बांरा, हमेरपाल
  • 27 गांवों की अदला बदली : खरनोटा, लांबोड़ी, जनावद, साथिया, उमरवास, टाडावाड़ा गुजरान, धानीन, अंटालिया, गढ़बोर, मानावतो का गुड़ा, सैवंत्री, थुरावड़, झीलवाड़ा, सुंखार, बनोकड़ा, पीपला, गजपुर, कोयल, कालिंजर, ओड़ा, कुंचोली, वरदड़ा, पीपाणा, आंतरी, कणुजा, तलादरी, काकरवा

रेलमगरा ब्लॉक

  • 9 नई ग्राम पंचायतें : मेणिया, भराई, आंजना, लड़पचा, चावंडिया, मदारा, खटुकड़ा, सोनियाणा, खंडेल
  • 12 गांवों की अदला बदली : सादड़ी पीपली डोडियान, मेहन्दुरिया, गवारड़ी, सांसेरा, धनेरिया, सकरावास, चराणा, बनेड़िया, पछमता, खड़बामनिया, काबरा, खंडेल

राजसमंद ब्लॉक

  • 11 नई ग्राम पंचायतें : नौगामा, मजा नान्दोड़ा, काडा का तालाब, तलाई, मोरचना, मादड़ी देवस्थान, सापोल, सथाना, जोधपुरा, बड़लिया, लवाणा, सोनियाणा,
  • 24 गांवों की अदला बदली : एमड़ी, बडारड़ा, कानादेव का गुड़ा, साकरोदा, आत्मा, पसूंद, बोरज, धांयला, देवपुरा, पड़ासली, सांगठकला, पुठोल, राज्यावास, भाटोली, फियावड़ी, पीपली आचार्यान, भाणा, घाटी, महासतियो की मादड़ी, भावा, मोही, पीपली अहिरान

देवगढ़ ब्लॉक

  • 6 नई ग्राम पंचायतें : अर्जुनगढ़, भारतसिंहजी का गुड़ा, तपालो का खेड़ा, मांडावाड़ा, नीमझर, कामला
  • 12 इनमें अदला बदली : सोहनगढ़, ताल, काकरोद, पारड़ी, नराणा, कुन्दवा, जीरण, नरदास का गुड़ा, स्वादड़ी, कालेसरिया, ईशरमंड, विजयपुरा

कुछ जगह लोगों को किया नजरअंदाज

नई ग्राम पंचायत का गठन अच्छी बात है, ज्यादा से ज्यादा बजट गांवों को मिलेगा। इससे गांवों के पास ग्राम पंचायत कार्यालय व अन्य तमाम सुविधाएं मिलेगी। साथ ही मॉनिटरिंग भी प्रभावी तरीके से हो सकेगी। इसलिए ज्यादा से ज्यादा ग्राम पंचायत बननी ही चाहिए। गहलोत सरकार द्वारा इसीलिए तो नए जिले भी बनाए और नई पंचायतें और पंचायत समितियों का गठन किया था। हालांकि इस बार भाजपा सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के गठन के दौरान ग्रामीणों के विरोध को नजरअंदाज कर किया गया, जो अनुचित है। क्योंकि कुछ जगह नई ग्राम पंचायतें बनी है, मगर ग्राम पंचायत कार्यालय पहले से ज्यादा दूर हो गए हैं। इसलिए नई ग्राम पंचायतों का गठन बिना राजनीति से प्रेरित होना चाहिए, तभी आमजन को पूरा फायदा मिल सकता है।

हरिसिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष कांग्रेस राजसमंद

नई पंचायतों से आमजन को मिलेगा फायदा

नवसृजित व नवगठित ग्राम पंचायतों का गठन गांव ढाणी के आम भाजपा कार्यकर्ता व आमजन से रायसुमारी करने के बाद किया गया है। छोटी ग्राम पंचायतें होने से ज्यादा बजट आएगा और गांवों का समग्र विकास हो सकेगा। प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास की भावना से नई ग्राम पंचायतों के गठन के प्रस्ताव भेजे और उसी अनुरुप सरकार द्वारा मंजूरी भी दी गई है। आने वाले दिनों में इसका फायदा भाजपा को मिलेगा, चाहे नगर निकाय चुनाव हो या पंचायत चुनाव, सब जगह भाजपा का परचम लहराएगा।

जगदीश पालीवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा राजसमंद

पंचायतों के गठन में वोटो का ध्रुवीकरण

राजसमंद जिले में नई ग्राम पंचायतों के गठन का कदम अच्छा है, मगर ज्यादातर पंचायतों का गठन राजनीति से प्रेरित होकर किया गया है। वोटो को बांटने का प्रयास किया है। नई पंचायतों का गठन कर दिया, मगर वास्तव में तो इसका फायदा तभी मिलेगा, जब गांवों में ग्राम पंचायत कार्यालय बनेंगे और साथ ही चिकित्सा, कृषि, पटवार आदि कार्यायल खुलेंगे। जब तक गांव के लोगों की भावना को ध्यान में रखकर ग्राम पंचायतों का गठन नहीं होगा, तब तक समग्र विकास होना असंभव है।

प्रभुदयाल नागर, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजसमंद

नई पंचायतों के गठन से गांवों को होगा सर्वांगीण विकास

प्रदेश व राजसमंद जिले में 74 नई ग्राम पंचायतें बनी है, जिससे गांवों के विकास का बजट स्वत: बढ़ जाएगा। विपक्ष का काम केवल अर्नगल बयानबाजी करना है, जबकि भाजपा तो विकास में विश्वास रखती है। नई पंचायतों का गठन होने से गांवों के लोगों को अब चिकित्सा, कृषि, ग्राम पंचायत आदि कार्य के लिए दूर गांवों में नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही अधिकाधिक लोगों कां पंच, सरपंच बनने का मौका मिलेगा।

मोहन कुमावत, जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा राजसमंद

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 178

Post navigation

Previous: Udaipur royal wedding : उदयपुर में हाई-प्रोफाइल शादी : ₹10 लाख प्रतिदिन वाले ‘Maharaja Suite’ में ठहरेंगे Donald Trump Jr.
Next: Gold price today : इस हफ़्ते सोने-चांदी के भावों में ज़ोरदार गिरावट, सोना 1,648 रुपये लुढ़का, चांदी 8,238 रुपये टूटी

Related Stories

LPG cylinder booking new rules
  • समाचार

LPG cylinder booking new rules : अब गांवों में 45 दिन बाद मिलेगा दूसरा गैस सिलेंडर, युद्ध के असर से बदले नियम ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

Parmeshwar Singh Chundwat March 13, 2026
Rajasthan gas crisis
  • समाचार

Rajasthan gas crisis : राजस्थान में गैस संकट गहराया : कोयला, लकड़ी और इलेक्ट्रिक चूल्हों की डिमांड बढ़ी, एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें

Parmeshwar Singh Chundwat March 12, 2026
Gas cylinder crisis
  • समाचार

Gas cylinder crisis : राजस्थान में 2500 रुपए तक बिक रहा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, रेस्टोरेंट-ढाबे बंद होने की कगार पर

Parmeshwar Singh Chundwat March 11, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_nsCm-MhBMdg #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के पेट से निकले मंगलसूत्र और सोने के मोती #Bhilwaranews
गाडरी समाज हित में बड़ी पहल, प्रवासी बंधुओं ने दिया आर्थिक सहयोग #gadriyasamaj #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद। गाडरी समाज विकास संस्था राजसमंद के जिलाध्यक्ष किशनलाल गाडरी खेमाखेड़ा ने गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा कर वहां निवास कर रहे मेवाड़ के प्रवासी गाडरी समाज बंधुओं की बैठकें लीं। यह बैठकें अखिल भारतीय धनगर मेवाड़ा गाडरी समाज राजस्थान मेवाड़ के प्रवासी संघ के तत्वावधान में आयोजित की गईं। दौरे के दौरान महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और नासिक, गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, वापी और बड़ौदा तथा मध्यप्रदेश के इंदौर में समाजजनों से मुलाकात की गई। जिलाध्यक्ष किशनलाल गाडरी ने बताया कि विभिन्न शहरों में पहुंचने पर प्रवासी समाजबंधुओं ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इन बैठकों में समाज हित के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से जिला स्तरीय छात्रावास भवन निर्माण को लेकर समाजजनों ने उत्साह दिखाया और ऑनलाइन माध्यम से गाडरी समाज के जिला स्तरीय बैंक खाते में लगभग 10 लाख रुपये की सहयोग राशि जमा करवाई।  इस दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी निर्णय लिया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि 19 मार्च 2026 को गांव रकमगढ़ स्थित भेरूनाथ मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
गाडरी समाज राजसमंद
किशनलाल गाडरी दौरा
धनगर मेवाड़ा गाडरी समाज
प्रवासी समाज बैठक
छात्रावास निर्माण गाडरी समाज
राजसमंद ताजा खबर
गाडरी समाज कार्यक्रम
समाज हित बैठक
भेरूनाथ मंदिर बैठक
राजसमंद सामाजिक समाचार
Gadri Samaj Rajsamand
Kishanlal Gadri Visit
Dhangar Mewada Gadri Samaj
Pravasi Samaj Meeting
Gadri Samaj Hostel Project
Rajsamand Latest News
Gadri Samaj Event
Community Meeting Rajasthan
Bherunath Temple Meeting
Rajsamand Social NewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
गाडरी समाज हित में बड़ी पहल, प्रवासी बंधुओं ने दिया आर्थिक सहयोग #gadriyasamaj #rajsamandnews
राजसमंद में 19 मार्च से प्रारंभ होगा उड़ान नवारंभ #rajsamandnews #udaannavarambh  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 19 मार्च से प्रारंभ होगा उड़ान नवारंभ #rajsamandnews #udaannavarambh
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram