Skip to content
March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • तकनीकी
  • समाचार

Rajasthan voter list SIR 2025 : राजस्थान में 41.85 लाख वोटर्स के नाम कटे वहीं राजसमदं में 73,984 वोटर्स बाहर, देखिए

Parmeshwar Singh Chundwat December 17, 2025 1 minute read

Rajasthan voter list SIR 2025 : राजस्थान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें 41.85 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इसी के तहत राजसमंद जिले में मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण का काम पुरा कर मंगलवार शाम कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा और एडीएम नरेश बुनकर ने ड्राफ्ट रोल जारी किया। जिले में 9,65,898 वोटर्स में से 73984 वोटर्स मिसिंग होने के कारण विलोपित (कट) जाएंगे। हालांकि इन मतदाताओं को आपत्ती है तो सुनवाई के लिए 15 जनवरी तक आवेदन दे सकते हैं। सुनवाई कर वापस नाम जोड़ा जा सकता हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी हसीजा ने बताया कि जिले में 9 लाख 65 हजार 898 मतदाता थे। एसआईआर के तहत 8 लाख 91 हजार 914 मतदाताओं यानी 92.34 प्रतिशत मतदाताओं के फार्म डिजिटलाइजेशन और कलेक्शन का काम पूरा हो चुका है। साथ ही एसआईआर के दौरान सामने आया कि जिले के 3990 वोटर्स के नाम अन्य विधानसभा में भी जुड़े हैं। सबसे ज्यादा राजसमंद 1304 नाम जुड़े हुए हैं। इन चार विधानसभा के वोटर्स ने अपना नाम दो जगह बताया और एक स्थान पर नाम रखने को कहा।

15 जनवरी तक दे सकेंगे हैं दावा-आपत्तियां

Rajasthan draft voter list deleted names : जिले में 1134 बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। मतदाता सूची का काम पूरा होने के बाद, जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से चारों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का पहला ड्राफ्ट रोल जारी किया। ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए मतदाताओं को एक माह का समय दिया, जिनके नाम पुरानी मतदाता सूची से मेल नहीं खाएंगे, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। जो 15 जनवरी तक आपत्तियां दे सकते है ताकि सुनवाई हो सके, उसके बाद अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी तक जारी की जाएगी।

कुंभलगढ़ में अनुपस्थिति और राजसमंद में शिफ्टिंग ज्यादा

Rajsamand voter list deleted voters : जिले में सबसे ज्यादा वोटर्स की अनुपस्थिति और शिफ्टिंग कुंभलगढ़ और राजसमंद विधानसभा में हुई है। यहां पर रोजगार के लिए मजदूर व अन्य कर्मचारी बाहर में रहते थे। 2002 की लिस्ट में उनका नाम था। उसके बाद वह वहां से वापस चले गए। ऐसे में उनके नाम अभी भी वोटर लिस्ट में थे। जिले में कुल 7086 अनुपस्थिति में से कुंभलगढ़ में 2808 है। वहीं जिले की कुल 45288 शिफ्टिंग में से राजसमंद 1947 शिफ्टिंग हुई।

73984 के नाम कटने का कारण

  • शिफ्टिंग: 45288 मतदाता अपना मूल स्थान छोड़कर अन्य स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं।
  • मृत्यु: 17459 मतदाताओं की मौत हो चुकी है।
  • अनुपस्थितिः 7086 मतदाता सत्यापन के दौरान बीएलओ को अनुपस्थित पाए ।
  • दोहरी प्रविष्टिः 3990 मतदाताओं के नाम सूची में डबल पाए गए हैं।
  • अन्य: 161 अन्य मतदाता भी विलोपन सूची में शामिल हैं।

📊 राजसमंद जिला : SIR से पहले और बाद की वोटर स्थिति

विवरणवोटरों की संख्या
SIR से पहले कुल वोटर9,65,898
SIR में कटे नाम (कुल)73,984
SIR के बाद बचे वोटर8,91,914
मौत की वजह से कटे17,459
एब्सेंट मिलने पर कटे7,086
शिफ्ट होने पर कटे45,288
डबल वोटर होने पर कटे3,990
अन्य कारणों से कटे161

🗳️ राजसमंद विधानसभा

विवरणवोटरों की संख्या
SIR से पहले वोटर2,41,821
SIR में कटे नाम20,880
SIR के बाद बचे वोटर2,20,941
मौत की वजह से कटे4,150
एब्सेंट मिलने पर कटे1,442
शिफ्ट होने पर कटे13,947
डबल वोटर होने पर कटे1,304
अन्य कारणों से कटे37

🗳️ भीम विधानसभा

विवरणवोटरों की संख्या
SIR से पहले वोटर2,40,492
SIR में कटे नाम18,635
SIR के बाद बचे वोटर2,21,857
मौत की वजह से कटे4,751
एब्सेंट मिलने पर कटे1,534
शिफ्ट होने पर कटे11,221
डबल वोटर होने पर कटे1,124
अन्य कारणों से कटे5

🗳️ कुंभलगढ़ विधानसभा

विवरणवोटरों की संख्या
SIR से पहले वोटर2,34,671
SIR में कटे नाम18,421
SIR के बाद बचे वोटर2,16,250
मौत की वजह से कटे4,127
एब्सेंट मिलने पर कटे2,808
शिफ्ट होने पर कटे10,369
डबल वोटर होने पर कटे1,074
अन्य कारणों से कटे43

🗳️ नाथद्वारा विधानसभा

विवरणवोटरों की संख्या
SIR से पहले वोटर2,48,914
SIR में कटे नाम16,048
SIR के बाद बचे वोटर2,32,866
मौत की वजह से कटे4,431
एब्सेंट मिलने पर कटे1,302
शिफ्ट होने पर कटे9,751
डबल वोटर होने पर कटे488
अन्य कारणों से कटे76

🗳️ क्या आपका नाम वोटर लिस्ट से कटने वाला है? ऐसे करें चेक

🔹 स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट खोलें

How to check name in Rajasthan voter list : सबसे पहले राजस्थान निर्वाचन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
👉 https://election.rajasthan.gov.in/ASD_SIR_2026/ASD_List_EPIC.html

🔹 स्टेप 2: लिंक पर क्लिक करते ही मिलेंगे 2 विकल्प

वेबसाइट खुलने के बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे—

🔹 विकल्प 1: EPIC नंबर से खोजें

  • अपने Voter ID Card (EPIC) पर लिखा नंबर दर्ज करें
  • सबमिट करते ही तुरंत पता चल जाएगा कि
    • आपका नाम लिस्ट में है या
    • SIR के तहत कटने की सूची में शामिल है

🔹 विकल्प 2: विधानसभा और भाग संख्या के अनुसार सूची देखें

  • अगर आप पूरी वोटर लिस्ट डाउनलोड कर नाम खोजना चाहते हैं, तो यह विकल्प चुनें
  • इसमें आपको आगे की प्रक्रिया करनी होगी

🔹 स्टेप 3: अपना जिला और विधानसभा सीट चुनें

  • पहले जिला सिलेक्ट करें
  • फिर अपनी विधानसभा सीट का चयन करें

🔹 स्टेप 4: विधानसभा चुनते ही खुलेगी भाग संख्या (Part Number) की सूची

  • नीचे टेबल के रूप में सभी भाग संख्या (Booth/Part) दिखाई देंगी
  • हर भाग के सामने देखें / View का बटन होगा

🔹 स्टेप 5: अपने वोटर कार्ड पर दर्ज भाग संख्या पर क्लिक करें

  • अपने वोटर ID कार्ड पर लिखी भाग संख्या (Part No.) देखें
  • उसी नंबर के सामने दिए गए देखें बटन पर क्लिक करें

🔹 स्टेप 6: ASD / SIR लिस्ट डाउनलोड होगी

  • क्लिक करते ही उस भाग की पूरी सूची डाउनलोड हो जाएगी
  • इसमें उन सभी लोगों के नाम होंगे
    • जिनके नाम वोटर लिस्ट से कट सकते हैं
    • या जिनकी स्थिति संदिग्ध (ASD) है

🔹 स्टेप 7: अपना नाम ध्यान से जांचें

  • डाउनलोड की गई सूची में : SIR voter list Rajasthan update
    • अपना नाम
    • पिता/पति का नाम
    • EPIC नंबर
    • पता
      ध्यान से मिलान करें

अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न

❓ ASD लिस्ट में किन लोगों के नाम कटे हैं और कैसे पता करें?

उत्तर:
ASD वोटर लिस्ट में उन मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं जो

  • स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं,
  • घर पर लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए हैं,
  • या जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

इन सभी की जानकारी राजस्थान निर्वाचन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
👉 https://election.rajasthan.gov.in/ASD_SIR_2026/ASD_List_EPIC.html

इस लिंक पर जाकर आप दो तरीकों से जानकारी देख सकते हैं—

  • EPIC (वोटर आईडी) नंबर से सर्च करके
  • या जिला, विधानसभा, गांव/वार्ड और बूथ (भाग संख्या) के आधार पर पूरी सूची डाउनलोड करके

❓ ऑफलाइन (BLO या वार्ड कार्यालय) से नाम कैसे जांचें?

उत्तर:
हर क्षेत्र के बीएलओ (Booth Level Officer) के पास ड्राफ्ट वोटर लिस्ट उपलब्ध है।
आप सीधे बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं और पूरी जानकारी ले सकते हैं।

इसके अलावा,

  • राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) के पास भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट रहती है,
  • वहां से भी आप अपने नाम की स्थिति जांच सकते हैं।

❓ नाम खोजते समय कौन-कौन सी जानकारी जरूरी होगी?

उत्तर:
नाम सर्च करते समय आपके पास ये जानकारियां होनी चाहिए—

  • पूरा नाम
  • वोटर आईडी (EPIC) नंबर
  • जन्म तिथि
  • पिता/पति का नाम

इन जानकारियों से नाम खोजने में आसानी होगी।

❓ अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिल रहा है तो सबसे पहले क्या करें?

उत्तर:
अगर नाम नहीं मिल रहा है तो घबराएं नहीं। सबसे पहले यह जांचें कि—

  • नाम की स्पेलिंग सही डाली है या नहीं
  • पिता/पति का नाम और जन्म तिथि सही है या नहीं

अगर सब सही होने के बावजूद नाम नहीं दिख रहा, तो यह संभव है कि आपका नाम

  • परमानेंट शिफ्टेड,
  • एब्सेंट,
  • या डेड कैटेगरी में डाल दिया गया हो।

ऐसी स्थिति में तुरंत अपने बीएलओ से संपर्क करें, वे आपको सही कारण बताएंगे।
इसके बाद आप एसडीएम कार्यालय में आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

❓ अगर ASD वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, तो इसका क्या मतलब है?

उत्तर:
ASD लिस्ट में नाम नहीं होने का मतलब यह नहीं कि आप वोटर नहीं हैं।
इसका सीधा अर्थ है कि—

  • अभी भी दस्तावेज देकर नाम को सुरक्षित किया जा सकता है।

अगर समय रहते दस्तावेज नहीं दिए गए, तो भविष्य में आपका नाम वोटर लिस्ट से हटाया जा सकता है।
नाम नहीं होने के मुख्य तीन कारण हो सकते हैं—

  1. एब्सेंट
  2. शिफ्टेड
  3. मृत घोषित होना

❓ अगर नाम कटने वाली सूची में है और नाम जुड़वाना चाहते हैं तो क्या करें?

उत्तर:
अगर आपका नाम कटने की सूची में है, तो—

  • सबसे पहले अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें,
  • वे आपको पूरी प्रक्रिया समझाएंगे।

इसके बाद आपको पहचान से जुड़े दस्तावेजों के साथ
एसडीएम कार्यालय में आपत्ति दर्ज करवानी होगी।

आप 15 जनवरी तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 और घोषणा पत्र (Declaration Form) भरना जरूरी होगा।

❓ फॉर्म भरते समय कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे?

उत्तर:
फॉर्म भरते समय निम्न में से दस्तावेज लगाने होंगे—

  • वोटर आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पिछली SIR में माता-पिता या स्वयं के नाम का प्रमाण

चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए कई पहचान दस्तावेज मान्य हैं,
उनमें से कोई भी वैध दस्तावेज लगाया जा सकता है।

❓ अगर नाम इस सूची में है और आपने आपत्ति दर्ज नहीं कराई तो क्या होगा?

उत्तर:
अगर आपने समय रहते

  • दस्तावेज नहीं दिए
  • और आपत्ति दर्ज नहीं की

तो आपका नाम फाइनल वोटर लिस्ट से हटा दिया जाएगा और आप वोटर नहीं रहेंगे।

❓ एक बार नाम फाइनल वोटर लिस्ट से कट गया तो क्या होगा?

उत्तर:
फाइनल वोटर लिस्ट से नाम कटने का मतलब है—

  • आप मतदान के अधिकार से वंचित हो जाएंगे
  • आपका वोटर कार्ड अमान्य हो जाएगा

हालांकि, हर साल वोटर लिस्ट का रिवीजन होता है,
उस दौरान आप दोबारा नाम जुड़वा सकते हैं।
लेकिन SIR में नाम नहीं होने से आगे कई प्रशासनिक दिक्कतें आ सकती हैं।

❓ क्या SIR की फाइनल वोटर लिस्ट के बाद भी नाम जुड़वाया जा सकता है?

उत्तर:
हां, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की प्रक्रिया हमेशा खुली रहती है।
SIR पूरा होने के बाद भी—

  • बीएलओ के पास ऑफलाइन आवेदन
  • या ऑनलाइन आवेदन के जरिए नाम जुड़वाया जा सकता है।

इसके लिए फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भरना होगा।

जो युवा

  • 1 अप्रैल 2026
  • 1 जुलाई 2026
  • 1 अक्टूबर 2026
    तक 18 साल पूरे करेंगे, वे भी एडवांस फॉर्म-6 भर सकते हैं।

❓ वैलिड वोटर होने के बावजूद SIR में नाम होना क्यों जरूरी है?

उत्तर:
SIR का मकसद वोटर लिस्ट को

  • साफ-सुथरा
  • और अपडेट रखना है।

अगर आपका नाम SIR में होता है, तो आगे होने वाले रिवीजन में
आपको बार-बार दस्तावेज नहीं देने पड़ते।
SIR में नाम होना आपके उस क्षेत्र में लगातार निवास का प्रमाण भी माना जाता है।

❓ अगर SIR में आपका नाम नहीं हुआ तो बच्चों को आगे क्या परेशानी हो सकती है?

उत्तर:
अगर इस SIR में आपका नाम नहीं हुआ, तो अगली SIR में
आपके बच्चों को अतिरिक्त दस्तावेज देने पड़ सकते हैं।

अगर आपका नाम पहले से SIR में दर्ज है, तो
केवल आपके वोटर आईडी नंबर से ही
आपके बच्चे अपना नाम आसानी से बरकरार रख सकेंगे और उनका समय बचेगा।

SBI YONO 2.0 : नए वर्जन में क्या-क्या बदला? पुराने YONO से कितना अलग है नया ऐप yono sbi app launch date

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 389

Post navigation

Previous: Aaj ka mausam : मौसम बढ़ाएगा ठिठुरन: 17 से 20 दिसंबर के बीच शीतलहर का अलर्ट।
Next: Study Abroad : विदेश में पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन कैसे लें?

Related Stories

Rajasthan gas crisis
  • समाचार

Rajasthan gas crisis : राजस्थान में गैस संकट गहराया : कोयला, लकड़ी और इलेक्ट्रिक चूल्हों की डिमांड बढ़ी, एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें

Parmeshwar Singh Chundwat March 12, 2026
Gas cylinder crisis
  • समाचार

Gas cylinder crisis : राजस्थान में 2500 रुपए तक बिक रहा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, रेस्टोरेंट-ढाबे बंद होने की कगार पर

Parmeshwar Singh Chundwat March 11, 2026
Digital prahari program
  • समाचार

Digital prahari program : राजसमंद पुलिस की बड़ी पहल! अब युवा सीखेंगे साइबर सुरक्षा और AI की खास ट्रेनिंग

Parmeshwar Singh Chundwat March 10, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_RiNZCoCdzLc पहले आएं, पहले पाएं: राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर शानदार प्लॉट्स #realestate #plotsinrajsamand  #jaivardhannews
#rajsamand
✨ राजसमंद का भरोसेमंद नाम – Radhe Developer ✨ राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर शानदार प्लॉट्स 🏡 घर बनाने के लिए हो या भविष्य के लिए स्मार्ट इन्वेस्टमेंट — यहां हर प्लॉट है बेहतर, सुरक्षित और भरोसेमंद। 💯 ✅ हाथों-हाथ रजिस्ट्री सुविधा ✅ आसान और पारदर्शी प्रोसेस ✅ लिमिटेड एडवांस पर बुकिंग आज ही अपने सपनों की जमीन पक्की करें। 📞 कॉल करें: 9602002555, 6350448328 📍 लोकेशन: राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन
राधे डेवलपर राजसमंद
राजसमंद में प्लॉट
प्रीमियम लोकेशन प्लॉट राजसमंद
राजसमंद प्रॉपर्टी
राजसमंद रियल एस्टेट
राजसमंद प्लॉट बुकिंग
हाथों हाथ रजिस्ट्री प्लॉट
राजसमंद निवेश प्लॉट
राजसमंद में जमीन
सुरक्षित प्लॉट राजसमंद
Radhe Developer Rajsamand
Plot in Rajsamand
Premium Location Plot Rajsamand
Rajsamand Property
Rajsamand Real Estate
Rajsamand Plot Booking
Instant Registry Plot Rajsamand
Rajsamand Investment Plot
Land in Rajsamand
Safe Plot RajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
पहले आएं, पहले पाएं: राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर शानदार प्लॉट्स #realestate #plotsinrajsamand  #jaivardhannews
#rajsamand
✨ राजसमंद का भरोसेमंद नाम – Radhe Developer ✨ राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर शानदार प्लॉट्स 🏡 घर बनाने के लिए हो या भविष्य के लिए स्मार्ट इन्वेस्टमेंट — यहां हर प्लॉट है बेहतर, सुरक्षित और भरोसेमंद। 💯 ✅ हाथों-हाथ रजिस्ट्री सुविधा ✅ आसान और पारदर्शी प्रोसेस ✅ लिमिटेड एडवांस पर बुकिंग आज ही अपने सपनों की जमीन पक्की करें। 📞 कॉल करें: 9602002555, 6350448328 📍 लोकेशन: राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन
राधे डेवलपर राजसमंद
राजसमंद में प्लॉट
प्रीमियम लोकेशन प्लॉट राजसमंद
राजसमंद प्रॉपर्टी
राजसमंद रियल एस्टेट
राजसमंद प्लॉट बुकिंग
हाथों हाथ रजिस्ट्री प्लॉट
राजसमंद निवेश प्लॉट
राजसमंद में जमीन
सुरक्षित प्लॉट राजसमंद
Radhe Developer Rajsamand
Plot in Rajsamand
Premium Location Plot Rajsamand
Rajsamand Property
Rajsamand Real Estate
Rajsamand Plot Booking
Instant Registry Plot Rajsamand
Rajsamand Investment Plot
Land in Rajsamand
Safe Plot RajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
पहले आएं, पहले पाएं राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर शानदार प्लॉट्स #realestate #plotsinrajsamand
दिवेर क्षेत्र के तालाब में डूबा किशोर, 4 घंटे बाद निकाला शव #rajsamandnews #rajsamandpolice  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद जिले में दिवेर थाना क्षेत्र में खाखरमाला पंचायत के गुणिया तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। बताया कि डिंगरोल (दोवड़ा) निवासी कन्हैयालाल (15) पुत्र रतनलाल गुर्जर रिश्तेदार की बारात में गया था, जहां बुधवार सुबह करीब नौ बजे नहाने के लिए तालाब पर पहुंचा, जहां पैर फिसलने से गिर पड़ा। दिवेर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और राजसमंद से सिविल डिफेंस के जवानों को बुलाया गया, जिन्होंने करीब दो घंटे के रेस्क्यू के बाद शव को बाहर निकलवा दिया। फिर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई जारी है। तालाब से युवक को रेस्क्यू करने में सिविल डिफेंस के सुरेश कुमावत, गौरव बागोरा, गोवर्धन वैष्णव, संतोष शर्मा, प्रकाश शर्मा, सोहन गुर्जर, मुकेश कुमावत आदि की खास भूमिका रही। किशोर करीब नौ बजे गिरा और सवा एक डेढ़ बजे शव को बाहर निकाला गया।दिवेर गुणिया तालाब हादसा
राजसमंद युवक डूबा
तालाब में डूबने से मौत
दिवेर थाना क्षेत्र घटना
राजसमंद ताजा खबर
सिविल डिफेंस रेस्क्यू
राजसमंद ब्रेकिंग न्यूज
ग्रामीण हादसा राजसमंद
तालाब में नहाने गया युवक
राजस्थान दुर्घटना समाचार
Diver Guniya Talab Incident
Rajsamand Youth Drowned
Pond Drowning Accident Rajasthan
Diver Police Station News
Rajsamand Latest News
Civil Defence Rescue Rajsamand
Rajsamand Breaking News
Village Accident Rajsamand
Youth Drowned In Pond
Rajasthan Accident NewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
दिवेर क्षेत्र के तालाब में डूबा किशोर, 4 घंटे बाद निकाला शव #rajsamandnews #rajsamandpolice
#jaivardhannews
#rajsamandआमेट के एक गांव में महिला से बदसलूकी, पांच आरोपी गिरफ्तार
.
राजसमंद जिले में आमेट थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को घसीटने, मारपीट, बदसलूकी एवं अपहरण का मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़ित महिला को मुक्त कराते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
..
#Rajsamandnews #Todaynews #Crimenews #Jaivardhannews #RajsamandpoliceOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
आमेट के एक गांव में महिला से बदसलूकी, पांच आरोपी गिरफ्तार
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram