
CNG price cut India 2026 : देशभर के करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। 1 जनवरी 2026 से CNG और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में कमी आने वाली है। पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने गैस ट्रांसपोर्टेशन चार्ज घटाने और टैरिफ स्ट्रक्चर को आसान बनाने का फैसला लिया है। PNGRB सदस्य एके तिवारी के मुताबिक, नए यूनिफाइड टैरिफ सिस्टम से अलग-अलग राज्यों के उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट ₹2 से ₹3 तक की सीधी बचत होगी। बचत की राशि राज्य और टैक्स स्ट्रक्चर पर निर्भर करेगी।
🔹 तीन जोन की जगह अब सिर्फ दो जोन
PNG gas price reduction news : अब तक गैस ट्रांसपोर्टेशन चार्ज दूरी के आधार पर तीन जोन में तय किए जाते थे।
- 0 से 200 किमी तक – ₹42
- 300 से 1200 किमी तक – ₹80
- 1200 किमी से ज्यादा – ₹107
नई व्यवस्था में इसे सरल बनाकर दो जोन कर दिया गया है। पहला जोन खास तौर पर CNG और घरेलू PNG उपभोक्ताओं के लिए पूरे देश में एक समान लागू होगा। इससे ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट घटेगी और उसका सीधा फायदा कंज्यूमर्स तक पहुंचेगा।
🔹 CNG और PNG की माप कैसे होती है?
- CNG price latest update : CNG को भारत में किलोग्राम (kg) में बेचा जाता है क्योंकि हाई प्रेशर के कारण वॉल्यूम बदल सकता है।
- 1 kg CNG ≈ 1.39 SCM
- PNG को SCM (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) में मापा जाता है।
- PNG का बिल आमतौर पर हर 2 महीने में मीटर रीडिंग के आधार पर आता है।

🔹 312 जियोग्राफिकल एरिया के कंज्यूमर्स को मिलेगा फायदा
Domestic PNG gas price news : यह नया नियम देश के 312 जियोग्राफिकल एरियाज में लागू होगा, जहां 40 सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियां काम कर रही हैं। इससे CNG वाहन चलाने वाले और PNG से खाना पकाने वाले दोनों तरह के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। PNGRB ने साफ निर्देश दिए हैं कि ट्रांसपोर्टेशन चार्ज में हुई बचत कंज्यूमर्स तक पहुंचनी चाहिए। रेगुलेटर इसकी निगरानी भी करेगा।
🔹 CGD सेक्टर का तेजी से विस्तार
PNGRB के अनुसार, देशभर में CNG और PNG नेटवर्क के विस्तार के लिए लाइसेंस दिए जा चुके हैं। इसमें सरकारी, निजी और जॉइंट वेंचर कंपनियां शामिल हैं। बोर्ड राज्यों से VAT घटाने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर भी काम कर रहा है।
