Skip to content
March 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand murder case : 2 महीने तक मिठाई – फल देकर जीता बेटी का भरोसा, चाय बनाने के बहाने गला रेत कर की हत्या

Parmeshwar Singh Chundwat December 23, 2025 1 minute read

Rajsamand murder case : राजसमंद जिले में खमनोर थाना क्षेत्र के नेड़च में रविवार शाम को एक पिता ने अपनी ही 15 वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया। आरोपी ने बताया कि बेटी हमेशा दादी और मां का पक्ष लेती थी। आरोपी ने बेटी को चाय बनाने का बहाना बनाकर घर पर बुलाया था।

Khamnor police station crime news : थानाधिकारी नरेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि नेड़च की मेघवाल बस्ती निवासी जशोदा (15) पुत्री नारायणलाल मेघवाल की हत्या उसी के पिता नारायणलाल मेघवाल पुत्र घीसा मेघवाल ने की है। मृतका कक्षा 9वीं की छात्रा थी और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेड़च में अध्ययनरत थी। आरोपी ने धारदार हथियार से बेटी की गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि वार अत्यंत क्रूरता के साथ किए, जिससे गर्दन का मांस फट गया और दर्द इतना हुआ किया मल तक बाहर आ गया। आरोपी ने पूछताछ में हत्या का कोई प्रमुख कारण नहीं बताया। उसने कहा कि जशोदा हमेशा दादी और मां का ही पक्ष लेती थी। इसलिए वह उससे खिन्न होकर हत्या कर दी। घटनास्थल की स्थिति देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए। आरोपी पिता ने मासूम जशोदा को दादी के घर से चाय बनाने के लिए अपने घर बुलाया और छोटे बेटे दीपचंद को 10 रुपए देकर दूध लेने भेजा और कहा कि धीरे-धीरे आना, जल्दी मत आना। इसी दौरान पीछे से बेटी पर हमला कर हत्या कर दी। जब दूध लेकर घर लौटा तो पिता के हाथ खून से रंगे थे।

मकान के अंदर गया तो चारों ओर खून फैला देख घबरा गया और दौड़कर बाहर आया, जिसके बाद गांववालों को घटना की जानकारी मिली। मृतका की सहेली ने बताया कि आरोपी पिता नवरात्र से गांव में ही रह रहा था। दिनभर घर में सोना और शराब पीना उसकी दिनचर्या बन गई थी। जशोदा अपने छोटे भाई दीपचंद के साथ दादी के पास रहती थी। पिछले चार दिनों से आरोपी ने जशोदा को स्कूल नहीं जाने दिया और हर समय उसे अपने साथ रखता था। वह जशोदा को किसी से बात नहीं करने देता और डराकर चुप रहने को कहता था ।

आरोपी को नशे की आदत, मारपीट करता था

Father kills daughter : आरोपी की पत्नी पिंटूदेवी ने बताया कि नारायणलाल आदतन नशेड़ी है और आए दिन मारपीट करता था। इसी वजह से वो पिछले दो-तीन साल से पीहर में रह रही है। एक साल पहले उसे पैरालिसिस का अटैक आया, जिससे शरीर का आधा हिस्सा प्रभावित है। तीन साल पूर्व आरोपी पीहर आया था और वहां भी मारपीट की थी, जिस पर खमनोर थाने में प्रकरण दर्ज कराया। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन हालात नहीं बदले।

जशोदा दो साल से दादी के पास रह रही थी

Father arrested for daughter murder : पारिवारिक विवाद के चलते जशोदा पिछले दो वर्षों से दादी के साथ रह रही थी। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन के कारण परिवार बिखर चुका था। दादी और आरोपी का मकान आमने सामने स्थित है। पड़ोसियों के अनुसार आरोपी पिता का व्यवहार लंबे समय से हिंसक रहा है। वह परिवार के साथ आए दिन मारपीट करता था, इसी कारण पत्नी पिछले दो-तीन साल से पीहर में रह रही है और बच्चे दादी के पास रहते थे। आरोपी ने बच्चों का भरोसा जीतने के लिए करीब एक माह तक उनके साथ रहकर फल मिठाई देना शुरू किया।

केस को फास्टट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग

Minor girl murder by father : नेड़च गांव में रविवार को हुई दिल दहला देने वाली घटना को लेकर मेघवाल समाज के लोगों ने एसडीएम के नाम खमनोर तहसीलदार को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया कि आरोपी नारायणलाल मेघवाल ने पुत्री जशोदा मेघवाल का गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को लेकर मेघवाल समाज सहित पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। मामले को फास्टट्रैक कोर्ट में चलाने और आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है । समाजजनों ने पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से सुरक्षा व आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की है। इस दौरान मोहन मेघवाल, नंद लाल मेघवाल, एडवोकेट संदीप मेघवाल, हर्ष त्रिवेदी, राम लाल मेघवाल, सुंदर लाल मेघवाल, दिनेश मेघवाल, किशन मेघवाल सहित समाजजन मौजूद थे।

BOB Mudra Loan : बैंक ऑफ बड़ौदा से लें बिना गारंटी ₹20 लाख तक का लोन, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,321

Post navigation

Previous: Road naming controversy : राजसमंद में नहीं रहेगा “आचार्य महाश्रमण अहिंसा मार्ग”, जैन समाज ने किया सरेंडर
Next: Rajasthan SIR voter list : राजस्थान में 8.28 लाख मतदाता बिना मैपिंग, 41.98 लाख नाम हटे

Related Stories

GUJARAT HAWALA RACKET 550 CRORE
  • क्राइम/हादसे

GUJARAT HAWALA RACKET 550 CRORE : रिक्शा चालक के खाते से ₹300 करोड़ का लेनदेन, ED भी रह गई हैरान, 550 करोड़ के हवाला रैकेट का पर्दाफाश

Deepak Salvi March 4, 2026
Holi Accident News
  • क्राइम/हादसे

Holi Accident News : होली मनाने निकला परिवार, मां- बाप की आंखों के सामने उजड़ी दुनिया | Bus Accident Story

Laxman Singh Rathor February 28, 2026
Viral Crime Story
  • क्राइम/हादसे

Viral Crime Story : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के नीचे दफन रहस्य! 6 साल पुराने हत्याकांड की कहानी

Parmeshwar Singh Chundwat February 28, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_UZ2wh4pU7HM
राजसमंद शहर में सरेआम चोरी, घटना CCTV में कैद #rajsamandnews #rajsamandpolice Rajsamand city
देसूरी नाल में सुरक्षा पाइप से हादसे का खतरा बढ़ा #desurinal #palinews Desuri nal accident Pali news
राजसमंद में प्लॉट या मकान खरीदना है, तो राधे डवलपर्स से करें संपर्क #rajsamandnews  #jaivardhannews #rajsamand
राजसमंद का भरोसेमंद नाम – Radhe Developer ✨
राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर शानदार प्रॉपर्टी 🏡
घर बनाने के लिए हो या इन्वेस्टमेंट के लिए — हर प्लॉट बेहतर और भरोसेमंद 💯
✅ हाथों-हाथ रजिस्ट्री सुविधा
✅ आसान प्रोसेस
✅ लिमिटेड एडवांस पर बुकिंग
आज ही अपने सपनों की जमीन पक्की करें!
📞 कॉल करें: 9602002555, 6350448328
📍 राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर उपलब्ध प्लॉट
#RajsamandProperty
#RadheDeveloper
#PropertyInvestment
#DreamPlot
#RealEstateRajasthan
Rajsamand Property
Property Investment
राजसमंद में प्लॉट
Real Estate
राजसमंद में प्रोपर्टीOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में प्लॉट या मकान खरीदना है, तो राधे डवलपर्स से करें संपर्क #rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram