
Rajasthan senior citizen yatra : देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत उदयपुर से जगन्नाथपुरी-कोणार्क के लिए विशेष ट्रेन 3 अक्टूबर को रवाना होगी। इस यात्रा में उदयपुर संभाग के 780 वरिष्ठ तीर्थ यात्री शामिल होंगे। इसके अलावा सोगरिया (कोटा) रेलवे स्टेशन से कोटा जिले के 100 यात्री भी ट्रेन में सवार होंगे। इस तरह कुल 880 यात्रियों को पूरी तरह नि:शुल्क तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।
यात्रा के लिए चयनित वरिष्ठ नागरिकों को निर्धारित दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे। इन दस्तावेजों के जरिए यात्रियों की पहचान और यात्रा से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। 3 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे विशेष ट्रेन उदयपुर के राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन से जगन्नाथपुरी-कोणार्क के लिए रवाना होगी। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतिन कुमार गांधी ने बताया कि यात्रियों को यात्रा की प्रक्रिया समय पर पूरी करने के लिए राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन पर सुबह 6 बजे पहुंचने के लिए कहा गया है। वहीं, कोटा जिले से यात्रा करने वाले यात्रियों को सोगरिया (कोटा) रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1 बजे पहुंचना होगा। यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। ट्रेन के प्रत्येक कोच में दो सरकारी कर्मचारी यात्रियों की देखरेख के लिए तैनात रहेंगे। इसके अलावा चिकित्सा सुविधा के लिए ट्रेन में एक डॉक्टर और दो नर्सिंग अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। Udaipur to Jagannath Puri Konark special train
यात्रियों को ये दस्तावेज लाने होंगे
Udaipur senior citizen yatra latest news सहायक आयुक्त गांधी ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए चयनित मुख्य तीर्थ यात्रियों को फोन और संदेश के माध्यम से यात्रा की जानकारी दी जा चुकी है। यात्रियों के लिए निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य किया गया है—
- ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- मूल जनआधार/आधार कार्ड
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
Udaipur to Puri pilgrimage train 2026 यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ सुरक्षित रखें।

7 दिन तक भोजन और आवास की व्यवस्था फ्री
agannath Puri Konark yatra Rajasthan यात्रियों को अपने साथ दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री, नियमित रूप से ली जाने वाली दवाइयां, व्यक्तिगत जरूरत का सामान, कपड़े और जरूरी नकदी रखनी होगी। यात्रा के दौरान विशेष ट्रेन में यात्रियों के लिए 7 दिनों तक आवास और भोजन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग की ओर से पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इस तीर्थ यात्रा के जरिए वरिष्ठ नागरिकों को जगन्नाथपुरी और कोणार्क जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा का अवसर मिलेगा।



