
राजसमंद, PM Awas Yojana Urban 2.0 : गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में सरकारी राशि लाभार्थियों के खातों तक पहुंच गई, लेकिन कई मकानों की नीव अब तक नहीं रखी गई।
राजसमंद जिले में पहली किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपए प्राप्त करने वाले 63 लाभार्थियों ने अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। इन सभी के खातों में कुल 31.50 लाख रुपए पहुंच चुके हैं। सितंबर 2024 से सितंबर 2026 तक नगर परिषद राजसमंद सहित देवगढ़, नाथद्वारा, आमेट और भीम नगर निकायों में योजना के तहत 1.382 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 475 आवास स्वीकृत किए गए। स्वीकृत आवासों में 353 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी हो चुकी है। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार इनमें से 290 ने निर्माण शुरू कर दिया, जबकि 63 लाभार्थियों ने अभी तक काम शुरू नहीं किया। यानी पहली किस्त जारी होने के बाद भी करीब 18 प्रतिशत लाभार्थियों के आवास निर्माण की शुरुआत नहीं हुई।
राजसमंद शहर में 17-18 मामले
Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0 Rajasthan : राजसमंद नगर परिषद क्षेत्र में ही करीब 17 से 18 लाभार्थियों ने पहली किस्त मिलने के बाद निर्माण शुरू नहीं किया। विभाग ने ऐसे लाभार्थियों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के बाद कुछ लाभार्थियों ने राशि उपलब्ध होते ही निर्माण शुरू करने की बात कही है। वहीं, दो लाभार्थियों ने निर्माण के लिए राशि उपलब्ध नहीं होने की बात कहते हुए पहली किस्त वापस लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहली किस्त जारी करने से पहले लाभार्थी की वास्तविक निर्माण क्षमता और मौके की स्थिति के सत्यापन को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं।
यह योजना सितंबर 2024 से 2029 तक संचालित होनी है। जिले में 4,359 आवासों का लक्ष्य है। पहली किस्त लेने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं करने वाले 63 लाभार्थियों का मामला योजना की निगरानी व्यवस्था के सामने चुनौती के रूप में सामने आया है।

चार किस्तों में मिलते हैं 2.50 लाख रूपए
PMAY 2.0 first installment 50000 : प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत पात्र परिवार को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 2.50 लाख रुपए तक की सहायता दी जाती है। यह राशि चार किस्तों में जारी होती है। पहली किस्त 50 हजार, दूसरी 50 हजार, तीसरी एक लाख और चौथी 50 हजार रुपए की है। राशि लाभार्थी के आधार से लिंक बैंक खाते में सीधे जमा की जाती है। तकनीकी कंसलटेंट संदीप के अनुसार आधार आधारित भुगतान व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्वीकृत लाभार्थी के खाते में ही राशि पहुंचे और योजना की राशि का अन्य स्तर पर दुरुपयोग न हो। PM Awas Yojana 63 beneficiaries
इनका कहना है
PM Awas Yojana 50000 first installment : राजसमंद नगर परिषद आयुक्त विजेश मंत्री ने बताया कि विभाग के अनुसार निर्माण शुरू नहीं करने वाले लाभार्थियों को नोटिस जारी कर निर्माण शुरू करने के लिए कहा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी 2.0 के तहत पहली किस्त लेने के बाद यदि कोई लाभार्थी मकान निर्माण शुरू नहीं करता है, तो उसे नोटिस जारी किया जाता है। इसके बावजूद यदि लाभार्थी निर्माण कार्य शुरू नहीं करता और राशि भी वापस नहीं लौटाता है, तो कानूनी प्रक्रिया के तहत उससे राशि की वसूली की जाएगी।



