01 23 https://jaivardhannews.com/snake-how-to-listen-to-a-snake-without-ears/

Snake : हम इंसान तो पृथ्वी पर आज से करीब सात लाख साल से पहले आए हैं। लेकिन ये बेज़ुबां जानवर हमसे लाखों साल पहले से इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। यू कहें तो हम आज जिस भी स्थान पर रहते हैं वो इन्हीं बेज़ुबानों की देन है। लोगों का कहना हैं कि सांपों की दुनिया रहस्यों से भरी हुई हैं। हर देश में इन्हें लेकर अपनी-अपनी मान्यताएं है। भारत में भी इनकी विशेष मान्यताएं हैं। सनातन धर्म में इन्हें भगवान भोलेनाथ के गले का हार बताया गया है। सांपों से जुड़े कई तथ्यों को वैज्ञानिकों ने दुनिया भर को बताया है।

cobra snake : ऐसा कहा जाता है कि सांप बीन की धुन सुनते ही मदहोश होकर नाचने लगते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि सांप पूरी तरह से बहरे होते हैं। जी हां, सांप किसी भी आवाज को सुन नहीं सकते हैं। आपने देखा होगा कि सांपों के शरीर पर कान नहीं होते हैं। दरअसल सांप कभी बीन की धुन पर नहीं नाचते हैं, बल्कि जब सपेरा बीन बजाते समय बीन को हिलाता है सांप उसे देखकर अपने शरीर को हिलाने लगते हैं जो कि एक सामान्य घटना है। snake island : आपने देखा होगा कि सपेरों की बीन पर ढेर सारे कांच के टुकड़े लगे होते हैं। जब उन टुकड़ों पर धूप या कोई रोशनी पड़ती है तो उससे निकलने वाली चमक से सांप हरकत में आ जाते हैं। सांप उस रोशनी का पीछा करते हैं और उसी तरफ हिलने लगते है। ऐसे में हमें लगता है कि वो बीन की धुन पर नाच रहें हैं जबकि ऐसा नहीं  है।

ये भी पढ़ें : Amazing News : उल्लू की मौत पर पूरे शहर में शोक और गुस्सा, चौंकिए मत, Owl Real घटना

How do snakes hear without ears? : त्वचा का उपयोग करते हैं सांप

How do snakes hear without ears? : बता दें कि सांप कानों की जगह किसी भी गतिविधि को भांपने के लिए अपनी त्वचा का इस्तेमाल करते हैं। अपने आस-पास होने वाली किसी भी गतिविधियों को अपनी त्वचा पर पड़ने वाली तरंगों से पहचान लेते हैं। ऐसे में सांपों को किसी भी खतरे का आभास होते ही वो अपने फन को फैला लेते हैं।

which is the largest snake in the world : दुनिया का सबसे बड़ा सांप

which is the largest snake in the world : दुनिया का सबसे बड़ा सांप, लंबाई के हिसाब से देखा जाए तो, जालीदार अजगर (Reticulated Python) है। यह 32.8 फीट (10 मीटर) तक लंबा हो सकता है, जो कि एक स्कूल बस से भी लंबा होता है! वहीं, वजन के मामले में हरिया Anaconda (Green Anaconda) सबसे बड़ा सांप है। यह 550 पाउंड (250 किलोग्राम) तक वजन का हो सकता है, जो लगभग एक नवजात हाथी के बछड़े के बराबर होता है! हरी Anaconda आमतौर पर 9 से 15 फीट (2.7 से 4.6 मीटर) तक लंबी होती है, जो ज्यादातर जालीदार अजगरों से लंबी होती हैं, लेकिन वे जालीदार अजगरों की तुलना में कहीं ज्यादा मोटी होती हैं, इसीलिए उनका वजन इतना ज्यादा होता है।