Skip to content
March 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • मौसम

Aaj ka Mausam : कोहरे की मार, सवारियों से भरी बस पलटी, आज 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat February 1, 2026 1 minute read

Aaj ka Mausam : राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। घने Fog (कोहरे), बादलों की आवाजाही, रुक-रुक कर हो रही बारिश और सक्रिय Western Disturbance (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। भीलवाड़ा जिले में तो रविवार सुबह कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

इधर अलवर, बीकानेर, सीकर, कोटा, कोटपूतली, अजमेर, जयपुर समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। कहीं घना कोहरा, कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने रविवार को प्रदेश के 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है।

भीलवाड़ा में कोहरे के कारण बड़ा हादसा

Rajasthan weather alert : भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में किशनपुरा चौराहे के पास पुष्पा ब्रिक्स के समीप यह हादसा हुआ। बस गुजरात के बारडोली से आसींद की ओर जा रही थी। सुबह के समय क्षेत्र में अत्यधिक घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे Visibility बेहद कम हो गई थी। ड्राइवर को सड़क साफ दिखाई नहीं दी और बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। एक यात्री को गंभीर चोटें आईं, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

बीकानेर में 10 मीटर, अलवर में 50 मीटर रही विजिबिलिटी

rain alert in rajasthan : बीकानेर जिले के लूणकरणसर में रविवार सुबह 9:45 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। यहां Visibility महज 10 मीटर तक सीमित रही, जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, अलवर में भी घना कोहरा छाया रहा, जहां विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमट गई। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तुलेड़ा गांव और शहर के अरावली विहार क्षेत्र में कोहरे की मोटी परत साफ देखी गई।

कोटा के ग्रामीण इलाकों में मावठ की बारिश

Rajasthan ka Mosam today : कोटा शहर में सुबह से बादल छाए रहे और हल्का कोहरा भी नजर आया। शीतलहर के कारण सर्दी का असर बना हुआ है। दीगोद, किशोरपुरा और डूंगरज्या जैसे ग्रामीण इलाकों में रविवार सुबह मावठ की बारिश दर्ज की गई। इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है।

कोटपूतली में रात से सुबह तक बरसात

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कोटपूतली क्षेत्र में शनिवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार सुबह तक जारी रहा। यह इस सीजन की चौथी मावठ है। जहां एक ओर ठंड बढ़ी, वहीं रबी की फसलों के लिए इसे लाभकारी माना जा रहा है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

अजमेर और जयपुर में बारिश के साथ ओले

पिछले 24 घंटों में उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां सहित कई जिलों में बादल छाए रहे। अजमेर और जयपुर में बारिश दर्ज की गई। अजमेर में शनिवार शाम बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। शनिवार को दर्ज अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा:
अजमेर 24.9°C, बाड़मेर 28.4°C, बीकानेर 25.2°C, चूरू 25.1°C, जैसलमेर 24.4°C, कोटा 24.7°C, उदयपुर 27.8°C और जयपुर में 23°C।

सीकर में धूप, पर बारिश और कोहरे का अलर्ट

सीकर में रविवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप निकली। न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने 1 और 2 फरवरी को बारिश तथा 3 फरवरी को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

बादल छाने से बढ़ा न्यूनतम तापमान

Western Disturbance के असर से प्रदेश में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सीकर, भीलवाड़ा, अजमेर और जयपुर में न्यूनतम तापमान डबल डिजिट में पहुंच गया। सर्द हवाएं कमजोर पड़ने से गलनभरी सर्दी से लोगों को कुछ राहत मिली।

13 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। किसानों, वाहन चालकों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

फरवरी के पहले सप्ताह का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। 14–15 फरवरी के बाद प्रदेश में हल्की गर्मी का दौर शुरू हो सकता है। यानी सर्दी अब धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ेगी। हालांकि पहले सप्ताह में बादल, हल्की बारिश, कोहरा और ठंडी हवाओं का असर बना रह सकता है।

Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल 1 फरवरी 2026 : आज किसके जीवन में खुशियां, किसे बरतनी होगी सावधानी! जानिए

1 फरवरी: बारिश–ओलावृष्टि अलर्ट (मौसम विभाग)

🔶 ऑरेंज अलर्ट जिले

  • सवाई माधोपुर
  • करौली
  • धौलपुर
  • भरतपुर
  • अलवर

🟡 येलो अलर्ट जिले

  • सीकर
  • झुंझुनूं
  • जयपुर
  • टोंक
  • बूंदी
  • कोटा
  • बारा (बारां)
  • झालावाड़

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 72

Post navigation

Previous: Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल 1 फरवरी 2026 : आज किसके जीवन में खुशियां, किसे बरतनी होगी सावधानी! जानिए
Next: rule changes from February 1 : आज से लागू हुए 6 बड़े बदलाव : सिगरेट महंगी, FASTag में KYV से राहत, जानिए

Related Stories

Rajasthan rain alert
  • मौसम

Rajasthan rain alert : राजस्थान में बदला मौसम, राजसमंद समेत 25 जिलों में अलर्ट, 31 मार्च तक असर रहने की संभावना

Parmeshwar Singh Chundwat March 30, 2026
Rajasthan rain alert today
  • मौसम

Rajasthan rain alert today : राजस्थान में मौसम का बड़ा यू-टर्न, आज कई जिलों में बारिश-ओलों का डबल अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat March 29, 2026
Rain Alert Rajasthan
  • मौसम

Rain Alert Rajasthan : राजस्थान में आज से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-ओलों की चेतावनी

Parmeshwar Singh Chundwat March 28, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_VjB4mdRRVXY महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
#udaipurnews #udaipurpolice #crimenewsउदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर और महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ के विजयपुर के निवासी हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व चोरी-नकबजनी के 5 मामले, कालुलाल पर 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा कि कुल 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें अर्जुन पिता रमेश, रामचन्द्र पिता कानाजी और कुंदन पिता राजेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी रात में बाइक लेकर दूसरे गांव कस्बे में जाते और महिलाओं के कपड़े पहनकर रैकी करते थे। मोबाइल भी पास में नहीं रखते। 15 मार्च को कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी, जहां बाजार में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच व तलाश करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया।
udaipur news
udiapur police
kurabad police
कुराबड़ न्यूज
उदयपुर न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार #udaipurnews
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram