Skip to content
March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • विविध

ahmedabad plane crash : अहमदाबाद विमान हादसे में राजस्थान के 11 लोगों की मौत, परिवारों में मातम

Parmeshwar Singh Chundwat June 12, 2025 1 minute read

ahmedabad plane crash : अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के भीषण विमान हादसे ने पूरे राजस्थान को भी गहरे शोक में डुबो दिया है। इस हादसे में राज्य के पांच निवासियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जिनमें उदयपुर, बालोतरा और वल्लभनगर से संबंधित लोग शामिल हैं। इनमें से कुछ लंदन घूमने जा रहे थे तो कुछ वहां काम के लिए लौट रहे थे। अब हादसे के बाद परिजनों की आंखों के सामने सिर्फ आखिरी तस्वीरें और यादें बची हैं।

बालोतरा निवासी खुशबू राजपुरोहित, जो हाल ही में जनवरी 2025 में शादी के बाद अपने डॉक्टर पति के पास लंदन जा रही थीं, भी इस विमान की सवारियों में शामिल थीं। उनके पिता मदन सिंह राजपुरोहित उन्हें छोड़ने बुधवार रात अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने बेटी के साथ एयरपोर्ट पर एक आखिरी फोटो खिंचवाई, जो अब परिवार के लिए सबसे कीमती स्मृति बन चुकी है। मदन सिंह जैसे ही अहमदाबाद से मेहसाणा की ओर निकले, उन्हें हादसे की खबर मिली और उनका सबकुछ उजड़ गया। खुशबू की शादी मनफूल सिंह (निवासी: खाराबेरा लूणी, जोधपुर) से जनवरी में ही हुई थी। इस मौके पर परिवार के एक सदस्य ने उनका एयरपोर्ट में प्रवेश करते हुए एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों को भावुक कर रहा है।

उदयपुर के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के बेटे-बेटी भी हादसे का शिकार

air india plane crash इस भीषण हादसे में उदयपुर के सहेली नगर निवासी मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के बेटे शुभ मोदी और बेटी शगुन मोदी की भी मौत हो गई है। दोनों भाई-बहन लंदन घूमने जा रहे थे और एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता के व्यवसाय को संभाल रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही संजीव मोदी और उनके परिवार के सदस्य तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। इस दुखद समाचार के बाद उनके घर पर जिला कलेक्टर नमित मेहता पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।

वल्लभनगर के वरदीचंद और रोहिड़ा के प्रकाश मेनारिया भी थे सवार

vijay rupani उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा गांव निवासी वरदीचंद मेनारिया भी इस फ्लाइट में सवार थे। वे हाल ही में लंदन से भारत लौटे थे और अब फिर से अपने काम पर लौट रहे थे। वरदीचंद लंदन में फूड इंडस्ट्री में कुकिंग का कार्य करते थे। उनके साथ ईंटाली के पास रोहिड़ा गांव के निवासी प्रकाश मेनारिया भी इस फ्लाइट में थे, जो उन्हीं के साथ लंदन में कार्यरत थे। दोनों दोस्त इस बार भी एक साथ ही यात्रा कर रहे थे। प्रकाश के बेटे लोकेश मेनारिया ने बताया कि उनके पिता जनवरी में छुट्टियों पर भारत आए थे। 20 अप्रैल को उनके दादाजी का निधन हुआ, और आज यानी 12 जून को वे अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए निकले थे। हादसे की खबर के बाद लोकेश और उनके रिश्तेदार तत्काल अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा ने शुभ-शगुन मोदी के परिजनों से की बातचीत

Rajasthan Ahmedabad Plane Crash अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए शुभ मोदी और शगुन मोदी के परिजनों से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फोन पर बात की। यह बातचीत उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता की पहल पर करवाई गई। मुख्यमंत्री ने परिजनों को हादसे को लेकर संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया और कहा कि, “इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार और प्रशासन आपके साथ है। किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो, प्रशासन को तुरंत सूचित करें।” उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।

बांसवाड़ा के 5 लोगों की मौत

ahmedabad plane crash
ahmedabad plane crash

air india flight crash अहमदाबाद विमान हादसे में बांसवाड़ा की डॉ. कोनी व्यास सहित जोशी परिवार के चार सदस्य – प्रदीप जोशी, प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी भी फ्लाइट में सवार थे। डॉ. कोनी व्यास हाल ही में उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल, उमरड़ा में कार्यरत थीं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, उन्होंने करीब एक महीने पहले नौकरी से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि वह अपने पति के साथ स्थायी रूप से लंदन शिफ्ट होने जा रही थीं। डॉ. कोनी मूल रूप से बांसवाड़ा की निवासी थीं। यह हादसा न केवल एक सपना टूटने की कहानी है, बल्कि एक परिवार की पूरी उम्मीदों का अंत भी बन गया।

पूर्व विधायक के दोहिते की भी मौत

ahmedabad plane crash
ahmedabad plane crash

अहमदाबाद विमान हादसे में बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से पूर्व विधायक किशनाराम नाई के दोहिते अभिनव परिहार का भी निधन हो गया। अभिनव, शिव परिहार के पुत्र थे और लंदन में व्यवसाय कर रहे थे। वे भारत से लंदन लौट रहे थे कि यह दुखद हादसा हो गया। उनके निधन की खबर से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

ahmedabad plane crash : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में सभी 242 पैसेंजर की मौत, पूर्व सीएम रूपाणी का भी निधन

प्रशासन और राजनेताओं की प्रतिक्रिया

bj medical college उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि विमान में जिले के चार निवासी सवार थे, जिनमें दो शहर से, एक मावली और एक वल्लभनगर से हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी व्यक्तिगत रूप से प्रशासन से रिपोर्ट ली और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

दूसरी ओर, राजस्थान भाजपा ने हादसे के मद्देनजर राज्य में चल रहे मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। यह निर्णय राज्य भर के पार्टी कार्यक्रमों पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थगित की सभा

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी निर्धारित सभा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “यह एक दिल दहला देने वाली घटना है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

एक झटके में उजड़ गए कई परिवार

अहमदाबाद विमान हादसा न सिर्फ देश के लिए, बल्कि राजस्थान के लिए भी एक भारी क्षति लेकर आया है। कुछ परिवारों ने अपने इकलौते बेटे-बेटी को खो दिया, तो कुछ ने अपनी नई दुल्हन को। कुछ लोग रोजगार के लिए विदेश जा रहे थे, तो कुछ छुट्टियां बिताने। लेकिन किस्मत ने उन्हें मंज़िल तक नहीं पहुंचने दिया। पूरा राजस्थान इस समय शोक और स्तब्धता के माहौल में है। एक ओर जहां परिवारों में मातम पसरा है, वहीं पूरे राज्य में संवेदनाएं उमड़ रही हैं

प्लेन हादसे के बाद राजस्थान बीजेपी के सभी कार्यक्रम स्थगित

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद राजस्थान बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने सभी आगामी कार्यक्रम और सभाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी हैं। पार्टी के प्रभारी मंत्रियों को आज से तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी, लेकिन इस हादसे को देखते हुए अब ये सभी आयोजन टाल दिए गए हैं। अगली तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी बांसवाड़ा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। हादसे के कारण अहमदाबाद एयरपोर्ट से शाम तक के लिए सभी उड़ानों का संचालन रोक दिया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए जयपुर एयरपोर्ट को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपना फ्लाइट टाइम टेबल देखकर यात्रा की योजना बनाएं।

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अनेक नेताओं ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है। सभी नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति सांत्वना और समर्थन जताते हुए इसे एक राष्ट्रीय क्षति बताया।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 468

Post navigation

Previous: ahmedabad plane crash : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में सभी 242 पैसेंजर की मौत, पूर्व सीएम रूपाणी का भी निधन
Next: Rain Alert : राजस्थान के 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 22 जिलों में लू की चेतावनी Weather Update

Related Stories

GOLD DIGGING NEWS
  • विविध

GOLD DIGGING NEWS : सपने में दिखा सोना, रात में खुदाई करने पहुंचे 6 लोग… फिर पुलिस ने ऐसे दबोचा

Parmeshwar Singh Chundwat March 8, 2026
Judges wife collapses in train toilet
  • विविध

Heart Attack Symptoms : ट्रेन टॉयलेट में जज की पत्नी को Heart Attack | Mobile Location Tracking से मिला शव

Laxman Singh Rathor March 6, 2026
RAJASTHAN JAN VISHWAS BILL 2026 : राजस्थान में 11 कानूनों में जेल का प्रावधान खत्म, जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक 2026 पारित
  • विविध
  • Poltical

RAJASTHAN JAN VISHWAS BILL 2026 : राजस्थान में 11 कानूनों में जेल का प्रावधान खत्म, जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक 2026 पारित

Laxman Singh Rathor March 6, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_RiNZCoCdzLc पहले आएं, पहले पाएं: राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर शानदार प्लॉट्स #realestate #plotsinrajsamand  #jaivardhannews
#rajsamand
✨ राजसमंद का भरोसेमंद नाम – Radhe Developer ✨ राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर शानदार प्लॉट्स 🏡 घर बनाने के लिए हो या भविष्य के लिए स्मार्ट इन्वेस्टमेंट — यहां हर प्लॉट है बेहतर, सुरक्षित और भरोसेमंद। 💯 ✅ हाथों-हाथ रजिस्ट्री सुविधा ✅ आसान और पारदर्शी प्रोसेस ✅ लिमिटेड एडवांस पर बुकिंग आज ही अपने सपनों की जमीन पक्की करें। 📞 कॉल करें: 9602002555, 6350448328 📍 लोकेशन: राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन
राधे डेवलपर राजसमंद
राजसमंद में प्लॉट
प्रीमियम लोकेशन प्लॉट राजसमंद
राजसमंद प्रॉपर्टी
राजसमंद रियल एस्टेट
राजसमंद प्लॉट बुकिंग
हाथों हाथ रजिस्ट्री प्लॉट
राजसमंद निवेश प्लॉट
राजसमंद में जमीन
सुरक्षित प्लॉट राजसमंद
Radhe Developer Rajsamand
Plot in Rajsamand
Premium Location Plot Rajsamand
Rajsamand Property
Rajsamand Real Estate
Rajsamand Plot Booking
Instant Registry Plot Rajsamand
Rajsamand Investment Plot
Land in Rajsamand
Safe Plot RajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
पहले आएं, पहले पाएं: राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर शानदार प्लॉट्स #realestate #plotsinrajsamand  #jaivardhannews
#rajsamand
✨ राजसमंद का भरोसेमंद नाम – Radhe Developer ✨ राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर शानदार प्लॉट्स 🏡 घर बनाने के लिए हो या भविष्य के लिए स्मार्ट इन्वेस्टमेंट — यहां हर प्लॉट है बेहतर, सुरक्षित और भरोसेमंद। 💯 ✅ हाथों-हाथ रजिस्ट्री सुविधा ✅ आसान और पारदर्शी प्रोसेस ✅ लिमिटेड एडवांस पर बुकिंग आज ही अपने सपनों की जमीन पक्की करें। 📞 कॉल करें: 9602002555, 6350448328 📍 लोकेशन: राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन
राधे डेवलपर राजसमंद
राजसमंद में प्लॉट
प्रीमियम लोकेशन प्लॉट राजसमंद
राजसमंद प्रॉपर्टी
राजसमंद रियल एस्टेट
राजसमंद प्लॉट बुकिंग
हाथों हाथ रजिस्ट्री प्लॉट
राजसमंद निवेश प्लॉट
राजसमंद में जमीन
सुरक्षित प्लॉट राजसमंद
Radhe Developer Rajsamand
Plot in Rajsamand
Premium Location Plot Rajsamand
Rajsamand Property
Rajsamand Real Estate
Rajsamand Plot Booking
Instant Registry Plot Rajsamand
Rajsamand Investment Plot
Land in Rajsamand
Safe Plot RajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
पहले आएं, पहले पाएं राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर शानदार प्लॉट्स #realestate #plotsinrajsamand
दिवेर क्षेत्र के तालाब में डूबा किशोर, 4 घंटे बाद निकाला शव #rajsamandnews #rajsamandpolice  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद जिले में दिवेर थाना क्षेत्र में खाखरमाला पंचायत के गुणिया तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। बताया कि डिंगरोल (दोवड़ा) निवासी कन्हैयालाल (15) पुत्र रतनलाल गुर्जर रिश्तेदार की बारात में गया था, जहां बुधवार सुबह करीब नौ बजे नहाने के लिए तालाब पर पहुंचा, जहां पैर फिसलने से गिर पड़ा। दिवेर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और राजसमंद से सिविल डिफेंस के जवानों को बुलाया गया, जिन्होंने करीब दो घंटे के रेस्क्यू के बाद शव को बाहर निकलवा दिया। फिर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई जारी है। तालाब से युवक को रेस्क्यू करने में सिविल डिफेंस के सुरेश कुमावत, गौरव बागोरा, गोवर्धन वैष्णव, संतोष शर्मा, प्रकाश शर्मा, सोहन गुर्जर, मुकेश कुमावत आदि की खास भूमिका रही। किशोर करीब नौ बजे गिरा और सवा एक डेढ़ बजे शव को बाहर निकाला गया।दिवेर गुणिया तालाब हादसा
राजसमंद युवक डूबा
तालाब में डूबने से मौत
दिवेर थाना क्षेत्र घटना
राजसमंद ताजा खबर
सिविल डिफेंस रेस्क्यू
राजसमंद ब्रेकिंग न्यूज
ग्रामीण हादसा राजसमंद
तालाब में नहाने गया युवक
राजस्थान दुर्घटना समाचार
Diver Guniya Talab Incident
Rajsamand Youth Drowned
Pond Drowning Accident Rajasthan
Diver Police Station News
Rajsamand Latest News
Civil Defence Rescue Rajsamand
Rajsamand Breaking News
Village Accident Rajsamand
Youth Drowned In Pond
Rajasthan Accident NewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
दिवेर क्षेत्र के तालाब में डूबा किशोर, 4 घंटे बाद निकाला शव #rajsamandnews #rajsamandpolice
#jaivardhannews
#rajsamandआमेट के एक गांव में महिला से बदसलूकी, पांच आरोपी गिरफ्तार
.
राजसमंद जिले में आमेट थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को घसीटने, मारपीट, बदसलूकी एवं अपहरण का मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़ित महिला को मुक्त कराते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
..
#Rajsamandnews #Todaynews #Crimenews #Jaivardhannews #RajsamandpoliceOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
आमेट के एक गांव में महिला से बदसलूकी, पांच आरोपी गिरफ्तार
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram