Skip to content
April 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • विविध

ahmedabad plane crash : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में सभी 242 पैसेंजर की मौत, पूर्व सीएम रूपाणी का भी निधन

Parmeshwar Singh Chundwat June 12, 2025 1 minute read

ahmedabad plane crash : अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान लंदन के लिए उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से इस दुखद जानकारी की पुष्टि की है। फ्लाइट AI-171 में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। विमान के टुकड़े-टुकड़े हो गए और हादसे की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि अधिकतर शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनकी पहचान केवल DNA जांच से ही संभव हो सकेगी। यह विमान दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ था, लेकिन 1:40 बजे एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है, जिसकी जानकारी पहले भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी, हालांकि बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दी। विमान जिस इमारत से टकराया वह सिविल हॉस्पिटल के इंटर्न डॉक्टर्स का हॉस्टल था, जिसमें हादसे के वक्त 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे और उनमें से कम से कम 15 डॉक्टरों के घायल होने की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, और देश भर में शोक की लहर फैल गई है।

गुजरात के अहमदाबाद में आज एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट नंबर AI-171, जो बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (Boeing 787 Dreamliner) थी, टेकऑफ के कुछ ही पलों बाद सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (SVPIA) के पास क्रैश हो गई। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि विमान के मलबे से आग की लपटें और काले धुएं का विशाल गुबार उठा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से टकराया, जिसके बाद इसमें विस्फोट हो गया। बचाव कार्य (Rescue Operations) तेजी से जारी हैं, और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट (London Gatwick Airport) के लिए रवाना हुई थी, ने दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ किया। मात्र दो मिनट बाद, दोपहर 1:40 बजे, विमान 625 फीट की ऊंचाई पर था, तभी यह क्रैश हो गया। यह हादसा एयरपोर्ट परिसर के निकट मेघानी नगर क्षेत्र में हुआ, जहां विमान एक बाउंड्री वॉल और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस (Air Customs Cargo Office) के पास स्थित एक इमारत से टकराया। टक्कर के साथ ही विमान में भीषण विस्फोट हुआ, और आग की लपटों ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार छा गया, और मलबे से आग की लपटें दिखाई देने लगीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में विमान का केवल पिछला हिस्सा दिखाई दे रहा है, जबकि आगे का हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो चुका है।

विमान में सवार थे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री

plane crash हादसे ने तब और गंभीर रूप ले लिया, जब पता चला कि विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। सूत्रों के अनुसार, विजय रूपाणी, जो 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, इस फ्लाइट के यात्री नंबर 12 थे। उनके बोर्डिंग पास की कॉपी भी सामने आई है, जिससे उनकी उपस्थिति की पुष्टि होती है। हालांकि, उनकी स्थिति के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री, 2 पायलट, और 10 केबिन क्रू शामिल थे। जानकारी के मुताबिक यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक प्लेन में सवार था। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इसकी पुष्टि की है।

पायलट और क्रू की जानकारी

vijay rupani विमान का संचालन कैप्टन सुमीत सब्बरवाल कर रहे थे, जो एक लाइन ट्रेनिंग कैप्टन (LTC) थे। उनके पास 8,200 घंटे का उड़ान अनुभव था, जो उनकी विशेषज्ञता को दर्शाता है। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे, जिनके पास 1,100 घंटे का उड़ान अनुभव था। DGCA के अनुसार, टेकऑफ के तुरंत बाद पायलट ने मेडे कॉल (Mayday Call) जारी किया, लेकिन इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया।

BOB personal Loan : बैंक ऑफ बड़ौदा से पर्सनल लोन : 2025 की नई गाइडलाइंस और आसान स्टेप्स

हादसे का कारण: तकनीकी खराबी की आशंका

air india crash प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण विमान के इंजन में तकनीकी खराबी (Technical Malfunction) बताया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से टकराया, जिसके बाद इसमें आग लग गई। हालांकि, DGCA ने इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी है, और बोइंग कंपनी (Boeing) के विशेषज्ञों की एक टीम भी जांच में शामिल हो सकती है।

विमान का ब्लैक बॉक्स, जिसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (Flight Data Recorder) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (Cockpit Voice Recorder) शामिल हैं, बरामद करने के प्रयास जारी हैं। यह ब्लैक बॉक्स हादसे के सटीक कारणों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

हादसे से पहले पायलट ने दी थी ‘Mayday’ कॉल

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे से ठीक पहले, पायलट सुमित सुब्बरवाल ने आखिरी क्षणों में ‘Mayday’ कॉल दी थी। यह कॉल एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की आपातकालीन सूचना होती है, जिसे पायलट तब भेजता है जब विमान किसी गंभीर संकट या जानलेवा स्थिति में होता है और तत्काल सहायता की आवश्यकता होती है।

‘Mayday’ शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच शब्द “m’aidez” से हुई है, जिसका अर्थ होता है “Help me” यानी मदद कीजिए। इस शब्द को हमेशा तीन बार दोहराया जाता है — “Mayday, Mayday, Mayday”, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह कोई सामान्य कॉल नहीं बल्कि इमरजेंसी सिग्नल है। पायलट की यह कॉल बताती है कि उन्होंने आखिरी वक्त तक विमान को बचाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी।

बचाव और राहत कार्य

ahmedabad news हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की छह टीमें, जिसमें 90 जवान शामिल हैं, तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। इसके अलावा, 25 फायर ब्रिगेड वाहन अहमदाबाद, वडोदरा, और सूरत से भेजे गए। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), पुलिस, और स्थानीय प्रशासन की टीमें भी बचाव कार्य में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार, मलबे से अब तक 100 शव मिलने की खबर हैं, और कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों के लिए अहमदाबाद के अस्पतालों में 1,200 बेड तैयार किए गए हैं, और उन्हें तुरंत उपचार देने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

टकराव वाली इमारत में रहते थे डॉक्टर्स

ahmedabad plane crash today एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद में जिस इमारत से टकराया, वह सिविल हॉस्पिटल परिसर में स्थित इंटर्न डॉक्टर्स का हॉस्टल था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय इस हॉस्टल में करीब 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि इमारत का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वहां मौजूद लोगों के मारे जाने की गंभीर आशंका जताई जा रही है। ahmedabad airport accident

इस हॉस्टल से सटा हुआ ब्लॉक रेजिडेंट डॉक्टर्स का है, जहां कई डॉक्टर स्थायी रूप से रहते हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मलबे को हटाकर घायलों और शवों की तलाश की जा रही है, लेकिन इंटर्न हॉस्टल से कोई जीवित व्यक्ति बाहर निकाला गया हो, ऐसी सूचना अब तक नहीं मिली है।

ahmedabad plane crash
प्लेन का मलबा

एयरपोर्ट संचालन बंद

gujarat plane crash हादसे के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (SVPIA) के सभी संचालन (Operations) अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि स्थिति सामान्य होने तक उड़ानें रद्द या डायवर्ट की जाएंगी। meghani area ahmedabad

नेताओं और अधिकारियों की प्रतिक्रिया

airplane crash हादसे की खबर मिलते ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के गृहमंत्री हर्ष सांघवी, और अहमदाबाद पुलिस आयुक्त से बात की। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सूरत से अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “इस दुखद हादसे से मैं गहरे आहत हूं। मैंने अधिकारियों को तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू करने और घायलों के लिए तुरंत चिकित्सा व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।”

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने भी हादसे पर दुख जताया और कहा कि वह स्वयं स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने X पर पोस्ट किया, “अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से स्तब्ध और दुखी हूं। सभी एजेंसियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी हादसे को “बेहद दुखद” बताया और कहा, “हम सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

एअर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

एअर इंडिया ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-5691-444 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल कर यात्री की स्थिति, नाम की पुष्टि और अन्य जरूरी जानकारियां ली जा सकती हैं। एयरलाइन ने कहा है कि वह हादसे से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के साथ संपर्क में है और हरसंभव मदद प्रदान की जा रही है। plane news

पीएम मोदी, शाह और उड्डयन मंत्री अहमदाबाद रवाना

दुर्घटनाग्रस्त फ्लाइट AI-171 में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू दिल्ली से सीधे अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। तीनों नेता राहत और बचाव कार्यों की सीधी निगरानी करेंगे और अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट लेंगे। वहीं, विदेश मंत्रालय भी संबंधित देशों के दूतावासों से संपर्क में है।

पिछला बड़ा हादसा: कोझिकोड 2020

ahmedabad flight accident भारत में इससे पहले एक बड़ा विमान हादसा 7 अगस्त 2020 को केरल के कोझिकोड में हुआ था। तब एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) का विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया था, जिसमें 21 यात्रियों की मौत हुई थी और 110 लोग घायल हुए थे। वह विमान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारतीय नागरिकों को लेकर आ रहा था।

✈️ AI-171 फ्लाइट क्रू डिटेल्स

Sr. No.DesignationNameArrival (Flight No.)DateDeparture (Flight No.)Date
1SCCAparna MahadikAI40211-06-25AI17112-06-25
2CCSraddha DhawanAI40211-06-25AI17112-06-25
3CCSangeeta ChakravartiAI40211-06-25AI17112-06-25
4CCMadhul PatelAI40211-06-25AI17112-06-25
5CCAmshwini ZipaAI40211-06-25AI17112-06-25
6CCKrushni Rajendra SonigraAI40211-06-25AI17112-06-25
7CCNagothi Sharma KondapattamAI40211-06-25AI17112-06-25
8CCDeepak PathakAI40211-06-25AI17112-06-25
9CCRohan ShirkeAI40211-06-25AI17112-06-25

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर: विशेषताएं

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर एक आधुनिक, लंबी दूरी का, मध्यम आकार का विमान है, जो अपनी ईंधन दक्षता (Fuel Efficiency), यात्री सुविधाओं, और उन्नत तकनीक के लिए जाना जाता है। इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं:

  • क्षमता: 242 से 290 यात्री, कॉन्फिगरेशन के आधार पर।
  • रेंज: लगभग 13,530 किमी।
  • सुविधाएं: बड़े खिड़की, इलेक्ट्रॉनिक डिमिंग, कम केबिन ऊंचाई (6,000 फीट), और बेहतर हवा की गुणवत्ता।

हालांकि, यह पहली बार है कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का कोई विमान क्रैश हुआ है, जैसा कि एविएशन सेफ्टी नेटवर्क डेटाबेस में दर्ज है। ahmedabad london plane crash

विमान में vijay rupani की आखिरी तस्वीर

भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने विजय रूपाणी के निधन की पुष्टि की

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक ट्वीट कर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि,

“पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी के असमय निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। मैं उन्हें कई वर्षों से व्यक्तिगत रूप से जानता था, वह एक बहुत ही सज्जन और अच्छे इंसान थे। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान द्वारकाधीश उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ओम् शांति।”

सांसद नाथवानी ने अपने ट्वीट में #VijayRupani और #RestInPeace हैशटैग के साथ रूपाणी के निधन पर शोक जताया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने विजय रूपाणी की एक तस्वीर भी साझा की।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

ahmedabad plane crash
विमान जिस बिल्डिंग पर गिरा, उसमें 50-60 डॉक्टर थे

हादसे की खबर फैलते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोग अपनी संवेदनाएं और चिंता व्यक्त कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने हादसे की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनमें मलबे से उठता धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। हालांकि, DGCA ने लोगों से अपुष्ट जानकारी साझा न करने की अपील की है।

आगे की जांच और प्रभाव

यह हादसा न केवल भारत के लिए, बल्कि वैश्विक उड्डयन उद्योग (Aviation Industry) के लिए भी एक बड़ा झटका है। DGCA और बोइंग की संयुक्त जांच से यह स्पष्ट होगा कि हादसे के पीछे तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य कारण।

हादसे के कारण अहमदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है। स्थानीय प्रशासन और केंद्र सरकार मिलकर पीड़ितों और उनके परिवारों को सहायता प्रदान करने में जुटे हैं।

BOB personal loan : जरूरत है पैसे की? BOB दे रहा है बिना गारंटी के ₹5 लाख तक का पर्सनल लोन!

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 520

Post navigation

Previous: Gold Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में उछाल जारी: इस साल ₹21,000 से ज्यादा हुआ महंगा सोना
Next: ahmedabad plane crash : अहमदाबाद विमान हादसे में राजस्थान के 11 लोगों की मौत, परिवारों में मातम

Related Stories

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें
  • विविध

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें

Parmeshwar Singh Chundwat March 26, 2026
Aaj Ka Rashifal
  • विविध

Aaj Ka Rashifal : 22 मार्च 2026 का राशिफल : ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, जानिए आज किस राशि को मिलेगा लाभ

Parmeshwar Singh Chundwat March 22, 2026
Rajasthan biogas village
  • विविध

Rajasthan biogas village : राजस्थान के इस गांव ने कर दिया कमाल, 4 साल से नहीं मंगवाया एक भी LPG सिलेंडर

Parmeshwar Singh Chundwat March 21, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_ara-AeI-sPE आरोपी गिरफ्तार नहीं, तो अंतिम संस्कार नहीं,उदयपुर में परिजनों का विरोध #udaipurnews #udaipurpolice  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
आरोपी गिरफ्तार नहीं, तो अंतिम संस्कार नहीं,उदयपुर में परिजनों का विरोध #udaipurnews #udaipurpolice  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
आरोपी गिरफ्तार नहीं, तो अंतिम संस्कार नहीं,उदयपुर में परिजनों का विरोध #udaipurnews #udaipurpolice
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
धोइंदा में नलों में आ रहा गंदा पानी, लोग बोले- कैसे पीएं ये जहर #Rajsamandnews
पाली जिले में खेत गई महिला की हत्या, गला काटा-पैर काटे, गहने लूट ले गए #palinews #palipolice  #jaivardhannews
#rajsamandपाली के काराड़ी गांव में 65 साल की महिला प्यारी देवी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव सूखे तालाब में मिला। गले पर गहरे घाव थे, दोनों पैर कटे हुए मिले और कान-पैरों के गहने गायब थे। पुलिस हत्या और लूट दोनों एंगल से जांच कर रही है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
पाली जिले में खेत गई महिला की हत्या, गला काटा-पैर काटे, गहने लूट ले गए #palinews #palipolice
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram