Skip to content
March 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • समाचार

Amet high tension line accident : खेत से घर लौट रहा था 10 साल का मासूम, नीचे झूलती हाईटेंशन लाइन ने ले ली जान

Parmeshwar Singh Chundwat January 16, 2026 1 minute read

Amet high tension line accident : आमेट उपखंड क्षेत्र के लिकी गांव में गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। अत्यधिक नीचे झूल रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान जितेंद्र सिंह रावत (10 वर्ष) पुत्र कैलाश सिंह रावत के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, जितेंद्र खेत से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में काफी नीचे झूल रही हाईटेंशन लाइन अचानक उसके संपर्क में आ गई, जिससे उसे तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Child electrocuted in Amet : हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि घटना के करीब दो घंटे बाद तक भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया ग्रामीणों ने एकत्र होकर विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक बालक के शव को आमेट उप जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। इस हादसे से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

लंबे समय से जर्जर हालत में बिजली के खंभे और लाइनें

10 year old boy electrocuted : ग्रामीणों का आरोप है कि लिकी गांव सहित आसपास के क्षेत्र में बिजली की लाइनें लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं। कई स्थानों पर तार अत्यधिक नीचे झूल रहे हैं और कहीं-कहीं जमीन के संपर्क में भी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी विभाग को इस समस्या से अवगत कराया था, लेकिन समय रहते कोई सुधार कार्य नहीं किया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

हादसे के 15 घंटे बाद पहुंचे अधिकारी

Amet electricity accident news : हादसे के करीब 15 घंटे बाद विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पाल और सहायक अभियंता उमेश कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पाल ने बताया कि विभागीय जांच करवाई जाएगी और नियमों के अनुसार मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजे की राशि परिजनों को सौंप दी जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों की सहमति से मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

Liki village electricity accident : थानाधिकारी ओम सिंह चुंडावत ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मृतक परिवार को शीघ्र और उचित मुआवजा देने के साथ-साथ लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

PM Kisan Yojana Budget 2026 : क्या पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बजट में होगी बढ़ोतरी? जानिए
View this post on Instagram

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 436

Post navigation

Previous: SIR New Update : वोटर लिस्ट में नाम नहीं? घबराएं नहीं! SIR को लेकर Election Commission का नया Update
Next: Jyoti Kothari Rajsamand : विदेशी को खाना बनाना सीखाकर अभावग्रस्त गांवों के स्कूलों को गोद ले रही ज्योति

Related Stories

kerosene at petrol pumps
  • समाचार

kerosene at petrol pumps : अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र के फैसले से मचेगी बड़ी हलचल

Parmeshwar Singh Chundwat March 30, 2026
Ravindra Singh Bhati vs Chhotu Singh
  • समाचार

Ravindra Singh Bhati vs Chhotu Singh : भाटी बनाम रावणा विवाद में नया मोड़, छोटू सिंह ने जारी किया दूसरा वीडियो

Parmeshwar Singh Chundwat March 29, 2026
Rajsamand animal hospital
  • समाचार

Rajsamand animal hospital : राजसमंद में बहुद्देश्यीय पशु चिकित्सालय को मिली बड़ी मंजूरी, अब खुलेंगे राहत के द्वार

Parmeshwar Singh Chundwat March 29, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_VjB4mdRRVXY महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
#udaipurnews #udaipurpolice #crimenewsउदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर और महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ के विजयपुर के निवासी हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व चोरी-नकबजनी के 5 मामले, कालुलाल पर 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा कि कुल 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें अर्जुन पिता रमेश, रामचन्द्र पिता कानाजी और कुंदन पिता राजेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी रात में बाइक लेकर दूसरे गांव कस्बे में जाते और महिलाओं के कपड़े पहनकर रैकी करते थे। मोबाइल भी पास में नहीं रखते। 15 मार्च को कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी, जहां बाजार में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच व तलाश करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया।
udaipur news
udiapur police
kurabad police
कुराबड़ न्यूज
उदयपुर न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार #udaipurnews
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram