Skip to content
March 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • विविध

Aravalli Hills : चांदी के चंद सिक्को के लिए क्या नीलाम कर देंगे अरावली का मुकुट ? | Aravalli mountain range

Bhawana Sharma December 19, 2025 1 minute read

Aravalli Hills : पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट से जो फैसला आया है उसका सारांश यही है कि 100 मीटर से ऊपर के पहाड़ ही अब अरावली पर्वत कहलाएंगे। बेचारे 100 मीटर से नीचे के पहाड़ सूली पर चढ़ाए जाएंगे यानी खोदे जाएंगे। ये वो अभागे पहाड़ हैं जिनके भाग्य 99 पर आकर अटक गए। अब यही पहाड़, सुनील गावस्कर के साथ पारी की शुरुआत करने वाले चेतन चौहान की तरह बल्ला पटक कर पवेलियन में जा बैठेंगे और बोलेंगे…. एक से रह गए भाई वरना हम भी शतकवीर कहलाते। वाह! क्या खूब मजाक हो रहा है! लगता है अरावली कि खामोशी का कोई नाजायज फायदा उठा रहा है। सरकार और अदालत के अच्छे फैसलों का सदा स्वागत किया लेकिन यह बात हजम नहीं हुई। काश! ये बात कोई पीएम मोदी तक पहुंचा दे।

विकास या विनाश?

Save Aravalli Hills : सुप्रीम कोर्ट को शायद यह मालूम नहीं कि ये सिर्फ ‘मगरे’ नहीं हैं, ये वो शिव स्वरूप पर्वतमालाएं हैं जो मेवाड़ कि आन, बान और शान की प्रतीक हैं। जिसकी ओट में प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप और उनके जैसे शूरवीरों ने मुगलों को लोहे के चने चबवाए थे। ये अरावली की वादियां गवाह हैं उस राजपूताना और मेवाड़ के वीरों की जिन्होंने इस मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

इन पर्वतों ने एक पिता की तरह न सिर्फ मेवाड़ बल्कि पूरे प्रदेश की रक्षा की है। रक्षा सिर्फ दुश्मनों से ही नहीं कि रक्षा कि है आंधी – तूफान और गर्म – सर्द हवाओं से, सहायता कि है बहते हुए पानी को अपनी गोद में आश्रय देकर प्यास बुझाने में, सहायता कि है भूजल स्तर बढ़ाकर खेतीहर किसानों के रोजगार सृजन में। आज ये अरावली नहीं होती तो यहां हरियाली नहीं, दूर दूर तक सिर्फ सूखी और बंजर जमीनें होती।

Aravalli Mountain Range Environmental Issue : एक पिता तुल्य पहाड़ से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं। इन्होंने हमें वो सब कुछ दिया जो एक पिता अपने पुत्र को देता है। फिर क्यों ऐसे निर्दोष और मूक पिता की जान निकालने का फरमान जारी कर दिया गया जिसने गरीब और अमीर को आश्रय देने में कभी भेदभाव नहीं किया।

मेवाड़ की आन-बान-शान खतरे में

हम अपना इतिहास तो बिगाड़ ही चुके हैं, अब भूगोल बिगाड़ कर कौनसा परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले हैं। एक बात यहां लिखना चाहता हूं अगर अरावली नहीं रही तो याद रखना भविष्य में इस धरती पर न कभी पन्नाधाय पैदा होगी, न महाराणा प्रताप। जिस अरावली ने बप्पा रावल से लेकर महाराणा प्रताप तक को अपनी गोद में खिलाया – पिलाया और खेलाया हो आज उसी अरावली की जान पर बन आई है और हम चुप हैं। हमसे ज्यादा कृतघ्न और स्वार्थी इस धरा पर कौन होगा।

Rajasthan Aravalli : पिता के कलेजे को छलनी करने वाले कभी चैन की सांस नहीं ले पाते हैं। इस जन्म का ये पाप हमारे सात जन्मों के पुण्यों पर भारी पड़ेगा। ये मेरी ही नहीं हर उस इंसान के आत्मा की सिसकती आवाज है जो प्रकृति से प्रेम करता है। इस अरावली से प्रेम करता है।

जहां हरियाली है वहां रास्ता बना दोगे? जहां पहाड़ है वहां अट्टालिकाएं खड़ी कर दोगे? आखिर क्यों और किसके लिए? विकास की ये अंधी दौड़ विनाश के उस कगार पर जाकर ही खत्म होगी जहां सिर्फ अंधेरा है। चांदी के चंद सिक्कों के लिए क्या हम अपनी अरावली के मुकुट को सरे बाजार नीलाम होने देंगे?

अरावली के नाम पर इतिहास और भूगोल से खिलवाड़

ये दास्तानें सिर्फ मेवाड़ कि नहीं हर उस जगह की है जहां से ये पर्वत श्रृंखलाएं गुजर रही हैं। जब ये ही नहीं होगी तो सोचो भविष्य कैसा होगा । वन्य जीव, पशु पक्षी का सहारा कौन होगा ? जल ही जीवन है, हरियालो राजस्थान, पेड़ लगाओ – प्रकृति बचाओ जैसी सभी सूक्तियां झूठी साबित हो जाएगी।

Aravalli news : अभी भी समय है हम अपने फैसलों पर पुनः विचार करें। सुबह का भुला शाम को घर लौट आए तो उसे भुला नहीं कहते। इन पर्वत मालाओं में मोती छिपे हैं और ये मोती तभी तक अपने हैं जब तक ये मालाएं हैं। जिस दिन ये मालाएं मुरझा गईं, जीवन के मोती भी बिखर जाएंगे। याद रखना खोदने से सिर्फ खाईयां बनती हैं, रास्ते नहीं।

बतौर उदाहरण राजसमंद में खनन स्वीकृति प्राप्त मार्बल की खदानों को देख लीजिए। जहां कभी बड़े – बड़े पहाड़ हुआ करते थे आज वहां गहरी और डूब मरने लायक खाईयां बन गई है।

मधुप्रकाश लड्ढा

अध्यक्ष, ग्रीन बेल्ट सोसाइटी राजसमंद

About the Author

Bhawana Sharma

Editor

भावना शर्मा एक ऐसी युवा प्रोफेशनल हैं, जिनका समाज, परिवार और देश की संस्कृति से गहरा लगाव है। बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद सीखना नहीं छोड़ा और तकनीकी कौशल में निखार लाने के लिए लगातार प्रयासरत रहीं। हॉस्पिटल रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्य करते हुए एमआरआई जांच व चिकित्सा की समझ विकसित की और कम्प्यूटर युग में खुद को अपडेट रखने के लिए RSCIT कोर्स किया। अब वे Jaivardhan News में बतौर कंटेंट राइटर और वीडियो एडिटर काम कर रही हैं। मात्र 6 माह के भीतर उन्होंने न सिर्फ खबरों की दुनिया को गहराई से समझा, बल्कि एक प्रोफेशनल एडिटर के रूप में अपनी पहचान बनाई। अपनी मेहनत और लगन से वे जनता की आवाज़ बनकर सकारात्मक बदलाव की दिशा में काम कर रही हैं।

View All Posts
Visitor Views : 212

Post navigation

Previous: Rajasthan Panchayat Election 2026 : राजस्थान में 15 अप्रैल 2026 तक ही होंगे निकाय–पंचायत चुनाव
Next: PAN Card Loan 10000 Online : सिर्फ PAN Card से मिल रहा ₹10,000 का इंस्टेंट लोन, 10 मिनट में खाते में पैसा

Related Stories

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें
  • विविध

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें

Parmeshwar Singh Chundwat March 26, 2026
Aaj Ka Rashifal
  • विविध

Aaj Ka Rashifal : 22 मार्च 2026 का राशिफल : ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, जानिए आज किस राशि को मिलेगा लाभ

Parmeshwar Singh Chundwat March 22, 2026
Rajasthan biogas village
  • विविध

Rajasthan biogas village : राजस्थान के इस गांव ने कर दिया कमाल, 4 साल से नहीं मंगवाया एक भी LPG सिलेंडर

Parmeshwar Singh Chundwat March 21, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_oSoliitnUEE राजसमंद के SBS की टॉपर रिया प्रजापत ने साझा किए अपने अनुभव #rajsamandnews #rajsamandpolice  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के SBS की टॉपर रिया प्रजापत ने साझा किए अपने अनुभव #rajsamandnews #rajsamandpolice  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के SBS की टॉपर रिया प्रजापत ने साझा किए अपने अनुभव #rajsamandnews #rajsamandpolice
बाड़मेर में रेडीमेड शोरूम में लगी आग,10 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला #badmernews #badmerpolice  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
बाड़मेर में रेडीमेड शोरूम में लगी आग,10 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला #badmernews #badmerpolice
राजस्थान में सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण #nathdwaranews #shreejikehanumanji #nathdwara  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजस्थान में सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण #nathdwaranews #shreejikehanumanji #nathdwara
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram