Skip to content
March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • विविध

Arni village hunger strike : अतिक्रमण के खिलाफ आरणी के ग्रामीणों की भूख हड़ताल, खून से लिखा पत्र

Parmeshwar Singh Chundwat August 28, 2025 1 minute read

Arni village hunger strike : सत्यनारायण सेन “गुरलां” @ राशमी/ राजसमंद : प्रदेश के चित्तौड़गढ़ जिले में राशमी तहसील के आरणी गांव में चरागाह भूमि पर कतिपय लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने एवं कथित तौर पर पूर्व सरपंच द्वारा दिए गए पट्‌टों को निरस्त करने की मांग को लेकर चार दिन से ग्रामवासी भूख हड़ताल व धरने पर बैठे हैं। तहसील से लेकर जिला कलक्टर तक व मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामवासी अपने ही गांव में भूख हड़ताल पर बैठ गए। भूख हड़ताल के चार दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन का कोई नुमाइंदा आरणी गांव नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामवासियों में प्रशासन व सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Rajasthan villagers protest against encroachment : आरणी गांव के राजूगिरी गोस्वामी ने बताया कि आरणी गांव में गोस्वामी व नाथ समाज की समाधि भूमि पर पूर्व सरपंच सहित कतिपय लोगों ने अतिक्रमण कर दिया। भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू की गई। क्योंकि पहले इसकी शिकायत तहसील से लेकर जिला प्रशासन चित्तौड़गढ़ और मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इस कारण अब मजबूरन ग्रामवासियों को भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है। राजूगिरी ने कलक्टर को भेजे ज्ञापन में बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत चरागाह व तालाब पेटे की भूमि कोई भी व्यक्ति नहीं ले सकता है और अतिक्रमण भी नहीं कर सकता है। ज्ञापन में बताया कि आरणी गांव के खसरा नं. 4635/452 के रास्ते जिसका खसरा नं. 450 व चारागाह जिसका खसरा नं. 4630/449 व 4636/456 है और तालाब पेटे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए।

Best banks for personal loan : पर्सनल लोन लेने से पहले जान लें यह 5 बड़े राज़, वरना खाली हो जाएगी जेब!

खून से लिखी अपने मन की पीड़ा

Chittorgarh grazing land encroachment news धरने पर बैठे ग्रामीणों ने अपने खून से प्रशासन को पत्र लिखा। इसमें लिखा कि “जब शब्द थक गए, जब कलम कांपने लगी, तब हमें लहू से लिखना पड़ा। यह सिर्फ पत्र नहीं, बल्कि हमारे गांव की चीख है। यह लहू, हमारी ज़मीन की पीड़ा है। जब कोई सुनने को तैयार नहीं, तो खून ने बोलना शुरू किया है…” इस तरह पत्र लिखा गया।

सुनवाई नहीं होने से दिया धरना

Villagers write letter in blood ग्रामवासी बोले कि 15 जून व 29 जूनको 181 पर शिकायत दर्ज करवाई, मगर कार्रवाई नहीं हुई। संपर्क पोर्टल पर सुनवाई नहीं होने पर 30 जून को ग्राम विकास अधिकारी आरणी, विकास अधिकारी पंचायत समिति राशमी, थाना प्रभारी राशमी व जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ को ज्ञापन दिए गए। फिर भी सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद 5 अगस्त 2025 को डाक के जरिए जिला पुलिस अधीक्षक व जिला कलक्टर को दोबारा पत्र भेजे गए। फिर भी आरणी गांव के लोगों की पीड़ा को प्रशासन द्वारा नहीं सुना गया।

भूख हड़ताल व धरना स्थल पर ग्रामीण

Arni village Goswami Nath community protest आरणी गांव में अभी नारायण गिरी गोस्वामी और अमित गिरी गोस्वामी चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अभी स्वास्थ्य ठीक है, मगर प्रशासन की तरफ से वार्ता के लिए कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके अलावा गांव के मनोहरगिरी, राजूगिरी, डालूगिरी, शंभू, श्यामगिरी, संपत, महेश, सोनू सुखवाल, लक्ष्मण काना, रतन सुखवाल, शंभू, किशन, सागर आदि ग्रामवासी धरने पर बैठे हैं।

Udaipur bear attack : फुलवारी की नाल अभयारण्य में भालू का हमला: दो युवक गंभीर रूप से घायल

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 150

Post navigation

Previous: LIC policy claim rejection : LIC पॉलिसी लेते समय इन गलतियों से बचें, वरना क्लेम रिजेक्शन का खतरा!
Next: Hindustan Zinc Epiroc partnership : हिंदुस्तान जिंक और एपिरोक की साझेदारी : सिंदेसर खुर्द माइन में डिजिटल सुरक्षा तकनीक को बढ़ावा

Related Stories

GOLD DIGGING NEWS
  • विविध

GOLD DIGGING NEWS : सपने में दिखा सोना, रात में खुदाई करने पहुंचे 6 लोग… फिर पुलिस ने ऐसे दबोचा

Parmeshwar Singh Chundwat March 8, 2026
Judges wife collapses in train toilet
  • विविध

Heart Attack Symptoms : ट्रेन टॉयलेट में जज की पत्नी को Heart Attack | Mobile Location Tracking से मिला शव

Laxman Singh Rathor March 6, 2026
RAJASTHAN JAN VISHWAS BILL 2026 : राजस्थान में 11 कानूनों में जेल का प्रावधान खत्म, जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक 2026 पारित
  • विविध
  • Poltical

RAJASTHAN JAN VISHWAS BILL 2026 : राजस्थान में 11 कानूनों में जेल का प्रावधान खत्म, जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक 2026 पारित

Laxman Singh Rathor March 6, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

This error message is only visible to WordPress admins

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram