Skip to content
April 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • विविध

Big Road accident : लोहे से लदा बेकाबू ट्रक 5 वाहनों से टकराते हुए पलटा, 3 की मौत | Rajasthan Police

Laxman Singh Rathor June 20, 2025 1 minute read

Big Road accident : प्रदेश में सड़क हादसों की रोकथाम के सरकार स्तर पर खूब प्रयास हो रहे हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाएं रूक नहीं रही है। प्रदेश के सलूम्बर जिले में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। लसाड़िया थाना क्षेत्र के बांसी-मायदा घाट सेक्शन में लोहे की सरियों से भरा एक ट्रक ढलान पर अनियंत्रित हो गया और सामने चल रही 5 वाहनों को रौंदते हुए आगे जाकर रुका। इस भयानक टक्कर में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Salumbar Police : शाम करीब 5 बजे मायदा घाट की खतरनाक ढलान पर यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, जो सीमेंट से भरी थी, पलट गई थी। इसे सीधा करने के लिए एक जेसीबी मशीन मौके पर आई, जिसके चलते बांसी-धरियावद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी बीच, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा लोहे से लदा ट्रक बेकाबू हो गया। ट्रक ने कार, बाइक और ट्रैक्टर सहित 5 वाहनों को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मारी।

सलूंबर में सड़क हादसा : टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। तीन लोगों ने तुरंत दम तोड़ दिया, जबकि 10 लोग खून से लथपथ सड़क पर पड़े रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

पुलिस और प्रशासन का एक्शन

Road accident : लसाड़िया थाना पुलिस, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा, धरियावद एसडीएम राकेश कुमार न्यौल और डीएसपी नानालाल सालवी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को लसाड़िया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। लसाड़िया थानाधिकारी हर्षराज सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों का इलाज जारी है।

मायदा घाट: हादसों का गढ़

Udaipur News : बांसी-धरियावद मार्ग पर मायदा घाट की ढलान आए दिन हादसों की वजह बन रही है। स्थानीय लोग इसे “मौत का घाट” कहते हैं। हादसे से एक दिन पहले भी यहां एक ट्रेलर पलट गया था, जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई थी। उसे निकालने में 4 घंटे लगे थे। एक हफ्ते पहले भी दो वाहन आपस में भिड़ गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ढलान को ठीक करने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी

Rajasthan accident : एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “ट्रक इतनी तेजी से आया कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती चली गईं। हमने भागकर अपनी जान बचाई।” हादसे के बाद सड़क पर मलबा और सामान बिखरा पड़ा था, जिसे हटाने में काफी समय लगा।

Bob personal loan without documents online : बिना किसी दस्तावेज़ या गारंटी के मिल रहा है BOB से लोन!

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 197

Post navigation

Previous: Credit card hidden charges : क्रेडिट कार्ड के छिपे नुकसान: क्या आपको इनके बारे में पता है? जानें डिटेल और बचाव के तरीके
Next: Truck Robbery Gang : हाइवे ट्रक लूट गिरोह का पर्दाफाश, 2 युवती सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें
  • विविध

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें

Parmeshwar Singh Chundwat March 26, 2026
Aaj Ka Rashifal
  • विविध

Aaj Ka Rashifal : 22 मार्च 2026 का राशिफल : ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, जानिए आज किस राशि को मिलेगा लाभ

Parmeshwar Singh Chundwat March 22, 2026
Rajasthan biogas village
  • विविध

Rajasthan biogas village : राजस्थान के इस गांव ने कर दिया कमाल, 4 साल से नहीं मंगवाया एक भी LPG सिलेंडर

Parmeshwar Singh Chundwat March 21, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

This error message is only visible to WordPress admins

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram