
Bus Accident : राजसमंद से उदयपुर फोरलेन पर गुंजोल के पास ट्रेवल्स बस निर्माणाधीन सर्विसलेन के लिए खोदे गए खड्डे में पलट गई, जिससे एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद चीखने व चिल्लाने की आवाज पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर हाइवे जाम हो गया। बाद में एम्बुलेंस के साथ पहुंची नाथद्वारा थाना पुलिस ने घायलों गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
नाथद्वारा थाना प्रभारी नरेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि आसींद से सूरत जा ट्रेवल्स बस गुंजोल के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक रफ्तार धीमी कर दी। इस कारण पीछे तेज रफ्तार में चल रही ट्रेवल्स बस को चालक ने लेफ्ट साइड में मोड़ा, तो सर्विसलेन का कार्य चल रहा है, जिससे बस खड्डे में पलट गई। इस कारण यात्री बस में इधर उधर गिर पड़े और काफी चोटिल व घायल हो गए। बस पलटते ही बचाओ बचाओ की आवाजे गूंजने लगी। इस पर गुंजोल गांव से कई लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। साथ ही नाथद्वारा थाने से पुलिस जाब्ता भी एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गया। बस का अगला कांच भी फुट गया था, जिसके जरिए घायलों को बाहर निकालने के प्रयास किए गए। फिर पुलिस व क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। फिर एम्बुलेंस से तत्काल घायलों को नाथद्वारा के गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद राजसमंद से उदयपुर फोरलेन का एक लेन पूर्ण रूप से बंद रहा। बाद में पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद क्रेन मंगवाई, जिससे बस को बाहर निकाला और यातायात व्यवस्था को देर रात बहाल किया।
अस्पताल में भी अफरातफरी

Rajsamand News Today ; दुर्घटना में घायल ज्यादातर यात्री भीलवाड़ा जिले में आसींद, भीम के बताए जा रहे हैं। यह राहतभरी बात है कि कोई भी यात्री गंभीर घायल नहीं है। बस में करीब चालीस से ज्यादा लोग सवार थे, मगर कई एक दर्जन से ज्यादा लोग ही घायल एवं लहूलुहान हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार कराया। इसके अलावा अन्य यात्रियों को पुलिस ने अन्य बसों के माध्यम से गंतव्य के लिए रवाना किया।
पुलिस ने जब्त की बस, प्रकरण दर्ज
Rajsamand bus accident थाना प्रभारी नरेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त करते हुए दुर्घटना का प्रकरण दर्ज करते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।
सुरक्षा प्रबंध की खुल गई पोल

Travelers bus accident in Rajsamand फोरलेन पर सर्विसलेन का निर्माण चल रहा है, लेकिन रोड किनारे सुरक्षा प्रबंध को लेकर कोई खास व्यवस्था नहीं कर रखी है। इस कारण फोरलेन पर चलते वाहन चालकों को रोड किनारे सर्विस लेन का खड्डा दिखाई नहीं देता है। इसी कारण यह हादसा हुआ। हाइवे ऑथोरिटी के उदासीन रवैये के चलते ठेकेदार की यह गंभीर लापवरवाही सामने आई है। Road accident in Gunjol
