Skip to content
April 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • विविध

CM Bhajan lal Sharma का राजसमंद दौरा : पूजन, दर्शन के बाद क्या कहा, दिया और बताया, देखिए

Parmeshwar Singh Chundwat June 18, 2025 1 minute read

CM Bhajan lal Sharma मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को राजसमंद दौरे पर रहे। उन्होंने यहां प्रभु श्री द्वारकाधीश जी के दर्शन कर राजसमंद झील की पूजा अर्चना करने के पश्चात भिक्षु निलयम में विशाल सभा को संबोधित किया। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ऐतिहासिक राजसमंद झील का पूजन के बाद आरती उतारी। साथ में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा भी थे। फिर भिक्षु नीलयम में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हल्दीघाटी युद्ध दिवस पर महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। राजसमंद के भिक्षु नीलयम में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आमजन को द्वारा जो किए जा कार्य सतत रहने चाहिए। हर व्यक्ति अपने घर, खेत, खलिहान, चरागाह भूमि पर पौधरोपण करें। इसके लिए ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के माध्यम से सरकार का साथ दें।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर बाद हेलिकॉप्टर से जिला पुलिस लाइन में बनाए अस्थायी हेलिपेड पर उतरे, जहां पर कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा व जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने अगवानी की। फिर यहां से कार के द्वारा सीधे श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे, जहां श्री प्रभु के दर्शन किए। मंदिर के इतिहास व परम्परा के बारे में भी जाना। फिर मंदिर प्रबंधन द्वारा द्वारकाधीश का पान बीड़ा, प्रसाद भेंटकर समाधान किया। उसके बाद मुख्यमंत्री राजसमंद झील किनारे नौचोकी पाल पर पहुंचे, जहां गायत्री परिवार के पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। फिर राजसमंद झील की आरती उतारी गई। सीएम के साथ डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनीदेवी चौधरी भी पूजन में शामिल हुई। पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण व हरियालो राजस्थान के तहत नौचोकी पर पौधरोपण करते हुए अधिकाधिक पौधे लगाने का खास आह्वान किया।

इस दौरान जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, राजसमंद प्रधान अरविन्द सिंह राठौड़, भाजपा जगदीश पालीवाल, उदयपुर सम्भागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी राजेश मीणा, जिला कलक्टर बालमुकुन्द असावा, एसपी मनीष त्रिपाठी, एडीएम नरेश बुनकर, राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक डॉ सुमन अजमेरा, राजसमंद एसडीएम बृजेश गुप्ता, प्रशिक्षु आरएएस लतिका पालीवाल एवं आकांक्षा दुबे आदि मौजूद रहे।

सीएम ने महाराणा प्रताप को किया नमन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बड़ा ही गौरवशाली व शुभ दिन है और आज ही के दिन मेरा मेवाड़ की इस धरा पर आना भी मेरे लिए सौभाग्य से कम नहीं है। आज के दिन यानि 18 जून 1576 को हल्दीघाटी का युद्ध हुआ था, जिसमें महाराणा प्रताप ने विजयश्री प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की इस गौरवशाली धरा पर हम जल एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को लेकर एकत्र हुए हैं। आज ही के दिन 18 जून, 1576 को हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा गया, यह केवल एक युद्ध नहीं था, बल्कि यह स्वतंत्रता, स्वाभिमान और आत्मसम्मान की रक्षा का प्रतीक था। मेवाड़ के स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप ने उस समय अकबर की विशाल सेना के सामने अपने सीमित संसाधनों और छोटी सेना के साथ जो वीरता दिखाई, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिसे हम हल्दीघाटी विजय दिवस के रूप में मनाते है। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें अपने देश, संस्कृति और सिद्धांतों के लिए हमेशा दृढ़ रहने का संदेश देता है।

जल संरक्षण की संस्कृति को आगे बढ़ा रहा यह अभियान

Rajsamand News Today : सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरे के पावन अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की शुरुआत की थी। 20 जून तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जलाशयों के स्वरूप को पुनः बहाल करना और जल संरक्षण के लिए जन जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इससे वर्षा के समय इन जल संरचनाओं में बरसात का पानी संग्रहित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जल को अमृत मानकर उसे संरक्षित करने के लिए बावड़ियां, जोहड़, तालाब और कुंए जैसे अनूठे तरीके अपनाए। इस जल संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए हमने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के रूप में एक नई पहल की है। इसके तहत हमारी कोशिश है कि हर गांव, हर शहर और हर व्यक्ति तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचे।

प्रदेश में जल की पर्याप्त आपूर्ति हमारी प्राथमिकता

Bhajanlal Sharma Rajasamand visit सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जल की आवश्यकता को समझते हुए हमारी सरकार ने दशकों से लंबित रामजल सेतु लिंक परियोजना और यमुना जल समझौते जैसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं। साथ ही, इंदिरा गांधी नहर, देवास परियोजना, माही बांध, सोम-कमला-अंबा सहित विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में जल संचयन तथा पानी की उपलब्धता को बढ़ावा दिया जा रहा है। हम पानी के क्षेत्र में राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान से प्रेरणा लेकर हमने पिछले वर्ष 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं।

प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए अनेक कदम

Vande Ganga Jal Sanrakshan Jan Abhiyan news भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2014 के बाद देश में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। राजीविका के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है तथा वे आत्मनिर्भर बनकर रोजगार के पर्याप्त अवसर प्राप्त कर रही

है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान को बनाए रखने के लिए देशभर में शौचालयों का निर्माण, धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना के माध्यम से घर-घर तक रसोई गैस तथा पीने के पानी के लिए हर घर तक नल से जल पहुंचाने का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है।

महिला, किसान, युवा तथा मजदूर के उत्थान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

Sindoor plant plantation CM मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के अनुसार देश में महिला, किसान, युवा तथा मजदूर चार जातियां हैं। हमारी सरकार इन चारों जातियों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को हम 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी देंगे। इसी तरह राइजिंग राजस्थान समिट के तहत किए गए एमओयू से भी युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि, गोपालक क्रेडिट कार्ड जैसी विभिन्न योजनाओं से किसानों को राहत दी जा रही है। साथ ही, केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा गरीबों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 5 हजार गांवों को गरीबी मुक्त करेगी, इसके तहत गांवों में निवास कर रहे गरीबों को आत्मनिर्भर बनाते हुए रोजगारपरक बनाया जाएगा।

महिलाओं को सौंपे साढ़े 13 करोड़ के चेक

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिला निधि के माध्यम से 240 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 2 करोड़ 51 लाख रूपये और 297 स्वयं सहायता समूह को विभिन्न बैंकों के माध्यम से 11 करोड़ के क्रेडिट लिंकेज के चैक भी सौंपे। इस दौरान मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में हिन्दुस्तान जिंक सहित विभिन्न कॉरपोरेट संस्थानों द्वारा सीएसआर के तहत मुख्यमंत्री को 2 करोड़ रुपए की राशि भेंट की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राजसमंद जिला प्रशासन द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत किए गए कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

वंदे गंगा एक बेहतरीन पहल : बैरवा

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर शुरू हुआ वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान एक बेहतरीन अभियान है, जिसके माध्यम से राज्य में जल संरक्षण के कार्यों को एक नई दिशा मिली है। निश्चित तौर पर उनके द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों से विकसित राजस्थान के संकल्प को गति मिलेगी।

ये रहे मौजूद

Bob personal loan without documents online : बिना किसी दस्तावेज़ या गारंटी के मिल रहा है BOB से लोन!

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 163

Post navigation

Previous: Hindustan Zinc Summer Camp : हिंदुस्तान जिंक के शिक्षा सम्बल कार्यक्रम के तहत समर कैम्प 2025 का समापन
Next: Rain Alert : 7 दिन पहले आया मानसून – 27 जिलों में अलर्ट, 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Related Stories

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें
  • विविध

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें

Parmeshwar Singh Chundwat March 26, 2026
Aaj Ka Rashifal
  • विविध

Aaj Ka Rashifal : 22 मार्च 2026 का राशिफल : ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, जानिए आज किस राशि को मिलेगा लाभ

Parmeshwar Singh Chundwat March 22, 2026
Rajasthan biogas village
  • विविध

Rajasthan biogas village : राजस्थान के इस गांव ने कर दिया कमाल, 4 साल से नहीं मंगवाया एक भी LPG सिलेंडर

Parmeshwar Singh Chundwat March 21, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_JO8rPu-qxm4 RBSE 12th Result : सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री में टॉपर छात्रों के गजब सपने, पढ़ाई के रोचक किस्से #rajsamandnews #jaivardhannews #subhashpublicschooldhoindaराजसमंद शहर के धोइंदा स्थित सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री स्कूल में 12वीं विज्ञान, कला, वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। कोई इंजीनियर बनना चाहता है, तो कोई डॉक्टर, IAS व IPS बनने का सपना बुन रहा है। स्कूल में रूटीन की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में एक्स्ट्रा जानकारी मिलना भी खास बताया। साथ ही स्कूल में प्रत्येक क्लास की एक्ट्रा क्लास होने से किसी भी छात्र को ट्यूशन की जरूरत ही नहीं पड़ी।
Rajsamand News
राजसमंद न्यूज
Jaivardhan News
Subhash Public Senior Secondary School
Kankroli city
सुभाष पब्लिक स्कूल
Subhash Public School
12th result
RBES 12th restult
12वीं परीक्षा परिणामOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
RBSE 12th Result : सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री में टॉपर छात्रों के गजब सपने, पढ़ाई के रोचक किस्से #rajsamandnews #jaivardhannews #subhashpublicschooldhoindaराजसमंद शहर के धोइंदा स्थित सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री स्कूल में 12वीं विज्ञान, कला, वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। कोई इंजीनियर बनना चाहता है, तो कोई डॉक्टर, IAS व IPS बनने का सपना बुन रहा है। स्कूल में रूटीन की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में एक्स्ट्रा जानकारी मिलना भी खास बताया। साथ ही स्कूल में प्रत्येक क्लास की एक्ट्रा क्लास होने से किसी भी छात्र को ट्यूशन की जरूरत ही नहीं पड़ी।
Rajsamand News
राजसमंद न्यूज
Jaivardhan News
Subhash Public Senior Secondary School
Kankroli city
सुभाष पब्लिक स्कूल
Subhash Public School
12th result
RBES 12th restult
12वीं परीक्षा परिणामOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
RBSE 12th Result : सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री में टॉपर छात्रों के गजब सपने, पढ़ाई के रोचक किस्से
राजसमंद के धोइंदा में नलों से आ रहा गंदा पानी,  लोगों ने कहा- ऐसा पानी कैसे पीएं ? #Rajsamandnews #jaivardhannews #rajsamandnewsराजसमंद शहर के धोइंदा में कुछ दिनों से दूषित जलापूर्ति हो रही है, जिसके चलते लोगों के घर पीने का पानी तक नहीं है। करीब एक पखवाड़े से पानी में गदंगी आ रही है, मगर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अफसर कार्मिक जानकर भी अनजान बने हुए हैं। लोग बोले कि नल आने का भी कोई समय तय नहीं है, जिसकी वजह से भी लोग परेशान हैं।
PHED Rajsamand
Rajsamand news
Today news
Jaivardhan news
water problem
राजसमंद न्यूज
Rajsamand city water supplyOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के धोइंदा में नलों से आ रहा गंदा पानी, लोगों ने कहा- ऐसा पानी कैसे पीएं ? #Rajsamandnews
14 दिन में राजसमंद पुलिस का बड़ा कमाल, 114 गुमशुदा अपनों से मिले #jaivardhannews #rajsamandnewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
14 दिन में राजसमंद पुलिस का बड़ा कमाल, 114 गुमशुदा अपनों से मिले #jaivardhannews #rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram