
Congress protest : प्रदेश में अलवर के शालीमार में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के श्रीराम मंदिर में दर्शन कर लौटने पर पूर्व विधायक व बीजेपी वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजा द्वारा दिए विवादित बयान के विरोध में राजसमंद में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ व पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला जलाया।
जिलाध्यक्ष राठौड़ के आह्वान पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता राजसमंद शहर में सौ फीट रोड पर तिराहे पर एकत्रित हुए, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पुतले के साथ नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री व भाजपा हाय हाय के नारे लगाए। फिर सभी कार्यकर्ताओं के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला जलाकर भाजपा के प्रति असंतोष व्यक्त किया। इस दौरान ज़िला महामंत्री गोविंद सनाढ़्य, ज़िला प्रवक्ता कुलदीप शर्मा, बहादुर सिंह चारण, युवा ज़िलाध्यक्ष गनी सिंधी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश गुर्जर, नगर अध्यक्ष दिनेश एम जोशी, उपाध्यक्ष नानालाल सार्दुल, सुरेश रेगर, सचिव हरिवल्लभ पालीवाल, रमेश जैन, चंचल नंदवाना, योगेश उपाध्याय, समीर सुराणा, मण्डल अध्यक्ष पारस सालवी, गोवर्धन पालीवाल, विशाल उपाध्याय, प्रहलादसिंह, अशोक आचार्य, सोहन लाल, किशनलाल गाडरी, लियाक़त भाई आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Rajsamand News Today : जिलाध्यक्ष राठौड़ बोले- हिन्दू व दलित समाज को किया आहत
Rajsamand News Today : कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ ने कहा कि दलित नेता व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा अलवर में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूजा-अर्चना किए जाने पर भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वारा अपमानजक बयान देने एवं मंदिर को गंगाजल का छिड़काव कर रामभक्तों की आस्था और सनातन की मूल भावना का अपमान किया है। यह देश के दलितों का अपमान है। यही भाजपा का असली चाल चरित्र और चेहरा है। राठौड़ ने कहा कि भगवान राम समस्त मानवता के आराध्य देव हैं। उनके नाम पर ऐसा संकीर्ण राजनैतिक व्यवहार करना भाजपा के द्वारा अत्यंत शर्मनाक है। प्रदेश में संवैधानिक पद पर आसीन दलित समुदाय के एक सम्मानित राजनेता के प्रति भाजपा का यह व्यवहार, दलितों के प्रति उसकी संकीर्ण और भेदभावपूर्ण सोच को स्पष्ट रूप से उजागर करता है। भाजपा की विचारधारा, बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान और उसके मूल्यों को लगातार आघात पहुँचा रही है। राम सबके हैं, भगवान राम किसी जाति, धर्म, सत्ता या संकीर्णता के मोहताज नहीं बल्कि प्रभु राम ने सभी को गले लगाया था। Gyan Dev Ahuja controversial statement
Tikaram Julie Ram Mandir controversy : पूर्व जिला प्रमुख भाटी बोले- बीजेपी नेता का बयान अपमानजनक
Tikaram Julie Ram Mandir controversy : पूर्व ज़िला प्रमुख नारायणसिंह भाटी ने कहा कि भाजपा के दिल में दलितों से दुर्भावना, नफ़रत और ईर्ष्या भरी है। अलवर में प्रभु श्रीराम के जिस मंदिर में नेता प्रतिपक्ष टीकारामजी जूली के दर्शन जाने पर भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव का अपमानजनक बयान और घृणित कृत्य अत्यंत निंदनीय है। दलित हो, किसान हो, महिला हो, मजदूर हो आदि से भाजपा हमेशा नफ़रत करती रही है और उसका घृणित चेहरा अब आम जनता के सामने आ चुका है। साथ ही भाजपा की संकीर्ण सोच जनता के सामने आई है और देश में लोकतंत्र है और प्रदेश भाजपा से पूर्व विधायक से दलितों के प्रति संकीर्ण सोच एवं भेदभाव बर्दास्त नहीं किया जाएगा। Dalit leader insult by BJP MLA
Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।