Skip to content
March 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • विविध

Deputy CM Diya Kumari ने महाराणा प्रताप सर्किट को जमीन उतारने के दिए संकेत | Rajsamand news

Laxman Singh Rathor August 17, 2025 1 minute read

Deputy CM Diya Kumari : मेवाड़ के बहुप्रतिक्षित महाराणा प्रताप सर्किट प्रोजेक्ट के तहत हल्दीघाटी, कुंभलगढ़ व उदयपुर में महाराणा प्रताप के युद्ध स्थल, जन्म स्थल, कर्म स्थल के विकास की उम्मीद जगी है। साथ ही कृष्णा सर्किट में अधूरे पड़े नाथद्वारा के प्रोजेक्ट, मेवाड़ में टूरिस्ट सर्किट के साथ अधूरे हाइवे के प्रोजेक्ट अटकने पर गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी नाथद्वारा पहुंची और चारों विधायकों की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के अफसरों की वन टू वन मीटिंग ली। तय समय सीमा में प्रोजेक्ट पूरे करने के सख्त निर्देश दिए। इस बैठक से भाजपा पदाधिकारियों के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी बाहर निकाल दिया गया। फिर डिप्टी सीएम ने प्रत्येक विभाग के अधिकारी को बुलाकर उनकी क्लास ली।

Rajsamand News : दरअसल उप मुख्यमंत्री रविवार शाम नाथद्वारा पहुंची और श्रीनाथजी के दर्शन बाद न्यू कॉटेज में विभिन्न विभागीय की समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, जिला कलक्टर अरुण कुमारी हसीजा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व विभागों के कर्मचारी पहुंच गए। डिप्टी सीएम ने न्यूज कॉटेज में बैठक के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारियों को भी कक्ष से बाहर निकाल दिया। चारों विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़, सुरेंद्रसिंह राठौड़, दीप्ति माहेश्वरी व हरिसिंह रावत की मौजूदगी में उप मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पीडब्लूडी अधिकारियों को बुलाया। फिर अलग अलग विभाग के अफसरों की बैठक ली और राजसमंद जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। लंबित कामकाज को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की। दरअसल महाराणा प्रताप सर्किट परियोजना के तहत महाराणा प्रताप से संबंधित उदयपुर संभाग के सभी स्थलों को शामिल करते हुए डीपीआर बनाने पर चर्चा की। साथ ही नाथद्वारा में अधूरे पड़े श्रीकृष्णा सर्किट को लेकर केन्द्र सरकार से वार्ता करने की बात कही। राजसमंद जिले में फोरलेन पर अधूरे ओवरब्रिज प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के पीडब्लूडी व एनएचएआई अफसरों को खास निर्देश दिए। इस तरह अलग अलग विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक का दौर देर रात तक जारी रहा।

पहले राजसमंद में दीया कुमारी की अगवानी

उप मुख्यमंत्री भीलवाड़ा के गुलाबपुरा से कार द्वारा राजसमंद में भाजपा जिला कार्यालय पहुंची, जहां जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने इकलाई पहनाकर व श्री द्वारकाधीश की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। फिर डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राजसंमद की जनता का स्नेह मेरे ऊपर हमेशा से रहा है और राजसमंद मेरा परिवार है और यह विश्वास मैं कभी टूटने नहीं दूंगी। इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ ने भी स्वागत किया। जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि राजसंमद की जनता को कभी भी प्रदेश में काम होता है तो सबसे पहले उप मुख्यमंत्री दीया कुमारीजी ही याद आती है और हमें कभी निराश भी नही करते हैं। इस दौरान जिला महामंत्री महेंद्रसिंह चौहान, प्रदीप काबरा, अशोक रांका, जिला उपाध्यक्ष माधवलाल चौधरी, उप जिला प्रमुख सोहनीदेवी गुर्जर आदि मौजूद थे।

श्रीनाथजी की भोग आरती के दर्शन

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने नंद महोत्सव पर श्रीनाथजी मंदिर पहुंची, जहां श्रीजी प्रभु के भोग आरती के दर्शन किए। मंदिर परम्परानुसार विशाल बावा द्वारा समाधान किया गया। फिर बावा के साथ धर्म, अध्यात्म, मंदिर व्यवस्था व नगर विकास पर खास चर्चा हुई। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, मंदिर मुख्य प्रशासक भारतभूषण व्यास, कार्यवाहक सीईओ रक्षा पारीख,सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, मंदिर मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी आदि मौजूद थे।

न्यूज कॉटेज में विभागों की वन टू वन बैठक

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने नाथद्वारा के न्यू कॉटेज में समीक्षा बैठक बुलाई, जहां नाथद्वारा विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़ के साथ कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, एडीएम नरेश बुनकर, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक के साथ सभी विभागों के जिला अधिकारी पहुंच गए। सबसे पहले पीडब्लूडी अधिकारियों को बुलाया, जिनसे वार्ता करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी सीएम के साथ चारों विधायक ही मौजूद रहे। इसके अलावा सभी भाजपा पदाधिकारी को बैठक से बाहर निकाल दिया। इस तरह उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक विभाग के अधिकारियों की वन टू वन अलग अलग बैठक लेकर लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के सख्त निर्देश दिए।

BPCL officers drowning Rajsamand : गोरीधाम कुंड में डूबे बीपीसीएल कंपनी दो अधिकारियों की मौत
Cheapest education loan in india : साल 2025 में सबसे सस्ता Education Loan देने वाले बैंक, जानिए पूरी लिस्ट और खास स्कीम्स

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 149

Post navigation

Previous: Personal loan for low salary : कम सैलरी वालों को भी मिल सकता है पर्सनल लोन, जानें पूरी डिटेल्स और जरूरी टिप्स
Next: Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल : 18 अगस्त 2025 मेष से मीन तक आपके दिन का हाल

Related Stories

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें
  • विविध

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें

Parmeshwar Singh Chundwat March 26, 2026
Aaj Ka Rashifal
  • विविध

Aaj Ka Rashifal : 22 मार्च 2026 का राशिफल : ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, जानिए आज किस राशि को मिलेगा लाभ

Parmeshwar Singh Chundwat March 22, 2026
Rajasthan biogas village
  • विविध

Rajasthan biogas village : राजस्थान के इस गांव ने कर दिया कमाल, 4 साल से नहीं मंगवाया एक भी LPG सिलेंडर

Parmeshwar Singh Chundwat March 21, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_VjB4mdRRVXY महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
#udaipurnews #udaipurpolice #crimenewsउदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर और महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ के विजयपुर के निवासी हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व चोरी-नकबजनी के 5 मामले, कालुलाल पर 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा कि कुल 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें अर्जुन पिता रमेश, रामचन्द्र पिता कानाजी और कुंदन पिता राजेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी रात में बाइक लेकर दूसरे गांव कस्बे में जाते और महिलाओं के कपड़े पहनकर रैकी करते थे। मोबाइल भी पास में नहीं रखते। 15 मार्च को कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी, जहां बाजार में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच व तलाश करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया।
udaipur news
udiapur police
kurabad police
कुराबड़ न्यूज
उदयपुर न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार #udaipurnews
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram