Skip to content
March 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • सोना चांदी भाव

Gold Price Today : सोना-चांदी की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड : कैरेट के हिसाब से देखिए लेटेस्ट दाम

Parmeshwar Singh Chundwat March 28, 2025 1 minute read

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को सोना-चांदी की कीमतों ने ऐतिहासिक ऊंचाई छू ली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना 889 रुपए की बढ़त के साथ 89,306 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले 20 मार्च को सोना 88,761 रुपए के स्तर पर था, जो अब तक का सबसे ऊंचा भाव था। वहीं, चांदी की कीमत में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। 1 किलो चांदी 1,159 रुपए महंगी होकर 1,00,934 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। चांदी ने इससे पहले 18 मार्च को 1,00,400 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। गुरुवार को इसका रेट 99,775 रुपए प्रति किलो था।

Sone ka Bhav : इस साल 92,000 रुपए तक जा सकता है सोना

Sone ka Bhav : केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का मानना है कि हाल ही में हुई रैली के बाद सोने में मामूली गिरावट आई थी, लेकिन अब एक बार फिर इसमें मजबूती देखने को मिल रही है। वैश्विक स्तर पर जियो-पॉलिटिकल टेंशन और गोल्ड ETF में निवेश बढ़ने के कारण सोने की मांग बढ़ रही है। उन्होंने अनुमान जताया है कि साल 2025 के अंत तक सोना 92,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर सकता है।

Chandi Ka Bhav : चांदी में भी आ सकती है नई तेजी

Chandi Ka Bhav : HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, चांदी की कीमतों में भी और उछाल आ सकता है। उन्होंने कहा कि साल के अंत तक चांदी 1,08,000 रुपए प्रति किलो के आंकड़े को छू सकती है। वैश्विक बाजार में चांदी की डिमांड लगातार बढ़ रही है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल सकता है।

Personal Loan के लिए कैसे अप्लाई करें : तुरंत लोन पाने का आसान तरीका

निवेशकों के लिए बेहतर मौका

विशेषज्ञों का कहना है कि जिन निवेशकों ने पहले से सोने और चांदी में निवेश किया है, उनके लिए यह अच्छा समय हो सकता है। वहीं, जो लोग निवेश की योजना बना रहे हैं, उन्हें बाजार की चाल पर नजर रखनी चाहिए। गोल्ड और सिल्वर में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेना भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि वैश्विक कारक कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।

Gold rate today : प्रमुख शहरों मे सोने का भाव

Gold rate today : शहर22 कैरेट सोना (कीमत प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट सोना (कीमत प्रति 10ग्राम)
Gold Price Today Delhi : दिल्ली83,55091,130
Gold Price today Jaipur : जयपुर85,08992,361
Gold Rate Today Chennai : चैन्नई83,40090,980
Gold Price today Surat : सूरत85,08992,361
Sone ka Bhav Kolkatta : कोलकत्ता83,40090,980
Today Gold Price Mumbai : मुंबई83,40090,980
Gold Rate Bhopal : भोपाल84,58791,816
Gold Price Pune : पुणे84,58791,816
Gold Rate Banglore : बैंगलोर82,27689,308
Gold Rate Rajsamand : राजसमंद85,08992,361
Gold Aahmdabad अहमदाबाद85,08992,361

Silver Price Today : प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

Silver Price Today : शहरचांदी के दाम (प्रति 1किलो ग्राम)
लखनऊ100,997
जयपुर102,674
नई दिल्ली104,229
पटना100,825
मुंबई103,926
अहमदाबाद102,674
कोलकत्ता102,613
पुणे102,068
राजसमंद102,674
इंदौर102,068

22 Carret and 24 Carret Gold Different : 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?

22 Carret and 24 Carret Gold Different : सोना खरीदते समय, हम अक्सर 22 कैरेट और 24 कैरेट जैसे शब्द सुनते हैं। ये शब्द सोने की शुद्धता को दर्शाते हैं।

  • 24 कैरेट सोना: 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना होता है, जिसमें लगभग 99.9% शुद्ध सोना होता है। यह सोना बेहद नरम होता है और इसे आसानी से ख़रोच या मोड़ा जा सकता है। यही कारण है कि 24 कैरेट सोने का उपयोग आमतौर पर सिक्कों या सोने की छड़ों को बनाने में किया जाता है, न कि आभूषणों को बनाने में।
  • 22 कैरेट सोना: 22 कैरेट सोने में 91.67% शुद्ध सोना होता है। बाकी 8.33% हिस्सा अन्य धातुओं जैसे तांबा, चांदी या जिंक का होता है। इन धातुओं को सोने में मिलाने से सोना मजबूत और टिकाऊ बन जाता है, जिससे इसे आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त बनाया जा सकता है। अधिकांश भारतीय आभूषण 22 कैरेट सोने के बने होते हैं क्योंकि यह एक अच्छा संतुलन प्रदान करता है – यह काफी शुद्ध है और साथ ही टिकाऊ भी है।
Check PF Balance : पीएफ बैलेंस चेक करने का आसान तरीका : जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

Aaj Sone ka Bhav Kya hai : सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

Aaj Sone ka Bhav Kya hai : सोना एक महंगा और बहुमूल्य निवेश है। इसलिए, सोना खरीदते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है ताकि आप ठगी का शिकार न बनें और आपको सही कीमत पर शुद्ध सोना मिल सके।

1. बीआईएस हॉलमार्क अनिवार्य: भारत सरकार ने सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाया है। अब, किसी भी ज्वैलरी शॉप पर 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क के बिना सोना नहीं बेचा जा सकता। यह हॉलमार्क कोड सोने की शुद्धता और निर्माता की पहचान को दर्शाता है।

ये भी देखें : Palanhar Yojna 2024 : अनाथ बच्चों को मिलेगी हर महीने 2500 रूपये की सहायता राशि, देखिए योजना की जानकारी

2. सोने की कीमत की जांच: सोने की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। इसलिए, सोना खरीदने से पहले विभिन्न स्रोतों से सोने की कीमत की जांच कर लें। आप इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जाकर ताजा भाव देख सकते हैं।

3. कैरेट और शुद्धता: सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन यह बहुत नरम होता है और आमतौर पर आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता। आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोना सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। आप कैरेट के आधार पर सोने की कीमत की गणना कर सकते हैं। आज क्या है सोने -चांदी का भाव

  • उदाहरण : यदि 24 कैरेट सोने की कीमत 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, तो 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 6,000 रुपये होगी। इसी तरह, 18 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम के लिए (18/24) x 6,000 = 4,500 रुपये होगी।

4. वजन की जांच: सुनिश्चित करें कि ज्वैलर आपको सोने का सही वजन बता रहा है। आप किसी अन्य ज्वैलर के पास जाकर सोने का वजन दोबारा जांच सकते हैं।

5. बिल: सोने की खरीदारी का बिल जरूर लें।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 560

Post navigation

Previous: Surya Grahan 2025 : साल पहला सूर्य ग्रहण कल : क्या भारत में रहेगा सूतक काल या नहीं, देखिए चौंकाने तथ्य
Next: Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज आपके शहर में कितनी हुई कीमत

Related Stories

Gold price rise today
  • सोना चांदी भाव

Gold price rise today : चांदी में आज ₹13 हजार की तेज छलांग, सोना भी हुआ महंगा, देखिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Parmeshwar Singh Chundwat March 10, 2026
Gold Price Today
  • सोना चांदी भाव

Gold Price Today : सस्ता हुआ सोना, फिसली चांदी! जानिए आपके शहर में आज क्या है नया रेट

Parmeshwar Singh Chundwat March 9, 2026
Sone chandi ka bhav
  • सोना चांदी भाव

Sone chandi ka bhav : मिडिल ईस्ट संकट के बीच भी सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी गिरावट

Parmeshwar Singh Chundwat March 7, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_Ewwd_0Ub8Vs भीलवाड़ा में अर्थी से उठकर भागा युवक, बोला-बहुत मार पड़ी,जूते मारे #bhilwaranews #sheetlaashtami  #jaivardhannews
#rajsamand
भीलवाड़ा अर्थी से उठकर भागा युवक
शीतला अष्टमी घटना भीलवाड़ा
युवक को मृत समझा
भीलवाड़ा वायरल खबर
अजीब घटना राजस्थान
भीलवाड़ा ताजा खबर
ग्रामीण घटना भीलवाड़ा
वायरल खबर राजस्थान
भीलवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज
राजस्थान अजीब घटना
Bhilwara Man Ran From Funeral
Sheetla Ashtami Incident Bhilwara
Man Thought Dead Alive
Bhilwara Viral News
Strange Incident Rajasthan
Bhilwara Latest News
Village Incident Bhilwara
Viral News Rajasthan
Bhilwara Breaking News
Weird Story RajasthanOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में अर्थी से उठकर भागा युवक, बोला-बहुत मार पड़ी,जूते मारे #bhilwaranews #sheetlaashtami  #jaivardhannews
#rajsamand
भीलवाड़ा अर्थी से उठकर भागा युवक
शीतला अष्टमी घटना भीलवाड़ा
युवक को मृत समझा
भीलवाड़ा वायरल खबर
अजीब घटना राजस्थान
भीलवाड़ा ताजा खबर
ग्रामीण घटना भीलवाड़ा
वायरल खबर राजस्थान
भीलवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज
राजस्थान अजीब घटना
Bhilwara Man Ran From Funeral
Sheetla Ashtami Incident Bhilwara
Man Thought Dead Alive
Bhilwara Viral News
Strange Incident Rajasthan
Bhilwara Latest News
Village Incident Bhilwara
Viral News Rajasthan
Bhilwara Breaking News
Weird Story RajasthanOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में अर्थी से उठकर भागा युवक, बोला-बहुत मार पड़ी,जूते मारे #bhilwaranews #sheetlaashtami
राजसमंद में महिला की अधजली लाश... मौत के कारण स्पष्ट नहीं, रिश्ते पर सवाल #rajsamandnews #jaivardhannews  #rajsamandpolice
राजसमंद जिले में केलवाड़ा थाना क्षेत्र के दादर का भीलवाड़ा (कड़िया) गांव के एक मकान में महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। केलवाड़ा थाना पुलिस के बाद बुधवार दोपहर बाद उदयपुर से फोरेंसिक टीम व राजसमंद से एमओबी टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। महिला के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दी। कमरे में कपड़ो व बिस्तर में लाश जलते मिली और धुआं उठता देख ग्रामवासी पहुंचे तो घटना का पता चला। पुष्पा (40) पत्नी हिम्मतलाल नंगारची का शव किराए के कमरे में जलता हुआ मिला। सूचना पर केलवाड़ा थाना प्रभारी मनमंथसिंह मौके पर पहुंचे।
Rajsamand police
Kumbhalgarh news
women death
kelwara police stationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में महिला की अधजली लाश... मौत के कारण स्पष्ट नहीं, रिश्ते पर सवाल #rajsamandnews
राजसमंद में कुंभलगढ़ के एक घर में महिला की अधजली लाश, मौत के कारण स्पष्ट नहीं
#kumbhalgarhnews #rajsamandpolice #womendeath #rajsamandnews  #jaivardhannews #rajsamand
राजसमंद जिले में केलवाड़ा थाना क्षेत्र के दादर का भीलवाड़ा (कड़िया) गांव के एक मकान में महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। केलवाड़ा थाना पुलिस के बाद बुधवार दोपहर बाद उदयपुर से फोरेंसिक टीम व राजसमंद से एमओबी टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। महिला के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दी। कमरे में कपड़ो व बिस्तर में लाश जलते मिली और धुआं उठता देख ग्रामवासी पहुंचे तो घटना का पता चला।
Rajsamand news
Kumbhalgarh news
Kelwara police station
Rajsamand policeOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में कुंभलगढ़ के एक घर में महिला की अधजली लाश, मौत के कारण स्पष्ट नहीं #kumbhalgarhnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram