
IBJA Gold Silver Price : शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 4,855 रुपए महंगी होकर 2,41,013 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले 9 अप्रैल को चांदी का भाव 2,36,158 रुपए प्रति किलो था। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 368 रुपए बढ़कर 1,50,305 रुपए पर पहुंच गया। गुरुवार को इसकी कीमत 1,49,937 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।
10 अप्रैल 2026: सोने की कीमत
| कैरेट | कीमत (रुपये / 10 ग्राम) |
|---|---|
| 14 कैरेट | ₹87,928 |
| 18 कैरेट | ₹1,12,729 |
| 22 कैरेट | ₹1,37,679 |
| 24 कैरेट | ₹1,50,305 |
प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव
| शहर | कीमत (रुपये / 10 ग्राम) |
|---|---|
| जयपुर | ₹1,53,150 |
| दिल्ली | ₹1,53,150 |
| पटना | ₹1,53,050 |
| अहमदाबाद | ₹1,53,050 |
| लखनऊ | ₹1,53,150 |
| मुंबई | ₹1,53,000 |
| रायपुर | ₹1,53,000 |
| कोलकाता | ₹1,53,000 |
| भोपाल | ₹1,53,050 |
| चेन्नई | ₹1,54,090 |
नोट: शहरवार भाव 24 कैरेट (रुपये / 10 ग्राम),
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग क्यों होते हैं?
1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी का खर्च
Sone ka bhav : एक शहर से दूसरे शहर सोना पहुंचाने में ईंधन, परिवहन और सुरक्षा पर खर्च आता है। दूरी बढ़ने के साथ यह लागत भी बढ़ती है, जिसका असर कीमतों पर दिखाई देता है।
2. खरीदारी की मात्रा
देश के कुछ हिस्सों, खासकर दक्षिण भारत, में सोने की मांग अधिक रहती है। यहां बड़े पैमाने पर खरीदारी होती है, लेकिन मांग ज्यादा होने के कारण दामों में फर्क बना रहता है।
3. लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करने में भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि अलग-अलग बाजारों में कीमतें थोड़ी बदल जाती हैं।
4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने पुराना स्टॉक किस दर पर खरीदा है, इसका भी बिक्री मूल्य पर असर पड़ता है। यानी उनकी खरीदी गई कीमत ही आगे ग्राहकों को मिलने वाले रेट को प्रभावित करती है।
इस साल सोना ₹17,110 और चांदी ₹10,593 महंगी
chandi ka bhav : साल 2026 में अब तक सोने और चांदी दोनों के दामों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए के करीब था, जो अब बढ़कर 1.50 लाख रुपए के पार पहुंच गया है। यानी इस साल अब तक इसमें 17,110 रुपए की तेजी आ चुकी है। इसी तरह, चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर अब 2.41 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। इस दौरान चांदी में 10,593 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रिकॉर्ड हाई के बाद फिर आई गिरावट
today gold price in india : इस साल 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई छुआ था। हालांकि, 28 फरवरी को अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिली। उसके बाद बीते 42 दिनों में सोना 8,792 रुपए और चांदी 25,687 रुपए तक फिसल चुकी है।
विदेशी ज्वेलरी मंगाने के लिए अब लेना होगा लाइसेंस
सरकार ने सोने, चांदी और प्लैटिनम के आभूषणों को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। इसका असर बाजार में सप्लाई पर भी पड़ता दिख रहा है, जिससे कीमतों में तेजी बनी हुई है।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अब इन कीमती धातुओं से बने आभूषण विदेश से मंगाने के लिए सरकार से विशेष लाइसेंस या अनुमति लेना जरूरी होगा। सरकार का कहना है कि यह कदम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया गया है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का जरूर रखें ध्यान
1. हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
सोना खरीदते समय यह जरूर देखें कि उस पर BIS हॉलमार्क लगा हो। हॉलमार्क का अल्फान्यूमेरिक नंबर, जैसे AZ4524, सोने की शुद्धता की पहचान देता है। इससे पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
2. खरीद से पहले रेट जरूर जांचें
सोना खरीदने से पहले उसका वजन और उस दिन का बाजार भाव अलग-अलग स्रोतों से जांच लें।
ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं।
असली चांदी की पहचान के 4 आसान तरीके
1. मैग्नेट टेस्ट
असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए, तो उसके नकली होने की आशंका रहती है।
2. आइस टेस्ट
चांदी पर बर्फ रखने से अगर वह तेजी से पिघलने लगे, तो यह असली चांदी का संकेत माना जाता है।
3. स्मेल टेस्ट
असली चांदी में किसी तरह की तेज गंध नहीं होती। नकली धातु में अक्सर कॉपर जैसी गंध महसूस हो सकती है।
4. क्लॉथ टेस्ट
चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ने पर यदि काला निशान आए, तो इसे असली चांदी की पहचान माना जाता है।



