Skip to content
May 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • सोना चांदी भाव

IBJA Gold Silver Rates : सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Parmeshwar Singh Chundwat May 19, 2026 1 minute read

IBJA Gold Silver Rates : देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी तेजी देखने को मिली है। लगातार बढ़ती कीमतों ने निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार 19 मई 2026 को सोने और चांदी दोनों के दामों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में 1168 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद सोना बढ़कर 1 लाख 58 हजार 907 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी आई है। एक किलो चांदी का भाव 2181 रुपए बढ़कर 2 लाख 70 हजार 221 रुपए प्रति किलो हो गया है। इससे पहले चांदी की कीमत करीब 2.68 लाख रुपए प्रति किलो थी। सोने और चांदी के दामों में 22 carat sone ka bhav आई इस तेजी ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी अस्थिरता, डॉलर की चाल और बढ़ती निवेश मांग के कारण कीमती धातुओं में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

अलग-अलग कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा दाम

Aaj ka Sone ka Bhav : सोने की कीमत उसके कैरेट के आधार पर तय होती है। जितना ज्यादा कैरेट, उतनी अधिक शुद्धता और कीमत मानी जाती है।

आज के ताजा रेट:

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,58,907 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,45,559 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: ₹1,19,180 प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट सोना: ₹92,961 प्रति 10 ग्राम

ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 22 कैरेट सोना सबसे ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है, जबकि निवेश के लिए लोग अधिकतर 24 कैरेट सोना पसंद करते हैं।

देश के बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव?

22 carat sone ka bhav : देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। हालांकि टैक्स और स्थानीय शुल्क के कारण अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।

प्रमुख शहरों के ताजा रेट (24 कैरेट/10 ग्राम):

  • दिल्ली: ₹1,57,190
  • मुंबई: ₹1,57,040
  • कोलकाता: ₹1,57,040
  • जयपुर: ₹1,57,190
  • भोपाल: ₹1,57,090
  • पटना: ₹1,57,090
  • लखनऊ: ₹1,57,190
  • रायपुर: ₹1,57,040
  • अहमदाबाद: ₹1,57,090

सोर्स: गुडरिटर्न्स, 19 मई 2026

इस साल सोना ₹26 हजार और चांदी ₹40 हजार महंगी

Chandi ka Bhav : साल 2026 में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 33 हजार 195 रुपए थी, जो अब बढ़कर 1 लाख 58 हजार 907 रुपए तक पहुंच चुकी है। यानी इस साल अब तक सोना करीब 26 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं चांदी की बात करें तो साल की शुरुआत में इसकी कीमत करीब 2 लाख 30 हजार 420 रुपए प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 2 लाख 70 हजार 221 रुपए तक पहुंच गई है। यानी चांदी करीब 40 हजार रुपए तक महंगी हो चुकी है।

इस साल रिकॉर्ड हाई भी बना चुके हैं सोना-चांदी

Aaj Ka Sona Chandi Ka Bhav : कीमती धातुओं की कीमतों में इस साल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 29 जनवरी 2026 को सोने ने 1 लाख 76 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑलटाइम हाई बनाया था। वहीं चांदी भी 3 लाख 86 हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी। हालांकि बाद में कीमतों में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन अब एक बार फिर तेजी का दौर लौटता दिखाई दे रहा है।

सालभर में कैसे बदलते रहे दाम?

सोना और चांदी की चाल:

तारीखसोना (10 ग्राम)चांदी (1 किलो)
31 दिसंबर 2025₹1,33,195₹2,30,420
31 जनवरी 2026₹1,65,795₹3,39,350
28 फरवरी 2026₹1,50,997₹2,66,700
31 मार्च 2026₹1,46,733₹2,30,135
30 अप्रैल 2026₹1,50,263₹2,40,331
19 मई 2026₹1,58,907₹2,70,221

(सोर्स: IBJA)

सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी

सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों के पीछे एक बड़ा कारण केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई इंपोर्ट ड्यूटी भी मानी जा रही है। सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी है। इसमें 10 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5 प्रतिशत एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) शामिल है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे घरेलू बाजार में सोना-चांदी और महंगे हो सकते हैं।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

यदि आप सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

1. हमेशा हॉलमार्क वाला सोना खरीदें

सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क जरूर चेक करें। यह सोने की शुद्धता का प्रमाण होता है। हॉलमार्क में अल्फान्यूमेरिक कोड लिखा होता है, जिससे उसकी गुणवत्ता की पहचान की जा सकती है।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें

सोना खरीदने से पहले उस दिन की कीमत अलग-अलग विश्वसनीय स्रोतों से जरूर जांच लें। इससे आपको सही रेट का अंदाजा रहेगा और अतिरिक्त कीमत चुकाने से बच सकेंगे।

निवेशकों की नजर अब आगे की कीमतों पर

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। यही वजह है कि कई निवेशक अभी भी सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश का सबसे मजबूत विकल्प मान रहे हैं।

Rajasthan Petrol Diesel Price Hike : राजस्थान में तेल संकट को लेकर बड़ा अपडेट जानिए क्या है असली स्थिति

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 237

Post navigation

Previous: Rajasthan Petrol Diesel Price Hike : राजस्थान में तेल संकट को लेकर बड़ा अपडेट जानिए क्या है असली स्थिति
Next: indian rupee record low : डॉलर के सामने टूटा रुपया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Related Stories

sone chandi ka bhav
  • सोना चांदी भाव

sone chandi ka bhav : सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, एक दिन में चांदी ₹19 हजार से ज्यादा टूटी

Parmeshwar Singh Chundwat May 15, 2026
Gold & Silver Rates
  • सोना चांदी भाव

Gold & Silver Rates : मध्य पूर्व तनाव का असर, सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल

Parmeshwar Singh Chundwat May 12, 2026
Gold Silver Price Today
  • सोना चांदी भाव

Gold Silver Price Today : सोना-चांदी में आई नरमी, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर का ताजा रेट

Parmeshwar Singh Chundwat May 9, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_bhEPbA7qdBU #jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत की। दिन में भीड़ भरे चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड के साथ ही आधी रात में सुनसान जगहों पर प्रशिक्षु आरपीएस के साथ 18 महिला पुलिसकर्मी रात 9 से तड़के 3 बजे तक शहर के अलग अलग एरिया में सड़कों पर घूमी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
भीलवाड़ा में पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। रोलीदेवी (41) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. चेतन कुमार ने इसे बेहद निर्मम हत्या का केस बताया है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram