ajgar https://jaivardhannews.com/in-udaipur-the-python-was-hacked-with-an-ax/

उदयपुर के परमदा गांव में अजगर के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने अजगर को लकड़ी की तरह बेरहमी से काट डाला इसके बाद उसकी मौत हो गई। इस दौरान अजगर ने बचने की कोशिश की, लेकिन तीन-चार लोगों ने मिलकर अजगर की हत्या कर दी। पूरी घटना को बाकी ग्रामीण देखते रहे ।

जिले के कुराबड़ क्षेत्र के परमदा गांव में रविवार शाम को नदी किनारे एक अजगर नजर आया। नदी में लगातार कई दिनों से आ रहे अजगर को देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बड़ी तादाद में लोग जमा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने अजगर को जान की मारने की प्लानिंग की। पहले अजगर को बड़ी लकड़ी के सहारे पानी से थोड़ा दूर किनारे पर निकाला। इसके बाद तीन लोगों ने मिलकर अजगर को मौत के घाट उतार दिया।

पहले दो ग्रामीणों ने लकड़ी की मदद से अजगर को दबाया। इसके बाद एक ने अजगर पर कुल्हाडी से 6-7 वार किए। अजगर को मार दिया गया। गांव के दर्जनों ग्रामीण इस दौरान मूक दर्शक बने रहे। इस घटना को देखकर कुछ महिलाएं चिखती भी रहीं, मगर किसी की दिल नहीं पसीजा। हालांकि अजगर पर क्रूरता करने वाले आरोपियों के नाम स्पष्ट नहीं है, लेकिन अजगर को मारने वाले इसी क्षेत्र के लोग हैं। जो वीडियो के आधार पर पहचाने जा सकते हैं।

ajgar 1 https://jaivardhannews.com/in-udaipur-the-python-was-hacked-with-an-ax/

जानकारी में सामने आया है कि अजगर ने एक सियार का शिकार किया था। सियार के बाद अजगर के पेट को फूला हुआ देखकर ग्रामीण आवेश में आ गए। आए दिन वन्य जीवों को शिकार बनाए जाने पर उसे ठिकाने लगाने की सोची। सियार के होने से अजगर का पेट पूरी तरह फूला हुआ था तो अजगर छटपटाता रहा था। ज्यादा हलचल भी नहीं कर पा रहा था।

यह भी सामने आया है कि पिछले एक पखवाडे़ से इसी इलाके में ग्रामीण तीन अजगरों के सियार के शिकार करने से गुस्से में हैं। तीन दिन पहले भी अजगर का रेस्क्यू किया गया था। क्षेत्रीय वन अधिकारी विजेन्द्र सिंह से संपर्क से की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। डीएफओ मुकेश सैनी ने भी वीडियो देखकर मामले की जांच करवाने की बात कही है।
वन्य जीव एक्सपर्ट राहुल भटनागर कहते हैं कि वन्य जीव अधिनियम के तहत वन्य जीवों को मारना या हत्या करना अपराध है। ऐसे में वीडियो के आधार पर ग्रामीणों की पहचान कर वन विभाग को मामला दर्ज करना चाहिए। यह बेहद संगीन मामला है।