Skip to content
March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • समाचार

International Hindu Parishad Devgarh : शौर्य दिवस पर देवगढ़ में डॉ. प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत

Bhawana Sharma December 7, 2025 1 minute read

International Hindu Parishad Devgarh : देवगढ़ (राजसमंद)। शौर्य दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को समूचा देवगढ़ भगवा रंग में रंग गया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (IHP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के नगर आगमन पर ऐसा उत्साह उमड़ा कि महाराणा प्रताप सर्किल से लेकर मुख्य मार्ग तक केवल “वंदे मातरम”, “जय श्री राम” और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे। सैकड़ों कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और बच्चे हाथों में भगवा झंडे, फूलमालाएं और ढोल-नगाड़ों के साथ सड़क पर खड़े थे। जैसे ही डॉ. तोगड़िया का वाहन नजर आया, पूरा वातावरण जयघोष से काँप उठा। फूलों की वर्षा, आरती और तिलक के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

आगमन के बाद सबसे पहले डॉ. तोगड़िया अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के वरिष्ठ कारसेवक एवं अपने पुराने साथी स्व. दिनेश शर्मा के निवास पहुंचे। वहां परिवारजन से मिलकर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि दिनेश शर्मा जैसे असंख्य कारसेवकों का बलिदान ही आज अयोध्या में भव्य रामलला के भव्य मंदिर के रूप में साकार हुआ है। इस दौरान पुराने साथियों के साथ बैठकर उन्होंने 1990 और 1992 के उन ऐतिहासिक पलों को याद किया, जब लाखों कारसेवक जान की परवाह किए बिना अयोध्या पहुंचे थे।

राम मंदिर – आस्था, त्याग और अटूट संकल्प की अमर गाथा

Ram Mandir Karsevaks Tribute Togadia : सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या का भव्य राम मंदिर केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं है, बल्कि यह पांच सौ वर्षों के संघर्ष, करोड़ों हिंदुओं की आस्था, अनगिनत कारसेवकों के बलिदान और अटूट संकल्प की जीत का प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि जब आंदोलन शुरू हुआ था, तब स्पष्ट कहा गया था – “जहां रामलला विराजमान हैं, वहीं भव्य मंदिर बनेगा, एक ईंट इधर-उधर नहीं हटेगी।” आज वही संकल्प साकार हुआ है।

उन्होंने राजस्थान की विशेष भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि राजस्थान के गांव-गांव से तराशे हुए गुलाबी पत्थर अयोध्या पहुंचे थे। सैकड़ों ट्रक। ग्रामीण महिलाएं, किसान, मजदूर – सभी ने श्रमदान किया, दान दिया। यह मंदिर केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत स्वरूप है। आने वाली पीढ़ियां जब इस मंदिर को देखेंगी, तो उन्हें गर्व होगा कि उनके पूर्वजों ने सदियों की गुलामी के बाद भी अपनी सभ्यता को जीवित रखा।

हिंदू समाज की तभी मजबूत जब संख्या के साथ संगठन और जागरूकता हो

Pravin Togadia Shaurya Diwas Speech : डॉ. तोगड़िया ने स्पष्ट शब्दों में कहा – “किसी भी समुदाय की असली ताकत उसकी संख्या, संगठन और जागरूकता में होती है।” आज हिंदू समाज को तीनों मोर्चों पर मजबूत होना होगा। उन्होंने चिंता जताई कि यदि हम अपनी परंपराएं, अपने संस्कार, अपनी भाषा और अपने त्योहार भूल गए, तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी।

इसी कड़ी में उन्होंने अपने महत्वाकांक्षी संकल्प की घोषणा दोहराई – देशभर में एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जहां हर मंगलवार और शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा। उन्होंने कहा, “हनुमान चालीसा केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, यह सामूहिक मनोबल बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। जब सैकड़ों लोग एक साथ चालीसा पढ़ते हैं, तो समाज में अनुशासन, एकजुटता और मानसिक दृढ़ता अपने आप आती है।”

धर्म, शिक्षा और स्वास्थ्य – समाज निर्माण के तीन अटूट स्तंभ

Shaurya Diwas 2025 Devgarh Rajasthan : डॉ. तोगड़िया ने कहा कि आज के दौर में किसी भी समाज का विकास करना है तो तीन स्तंभों को मजबूत करना होगा – धर्म, शिक्षा और स्वास्थ्य। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि घर में संस्कारों का वातावरण बनाएं, बच्चों को रामायण-महाभारत की कथाएं सुनाएं, हनुमान चालीसा पढ़ने की आदत डालें। स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक शिक्षा और सांस्कृतिक जागरूकता भी जरूरी है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा संचालित अस्पतालों और मेडिकल कैंपों का जिक्र किया और कहा कि गरीब से गरीब हिंदू को भी उत्तम चिकित्सा मिलनी चाहिए।

अंत में संकल्प – हम अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे

VHP Leader Togadia Devgarh Rally : सभा के अंत में डॉ. तोगड़िया ने हाथ उठवाकर सभी से संकल्प कराया – “हम अपनी संस्कृति, अपनी परंपराएं, अपने त्योहार और अपने आराध्य को कभी नहीं भूलेंगे। हम संगठित रहेंगे, जागृत रहेंगे और हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे।”

देवगढ़ में यह आयोजन न केवल शौर्य दिवस की स्मृति में हुआ, बल्कि यह हिंदू समाज के लिए एक नई ऊर्जा और दिशा का संदेश बनकर उभरा। पुलिस प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी और सब कुछ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

About the Author

Bhawana Sharma

Editor

भावना शर्मा एक ऐसी युवा प्रोफेशनल हैं, जिनका समाज, परिवार और देश की संस्कृति से गहरा लगाव है। बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद सीखना नहीं छोड़ा और तकनीकी कौशल में निखार लाने के लिए लगातार प्रयासरत रहीं। हॉस्पिटल रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्य करते हुए एमआरआई जांच व चिकित्सा की समझ विकसित की और कम्प्यूटर युग में खुद को अपडेट रखने के लिए RSCIT कोर्स किया। अब वे Jaivardhan News में बतौर कंटेंट राइटर और वीडियो एडिटर काम कर रही हैं। मात्र 6 माह के भीतर उन्होंने न सिर्फ खबरों की दुनिया को गहराई से समझा, बल्कि एक प्रोफेशनल एडिटर के रूप में अपनी पहचान बनाई। अपनी मेहनत और लगन से वे जनता की आवाज़ बनकर सकारात्मक बदलाव की दिशा में काम कर रही हैं।

View All Posts
Visitor Views : 98

Post navigation

Previous: Smriti Mandhana wedding cancelled : संगीत–हल्दी हो चुकी थी… लेकिन आखिरी वक्त पर टूटी शादी! स्मृति मंधाना ने खुद बताई वजह
Next: Rajasthan wife lover murder : खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

Related Stories

LPG cylinder booking new rules
  • समाचार

LPG cylinder booking new rules : अब गांवों में 45 दिन बाद मिलेगा दूसरा गैस सिलेंडर, युद्ध के असर से बदले नियम ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

Parmeshwar Singh Chundwat March 13, 2026
Rajasthan gas crisis
  • समाचार

Rajasthan gas crisis : राजस्थान में गैस संकट गहराया : कोयला, लकड़ी और इलेक्ट्रिक चूल्हों की डिमांड बढ़ी, एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें

Parmeshwar Singh Chundwat March 12, 2026
Gas cylinder crisis
  • समाचार

Gas cylinder crisis : राजस्थान में 2500 रुपए तक बिक रहा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, रेस्टोरेंट-ढाबे बंद होने की कगार पर

Parmeshwar Singh Chundwat March 11, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_xG2W3s15j_Y राजसमंद के चामुंडा माता मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा #rajsamandnews #rajsamandpolice  #jaivardhannews
#rajsamand
चामुंडा माता मंदिर चोरी
राजसमंद मंदिर चोरी मामला
मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा
राजसमंद पुलिस कार्रवाई
राजसमंद ताजा खबर
मंदिर चोरी समाचार
राजसमंद ब्रेकिंग न्यूज
राजसमंद क्राइम न्यूज
चामुंडा माता मंदिर घटना
राजस्थान मंदिर चोरी
Chamunda Mata Temple Theft
Rajsamand Temple Theft Case
Temple Thief Caught Rajsamand
Rajsamand Police Action
Rajsamand Latest News
Temple Theft News Rajasthan
Rajsamand Breaking News
Rajsamand Crime News
Chamunda Mata Temple Incident
Rajasthan Temple TheftOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के चामुंडा माता मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा #rajsamandnews #rajsamandpolice  #jaivardhannews
#rajsamand
चामुंडा माता मंदिर चोरी
राजसमंद मंदिर चोरी मामला
मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा
राजसमंद पुलिस कार्रवाई
राजसमंद ताजा खबर
मंदिर चोरी समाचार
राजसमंद ब्रेकिंग न्यूज
राजसमंद क्राइम न्यूज
चामुंडा माता मंदिर घटना
राजस्थान मंदिर चोरी
Chamunda Mata Temple Theft
Rajsamand Temple Theft Case
Temple Thief Caught Rajsamand
Rajsamand Police Action
Rajsamand Latest News
Temple Theft News Rajasthan
Rajsamand Breaking News
Rajsamand Crime News
Chamunda Mata Temple Incident
Rajasthan Temple TheftOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के चामुंडा माता मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा #rajsamandnews #rajsamandpolice
राजसमंद में कांग्रेस का प्रदर्शन,PM मोदी का पुतला फूंका #congressprotest #lpgpricehike #pmmodi  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद में बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में यह विरोध-प्रदर्शन जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर परिसर में आयोजित हुआ। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महंगाई पर नियंत्रण, घरेलू गैस की किल्लत दूर करने और आमजन को राहत देने की मांग की गई।
राजसमंद कांग्रेस प्रदर्शन
महंगाई के खिलाफ विरोध
गैस सिलेंडर किल्लत राजसमंद
आदित्य प्रताप सिंह राजसमंद
राजसमंद ताजा खबर
मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
राजसमंद राजनीतिक समाचार
महंगाई पर नियंत्रण की मांग
राजस्थान राजनीति खबर
Rajsamand Congress Protest
Inflation Protest Rajasthan
LPG Cylinder Shortage Protest
Aditya Pratap Singh Rajsamand
Rajsamand Latest News
Protest Against Modi Government
Congress Workers Protest
Rajsamand Political News
Price Rise Protest Rajasthan
Rajasthan Politics News
Rajsamand Congress Protest
Inflation Protest Rajasthan
LPG Shortage Protest India
Congress Workers Demonstration
Aditya Pratap Singh Rajsamand
Rajasthan Political Protest
Rajsamand Breaking News
Protest Against Price Rise
Rajasthan Congress News
India Political NewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में कांग्रेस का प्रदर्शन,PM मोदी का पुतला फूंका #congressprotest #lpgpricehike #pmmodi
राजसमंद में पहले अटेम्प्ट में CA Foundation पास, PCC के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में पहले अटेम्प्ट में CA Foundation पास, PCC के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान #rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram