Skip to content
March 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • समाचार

Kumbhalgarh Festival 2025 : संस्कृति, नृत्य, संगीत और कला का होगा संगम, कुंभलगढ़ फेस्टिवल को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में

Parmeshwar Singh Chundwat November 25, 2025 1 minute read

Kumbhalgarh Festival 2025 : आगामी 1 से 3 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले कुंभलगढ़ फेस्टिवल-2025 की तैयारियों को लेकर बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा की अध्यक्षता में कुंभलगढ़ उपखंड अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में उप निदेशक शिखा सक्सेना, एसडीएम साक्षी पूरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए महोत्सव को सफल, भव्य एवं सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

कलक्टर हसीजा ने निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल का आयोजन आकर्षक, स्वच्छ, सुरक्षित और यादगार हो तथा आगंतुकों के लिए यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा, पानी-बिजली और सफाई जैसी सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहें। कलक्टर ने कहा कि महोत्सव की सफलता तभी मानी जाएगी जब बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों की सहभागिता सुनिश्चित हो। उन्होंने निर्देश दिए कि महोत्सव के प्रचार-प्रसार को देश-विदेश तक पहुँचाने के लिए ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स को जोड़ा जाए और सोशल मीडिया पर भी व्यापक फोकस रखा जाए। उन्होंने बताया कि कुंभलगढ़ आने वाला हर पर्यटक यहां से अविस्मरणीय अनुभव लेकर जाए।

Kumbhalgarh Fort Festival पर्यटन उप निदेशक शिखा सक्सेना ने बैठक का संचालन किया और फेस्टिवल की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह आयोजन राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का मंच बनेगा। तीन दिवसीय महोत्सव में लोक नृत्य, लोकसंगीत, शिल्प प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रमों में विविधता के साथ नवीन आकर्षण भी जोड़े गए हैं।

सुविधाओं पर विस्तृत निर्देश

Kumbhalgarh Festival dates बैठक में दुर्ग एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई, केलवाड़ा से दुर्ग तक मार्ग की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, पीने के पानी की उपलब्धता, पार्किंग और यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि केलवाड़ा से दुर्ग तक का मार्ग आकर्षक, स्वच्छ और सुगम बनाया जाए तथा दुर्ग के भीतर और बाहर सभी प्रमुख स्थलों की सफाई सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा और आपात सेवाओं के अंतर्गत फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, अस्थायी चिकित्सा कैंप, भीड़ नियंत्रण व पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए। कलाकारों के वाहनों को दुर्ग के भीतर तक प्रवेश की अनुमति और अन्य वाहनों के लिए बाहरी पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। रात्रिकालीन कार्यक्रमों के लिए प्रकाश की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार सामग्री के वितरण, होटलों में ठहरे पर्यटकों तक महोत्सव की जानकारी पहुंचाने, फ्लेक्स-बैनर-होर्डिंग्स लगाने तथा चिकित्सा व पुलिस टीम के लिए भोजन पैकेट की व्यवस्था पर भी विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

विभागों को सौंपे ये दायित्व

Kumbhalgarh cultural festival बैठक में विभागवार दायित्वों का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत किया गया। पीने के पानी की संपूर्ण व्यवस्था जल स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के जिम्मे रहेगी, साथ ही दुर्ग के मुख्य द्वार, चौगान पोल, प्रताप चौराहा और कार्यक्रम स्थल पर विशेष रूप से पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। केलवाड़ा से दुर्ग तक सफाई व्यवस्था तथा मार्ग के दोनों ओर चूने और कलर से लाइनिंग का कार्य पंचायत समिति कुंभलगढ़ द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा, जबकि दुर्ग के अंदर की सफाई भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा की जाएगी।

केलवाड़ा से दुर्ग तक सड़क मरम्मत का दायित्व सार्वजनिक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। महोत्सव अवधि में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था जिला प्रशासन करेगा, वहीं एम्बुलेंस और अस्थायी चिकित्सा टीम चिकित्सा विभाग द्वारा तैनात की जाएगी। ट्रैफिक नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था पुलिस विभाग के जिम्मे रहेगी, जिसमें हल्ला पोल, ओदी चौराहा, व्यू प्वाइंट और कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल, लेडी कांस्टेबल तथा मोबाइल टीम की तैनाती भी शामिल है। लोक कलाकारों के वाहनों की पार्किंग दुर्ग के बाहर प्रबंधित होगी।

हल्ला पोल से व्यू प्वाइंट तक पाँच स्थानों पर प्रकाश की व्यवस्था अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, केलवाड़ा द्वारा की जाएगी। होटल एसोसिएशन कुंभलगढ़ को यह दायित्व दिया गया कि होटलों में ठहरे पर्यटकों के कमरों में महोत्सव के पैम्फलेट पहुँचाए जाएँ, साथ ही चिकित्सा एवं पुलिस टीमों हेतु भोजन पैकेट सुनिश्चित करेंगे। पर्यटन विभाग द्वारा महोत्सव का प्रचार-प्रसार, फ्लेक्स, बैनर और होर्डिंग्स लगाए जाएंगे तथा महोत्सव अवधि में लाइट एंड साउंड शो स्थगित रखा जाएगा। स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को सौंपी गई है।

ये रहेंगे कार्यक्रम

Kumbhalgarh Festival schedule उप निदेशक (पर्यटन) शिखा सक्सेना ने बताया कि महोत्सव के कार्यक्रम कैलेंडर के अनुसार, 1 दिसंबर 2025 को शाम 7 बजे एकम – मैत्रेयी पहाड़ी द्वारा विभिन्न नृत्य शैलियों का वाइब्रेंट कोलाज प्रस्तुत किया जाएगा। 2 दिसंबर 2025 को शाम 7 बजे लोकराग – संदीप रत्नू द्वारा लोक संगीत का नाट्य प्रस्तुतीकरण होगा, जबकि 3 दिसंबर 2025 को शाम 7 बजे नगाड़ा कॉन्सर्ट – डांसिंग पीकॉक द्वारा ड्रम ओडिसी का भव्य आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यक्रम कुंभलगढ़ दुर्ग, राजसमंद में आयोजित होंगे। साथ ही 1 से 3 दिसंबर तक तीनों दिन दोपहर के समय राजस्थानी लोक नृत्य एवं संगीत, पगड़ी पहनो प्रतियोगिता, टग ऑफ वॉर आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।

निकाय-पंचायत चुनावों पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा का सख्त रुख, OBC आरक्षण पर चौंकाने वाला बयान—जानें कब होंगे इलेक्शन

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 31

Post navigation

Previous: Rajasthan Teacher Bharti : 3rd ग्रेड शिक्षकों के 7500+ पदों पर आवेदन जारी, जल्द करें आवेदन
Next: Rain Alert : राजस्थान के कई जिलों में 27 नवंबर से बारिश का यलो अलर्ट, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Related Stories

kerosene at petrol pumps
  • समाचार

kerosene at petrol pumps : अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र के फैसले से मचेगी बड़ी हलचल

Parmeshwar Singh Chundwat March 30, 2026
Ravindra Singh Bhati vs Chhotu Singh
  • समाचार

Ravindra Singh Bhati vs Chhotu Singh : भाटी बनाम रावणा विवाद में नया मोड़, छोटू सिंह ने जारी किया दूसरा वीडियो

Parmeshwar Singh Chundwat March 29, 2026
Rajsamand animal hospital
  • समाचार

Rajsamand animal hospital : राजसमंद में बहुद्देश्यीय पशु चिकित्सालय को मिली बड़ी मंजूरी, अब खुलेंगे राहत के द्वार

Parmeshwar Singh Chundwat March 29, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_VjB4mdRRVXY महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
#udaipurnews #udaipurpolice #crimenewsउदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर और महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ के विजयपुर के निवासी हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व चोरी-नकबजनी के 5 मामले, कालुलाल पर 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा कि कुल 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें अर्जुन पिता रमेश, रामचन्द्र पिता कानाजी और कुंदन पिता राजेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी रात में बाइक लेकर दूसरे गांव कस्बे में जाते और महिलाओं के कपड़े पहनकर रैकी करते थे। मोबाइल भी पास में नहीं रखते। 15 मार्च को कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी, जहां बाजार में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच व तलाश करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया।
udaipur news
udiapur police
kurabad police
कुराबड़ न्यूज
उदयपुर न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार #udaipurnews
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram