Skip to content
March 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • विविध

Marble miners protest : 938 मार्बल खानों में डिस्पेच बंद, लाखों लोग बेरोजगार, पूरे बाजार पर असर, जिम्मेदार कौन ?

Laxman Singh Rathor August 19, 2025 1 minute read

Marble miners protest : खदानों की गहराई व विदेशी मार्बल की आवक से गिरते मार्बल माइंस से जुड़े कारोबार को सरकार द्वारा मार्बल खनिज पर 25 प्रतिशत रॉयल्टी बढ़ाकर बड़ा झटका दिया। 320 से बढ़ाकर 400 रुपए रॉयल्टी करने से मार्बल माइंसों का संचालन ही मुश्किल हो गया। बढ़ी रॉयल्टी के आदेश को निरस्त करने के लिए 19 दिन से मार्बल खानों में डिस्पेच बंद और कारोबारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तक से मिल लिए, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इस कारण 2 लाख लोग बेरोजार हो गए और प्रतिदिन एक करोड़ का आर्थिक नुकसान कारोबारियों को हो रहा है।

जिला मार्बल माइंस ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष गौरवसिंह राठौड़ ने बताया कि मार्बल की रॉयटी दर 2021 में 265 से बढ़ाकर 320 रुपए बढ़ाई, जबकि वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2024-25 में मार्बल का निर्गमन करीब 10 लाख टन तक कम हो गया। मार्बल खनिज व्यवसाय राजस्थान राज्य की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है, लेकिन सरकार अपने राजस्व दे रही है और लाखों लोगों के रोजगार का की तरफ उनका ध्यान नहीं है। राठौड़ ने बताया कि एक तरफ मार्बल माइंसों की गहराई लगातार बढ़ रही है, जिसकी वजह से खान से बाहर ब्लॉक निकालने की लागत बढ़ रही है और नीचे मार्बल गुणवत्ता भी डाउन होने लगी है। यही वजह है कि पांच वर्ष में 1250 खानों में से करीब 300 खदाने बंद हो गई और अब 938 खाने ही एक्टिव है और साढ़े पांच सौ मार्बल खाने ही नियमित संचालित हो रही है। खान विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2021-22 में मार्बल का उत्पादन 33.65 लाख था, जिसमें 35 प्रतिशत की गिरावट आने से वर्ष 2024-25 में मात्र 23.66 लाख टन मार्बल का उत्पादन ही हो पाया। इससे स्पष्ट है कि मार्बल उद्योग कारोबार बढ़ नहीं रहा, बल्कि लगातार घट रहा है। फिर भी सरकार द्वारा अप्रत्याशित टैक्स व रॉयल्टी बढ़ा रही है। ऐसी स्थिति न सिर्फ मार्बल माइंसों का संचालन मुश्किल हो रहा है, बल्कि लाखों लोग बेरोजगार भी हो जाएंगे। इस कारण सरकार को वर्तमान में जितना राजस्व मिल रहा है, वह भी बंद हो जाएगा।

केलवा से वाहन रैली, फिर पैदल मार्च, प्रदर्शन

Marble royalty hike Rajasthan : मार्बल माइंस मालिक के साथ गैंगसा, कटर कारोबारी के साथ खाद्यान्न, होटल व्यापारी, श्रमिक केलवा में एकत्रित हुए, जहां एक सभा हुई। उसके बाद वाहन रैली केलवा से रवाना हुई, जो फोरलेन पर मोखमपुरा, पसूंद, मोरचणा, सेवाली, राजनगर, कलालवाटी होकर किशोरनगर मंडा से पुरानी कलक्ट्री परिसर में एकत्रित हुए। यहां अल्पाहार के साथ सभी लोग पैदल मार्च करते हुए जिला कलक्ट्री पहुंचे, जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दो दिन की समयाविध में सरकार उचित निर्णय नहीं लेती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मार्बल माइंस ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष गौरवसिंह राठौड़, तनसुख बोहरा, ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद सनाढ्य, दिनेश बड़ाला, महेंद्र कोठारी, लक्ष्मण गुर्जर, हरिसिंह राठौड़, नानालाल सिंधल, रामनारायण पालीवाल, सत्यप्रकाश काबरा सहित हजारों की संख्या में कारोबारी, श्रमिक व बाजार के व्यापारी मौजूद थे।

12 साल में 300 मार्बल खदाने बंद, संचालन सिर्फ 500 में

Rajasthan marble mining crisis : मार्बल माइंस ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष गौरवसिंह राठौड़ ने बताया कि 2013-14 में 1284 खनन प‌ट्टों में से वर्ष 2024-25 में सिर्फ 938 खनन प‌ट्टे एक्टिव है और उनमें से नियमित खनन कार्य सिर्फ 500 मार्बल माइंसों में ही हो पा रहा है। खान विभाग के रिकॉर्ड में स्पष्ट है कि पिछले एक दशक में मार्बल खनिज का उत्पादन 15 से 20 लाख टन कम हुआ है। इसके बावजूद गिरते मार्बल कारोबार को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।

Kisan Vikas Patra Post Office : किसान विकास पत्र स्कीम में 115 महीनों में दोगुना होगा आपका पैसा, जानिए

हर साल व्यवसायिक बिजली दर बढ़ रही

Marble industry shutdown news : मार्बल गैंगसा एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा ने बताया कि अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा हर साल व्यवसायिक बिजली दर को बढ़ाया जा रहा है, जिसकी वजह से पहले से मार्बल कारोबारी परेशान है। साथ ही जीएसटी दर को घटाने के लिए लगातार मार्बल कारोबारी संघर्षरत है। इस बीच सरकार ने जीएसटी को कम करने की बजाय रॉयल्टी में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर डाली। इस कारण 2 दिन में सरकार स्तर से सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर मार्बल माइंसों के साथ गैंगसा, मार्बल कटर के बिजली कनेक्शन काटने के लिए एक साथ आवेदन कर दिया जाएगा।

रॉयल्टी राजस्व घटा, फिर दोहरा बर्ताव क्यों

मार्बल कारोबारी दिनेश बड़ाला ने बताया कि वर्ष 2023 में खान विभाग द्वारा राजसमन्द जिले में खनिज मार्बल रॉयल्टी संग्रहण का टेंडर 141 करोड़ में दिया था, जो 18 माह के लिए था, जबकि वर्ष 2025 में वही रॉयल्टी वसूली टेंडर मात्र 120 करोड़ में हुआ है और वह भी 21 माह की समयावधि के लिए है। इस तरह स्पष्ट है कि मार्बल कारोबार किस स्थिति में है, उससे न सिर्फ खान विभाग, बल्कि सरकार भी वाकिफ है।

चाय थड़ी से लेकर पूरे बाजार का कारोबार ठप

Marble traders rally Rajsamand : मोबाइल शॉप संचालक पारसलाल तेली ने बताया कि माइंसों में बीस दिन से डिस्पेच बंद है। ट्रेक- ट्रेलर, डम्पर, ट्रेक्टर खड़े है और एक दशक में कई माइंसे बंद हो चुकी है। अभी यह हालत है कि रक्षाबंधन त्यौहार में भी सिर्फ 7-8 मोबाइल बिके। दुकान के कारोबार में 70 प्रतिशत की गिरावट आई है। कपड़ा विक्रेता कुन्दन बोले कि मार्बल खाने बंद होने से बाजार में सन्नाटा पसरा है। सभी दुकानदार हताश है व परेशान है। प्रतिदिन 400 से 500 रुपए कमाई हो रही थी, मगर एक माह से मामूली पैसा मिल पा रहा है। झमकू मार्बल माइंस पर कार्यरत श्रमिक ताराचंद बोले कि खान में खनन हो गया, मगर अब माल का डिस्पेच नहीं होने से खदान में जगह ही नहीं बची। इस कारण श्रमिक घर लौटने को मजबूर है। फल विक्रेता कुन्दन बोले कि बाजार में ग्राहक है ही नहीं। यही स्थिति रही, तो फल कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा।

:::: राजसमंद जिले में मार्बल खानों का कारोबार ::::

  • 938 मार्बल खदाने ही एक्टिव, मगर साढ़े पांच सौ खदाने ही नियमित संचालित
  • 25% रॉयल्टी मार्बल पर बढ़ाई, जिससे कारोबार हुआ मुश्किल
  • 10 लाख टन तक घट गया चार साल में मार्बल का उत्पादन
  • 2 लाख लोग 19 दिन से हो चुके हैं बेरोजगार
  • 1 करोड़ से ज्यादा का प्रतिदिन हो रहा व्यापारियों को नुकसान
  • 2 दिन में सुनवाई नहीं होने पर माइंस, गैंगसा व कटरों के कटवा देंगे बिजली कनेक्शन
  • मार्बल माइंस पर निर्भर है राजसमंद का पूरा बाजार, वह भी प्रभावित
  • मुख्यमंत्री से वार्ता के बावजूद समस्या के समाधान पर नहीं सकारात्मक निर्णय
SBI loan without CIBIL score : बिना सिबिल स्कोर के SBI से 1 लाख का लोन कैसे मिलेगा? जानें

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 131

Post navigation

Previous: Asia cup 2025 : सूर्यकुमार यादव करेंगे भारतीय टीम की कप्तानी, शुभमन गिल बने उप-कप्तान
Next: Credit score for personal loan : क्या आपका CIBIL Score कम है? जानिए Personal Loan मिलने की हकीकत

Related Stories

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें
  • विविध

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें

Parmeshwar Singh Chundwat March 26, 2026
Aaj Ka Rashifal
  • विविध

Aaj Ka Rashifal : 22 मार्च 2026 का राशिफल : ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, जानिए आज किस राशि को मिलेगा लाभ

Parmeshwar Singh Chundwat March 22, 2026
Rajasthan biogas village
  • विविध

Rajasthan biogas village : राजस्थान के इस गांव ने कर दिया कमाल, 4 साल से नहीं मंगवाया एक भी LPG सिलेंडर

Parmeshwar Singh Chundwat March 21, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_VjB4mdRRVXY महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
#udaipurnews #udaipurpolice #crimenewsउदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर और महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ के विजयपुर के निवासी हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व चोरी-नकबजनी के 5 मामले, कालुलाल पर 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा कि कुल 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें अर्जुन पिता रमेश, रामचन्द्र पिता कानाजी और कुंदन पिता राजेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी रात में बाइक लेकर दूसरे गांव कस्बे में जाते और महिलाओं के कपड़े पहनकर रैकी करते थे। मोबाइल भी पास में नहीं रखते। 15 मार्च को कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी, जहां बाजार में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच व तलाश करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया।
udaipur news
udiapur police
kurabad police
कुराबड़ न्यूज
उदयपुर न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार #udaipurnews
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram