
Mewar Sen Samaj : मातृकुंडिया, चित्तौड़गढ़ में आम मेवाड़ सेन समाज चारों चोखला मातृकुंडिया की मासिक बैठक 20 सितंबर 2025 को शनिवार को अध्यक्ष प्रहलाद सेन सिद्धेश्वर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद और उदयपुर जिलों के अध्यक्षों सहित समस्त कार्यकारिणी ने हिस्सा लिया।
अध्यक्ष प्रहलाद सेन सिद्धेश्वर ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रमुख नियुक्तियां कीं। अनिल सेन आगरिया को संरक्षक, नारायण सेन आरनी को युवा मोर्चा अध्यक्ष, बंसीलाल सहाड़ा को सचिव, सुनील सेन राशमी को सह-सचिव, भेरूलाल सेन भीमगढ़ को कोषाध्यक्ष, अशोक सेन आरनी को सह-कोषाध्यक्ष और गोपाल सेन रेलमगरा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चारों जिलों से उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की गईं। भीलवाड़ा से सत्यनारायण महेंद्रगढ़ और दिनेश जोगरास, चित्तौड़गढ़ से रामलाल सेन समेलिया, दिलीप सेन भवरकीया और महावीर सेन निंबाड़ा, राजसमंद से लादूलाल गिलुंड और बाबूलाल एमडी, तथा उदयपुर से फतेहलाल सेन सनवाड, गुलाब सेन बड़गांव और बाबूलाल सेन को उपाध्यक्ष चुना गया। महामंत्री पद पर महावीर गुंदली, दिनेश सेन काकरौली, गणपत सेन आजना, रामलाल सेन उपरेडा, पप्पू सेन पावटिया, सुरेश सेन पुर, श्यामलाल सेन बारु, कैलाश चंद्र सेन गंगापुर और पंकज सेन मातृकुंडिया को नियुक्त किया गया। कानूनी सलाहकार के रूप में मांगीलाल सेन राजपुरा, महेश सेन कवरिया, कन्हैयालाल सेन गुदली और सरवन सेन सियाणा को चुना गया।
सलाहकार कमेटी
Mewar Sen Samaj Chaar Chokhla सलाहकार कमेटी में प्रकाश सेन लखोला, गोपाल नीलमणि चित्तौड़गढ़, कमलेश सेन रेलमगरा, कालूराम सेन छापरी, ओम सेन पलड़ा, हरिशंकर सेन गुरुजनिया, गोवर्धन सेन, सुरेश सेन रूद, कालूराम सेन रूद, मांगीलाल सेन कुंडिया, ऊकार सेन ग्वार्डी, दिनेश सेन छापरवाल कांकरोली, मुकेश सेन पुर, भेरूलाल डिंडोली और दिनेश रश्मि को शामिल किया गया।

न्यायपालिका कमेटी
Mewar Sen Samaj committee न्यायपालिका कमेटी में गोपाल सेन नारी, देवीलाल सेन खारखदा, कैलाश चंद्र सेन जुंनदा, कैलाश चंद्र सेन सरगांव, रोशन सेन मेघरास, गोपाल सेन गुंदली, प्रभूलाल सेन रातलियास, लक्ष्मीलाल सेन कोशीथल, नंदराम सेन गोपालपुरा, देवीलाल सेन छापरी, रतनलाल सेन सिद्धेश्वर, मिट्ठूलाल सेन बामनिया, कैलाश चंद्र नारी, मिट्ठूलाल सेन सोमवार खेड़ा, नारूलाल चौकड़ी, शंकर सेन गिलुंड, रमेश सेन लखोला, देवीलाल सेन देवली, प्रभूलाल सेन सियाणा, गोपाल सेन भावलिया, नारायण सेन पालरा, नारूलाल मादड़ी, सत्यनारायण सेन बड़ा बामनिया, रामेश्वर सेन बोरदा, फतेहलाल सेन नाथद्वारा, रामलाल सेन सेमलिया, लालचंद सेन वल्लभनगर और लादूलाल सेन जगपुरा को शामिल किया गया।
मीडिया और सोशल मीडिया प्रभारी
मीडिया प्रभारी के रूप में सत्यनारायण सेन गुरला, कालूराम सेन सोनियाणा और धर्मेश सेन भोपाल सागर को नियुक्त किया गया। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में लवकुश सेन चित्तौड़ और पंकज सेन रूद को चुना गया।
चित्तौड़ कार्यालय और संगठन
चित्तौड़ कार्यालय प्रभारी के रूप में अशोक सेन आरनी और हरिशंकर सेन गुरुजनिया को नियुक्त किया गया। संगठन मंत्री के रूप में नारायण सेन सरगांव और गोपाल सेन राशमी को चुना गया। प्रचार मंत्री के रूप में गोपाल सेन लसाडिया और गोवर्धन सेन अडाना चित्तौड़गढ़ को नियुक्त किया गया।
चारों चोखला कमेटी
चारों चोखला की विभिन्न कमेटियों में दो-दो सदस्यों की नियुक्ति की गई। कदारिया चोखला में किशन सेन बांसड़ा और मोतीलाल सेन, केदारिया झातला माता कमेटी में गोवर्धन सेन पांडोली और मांगीलाल सेन तुबढ़िया, 20 गांव कमेटी में बसंतीलाल सेन घटियावली और मोहनलाल टाई, ओझागर कमेटी में श्यामलाल सेन राजपुरा और हीरालाल बांसड़ा, शनि महाराज कमेटी में उदयलाल नरबदिया और राधेश्याम सेन, मावली कमेटी में मोहनलाल सेन और श्यामलाल, गंगरार कमेटी में दिनेश सेन गंगरार और पप्पूलाल सेन, दादिया देवगढ़ में गोपीलाल और जानकीलाल सेन, तथा सिंहपुर में भेरूलाल सेन लागच को नियुक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से चारों चोखला में धौवरा प्रथा को बंद करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने सभी कमेटियों के अध्यक्षों और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया। साथ ही, युवा मोर्चा अध्यक्ष नारायण सेन आरनी को युवा मोर्चा कार्यकारिणी के विस्तार के लिए अनुमति प्रदान की गई।
