Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • धार्मिक

Nagnechi Mata Photos : नागणेची माता मंदिर शृंगार के अनोखे दर्शन, देखिए Nagnechi Mata Image

Laxman Singh Rathor March 6, 2025 1 minute read
Nagnechi mata Photo
Nagnechi mata Photo

Nagnechi Mata photo : राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित नागणेची माता मंदिर एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मंदिर नागाणा गांव में स्थित है और यहाँ श्रद्धालु दूर-दूर से माता के दर्शन करने आते हैं। नागणेची माता को राठौड़ों की कुलदेवी माना जाता है और यह मंदिर विशेष रूप से राठौड़ वंश के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। यह मन्दिर जोधपुर से 96 किमी. की दूरी पर है। प्राचीन ख्यातों और इतिहास ग्रंथों के अनुसार मारवाड़ के राठौड़ राज्य के संस्थापक राव सिन्हा के पौत्र राव धूहड़ (विक्रम संवत 1349-1366) ने सर्वप्रथम इस देवी की मूर्ति स्थापित कर मंदिर बनवाया था।

नागणेची माता का चमत्कार : दर पर आए हर व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता।

Nagnechi Mata Temple : राठौड़ों की कुलदेवी नागणेची माता के प्रति आमजन की प्रगाढ़ आस्था है और लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण भी होती है। यहां मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने, ठहरने के लिए धर्मशाला है और भोजन के लिए भोजनशाला भी है, जहां रियायती दर पर भोजन उपलब्ध है। यह मंदिर न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है और यहाँ आने वाले भक्तों को माँ की कृपा और दिव्य शक्ति का आभास होता है।

मंदिर का इतिहास और महत्व

nagnechi mata mandir : माना जाता है कि नागणेची माता का प्राकट्य राठौड़ वंश के समय हुआ था। लोककथाओं के अनुसार, माता की कृपा से राठौड़ वंश को कई युद्धों में विजय प्राप्त हुई। यही कारण है कि यह मंदिर इस वंश के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। मंदिर की स्थापत्य शैली पारंपरिक राजस्थानी वास्तुकला को दर्शाती है। यहाँ माता की स्वयंभू मूर्ति विराजमान है, जिसे अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है। माता की मूर्ति के साथ नाग का विशेष महत्व है, और यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए शक्ति, समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक है।

नवरात्रि के दौरान यहाँ विशेष आयोजन होते हैं और हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं। इस दौरान भव्य जागरण, भजन संध्या और अन्य धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। मंदिर में साल भर विभिन्न पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भक्त भाग लेते हैं।

नागणेची माता का पता

नागणेची माता इतिहास : Nagnechya Mata Temple Address : Nagnechi Mata Temple, Village Nagana, Kalyanpur, Nagana, District Badmer, Rajasthan (india) 344026
नागणेची माता मंदिर, नागाणा, बाड़मेर संपर्क सूत्र : 9414334452

मंदिर का पता : गूगल मेप से देखें :

Nagnechi mata
nagnechi mata

नागणेची माता का मंत्र

श्री नागणेची माता नमः चक्रेश्वरी बलस्थाने राठेश्वरी रठ।
पंखणी सप्तमात्रेण नागणेच्या मां नमोस्तुते।।

Nagnechi Mata : नागणेची माता मंदिर के इतिहास की रोचक कहानी

राठौड वंश की कुल देवी है मां नागणेची जी। राजस्थान के राठौड़ राजवंश की कुलदेवी चक्रेश्वरी नागणेची या नागणेचिया के नाम से प्रसिद्ध है । प्राचीन ख्यातों और इतिहास ग्रंथों के अनुसार मारवाड़ के राठौड़ राज्य के संस्थापक राव सिहा के पौत्र राव धूहड़ ( विक्रम संवत 1349-1366) ने सर्वप्रथम इस देवी की मूर्ति स्थापित कर मंदिर बनवाया । राजा राव धूहड़ दक्षिण के कोंकण (कर्नाटक) में जाकर अपनी कुलदेवी चक्रेश्वरी की मूर्ति लाये और उसे पचपदरा से करीब 7 मील पर नागाणा गाँव में स्थापित की, जिससे वह देवी नागणेची नाम से प्रसिद्ध हुई। नमक के लिए विख्यात पचपदरा बाड़मेर जोधपुर सड़क का मध्यवर्ती स्थान है जिसके पास (7 कि.मी.) नागाणा में देवी मंदिर स्थित है।…. पूरी खबर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करिए….

नागणेची माता के दर्शन की फोटो, देखिए

  • nagnechi mata Photo
  • nagnechi mata Photo
  • nagnechi mata Photo
  • nagnechi mata Photo
  • nagnechi mata Photo
  • nagnechi mata Photo
  • nagnechi mata Photo
  • nagnechi mata Photo
  • nagnechi mata Photo
  • nagnechi mata Photo
  • nagnechi mata Photo
  • nagnechi mata Photo
  • nagnechi mata Photo
  • nagnechi mata Photo

Nagnechi Mata ki Aarti : नागणेची माता की आरती

सेवक की सुन मेरी कुल माता, हाथ जोड़ हम तेरे द्वार खड़े।
धुप दीप नारियल ले हम, माँ नागणेचियां के चरण धरे ।।

क्षत्रिय कुल राठौडो की माँ, हो खुश हम पर कृपा करें।
नागणेचियां माँ को नमन् है, कष्ठ हमारे माता दूर करे ।।

नाग रूप धर कर माँ, तुमने राव धुहड़ को आदेश करे।
कलयुग में कल्याण करण को, माँ तुमने विविध रूप धरे ।।

कृपा द्रष्टि करो हम पर माँ, तेरी कृपा से हो वंश हरे भरे !
दोष न देख अपना लेना, अच्छे बुरे पूत हम तवरे ।।

बुद्धि विधाता तुम कुल माता, हम सब का उद्धार करें।
चरण शरण का लिया आसरा, तेरी कृपा से सब काज सरे ।।

बांह पकड़ कर आप उठावो, हम तो शरण तेरी आन पड़े।
जब भीड़ पड़े भक्तों पर, माँ नागणेचियां सहाय करे ।।

नागणेचियां की आरती जो गावे, माँ उसके भण्डार भरे।
दर्शन तांई जो कोई आवे, माँ उसकी मंशा पूरी करे ।।

कुलदेवी को जो भी ध्यावे, माँ उसके कुल में वृद्धि करें।
कलि में कष्ठ मिटेंगे सारे, माँ की जो जय जयकार करे ।।

राठौड़ कुळ ले विन्नति , हाथ जोड़ तेरे द्वार खड़ा।
धुप दीप और नारियल ले , माँ तुम्हारे चरण पडा ।।

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,818

Post navigation

Previous: SBI WeCare Deposit Scheme : बुजुर्गों के लिए शानदार योजना, सुरक्षित निवेश पर मिलेगा अधिक ब्याज!
Next: Fire in Udaipur forest : उदयपुर के जंगल में भीषण आग : सज्जनगढ़ सेंचुरी में पर्यटकों की एंट्री बंद, घर खाली करवाए

Related Stories

Rajsamand News
  • धार्मिक

Rajsamand News : राजसमंद में मर्यादा की चर्चा क्या बात का बतंगड़ है या वाकई गलत हुआ ?

Laxman Singh Rathor July 19, 2026
Shrimad Bhagwat Katha Mahotsav Mohi
  • धार्मिक

Shrimad Bhagwat Katha Mahotsav Mohi : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन

Nikita Mali June 12, 2026
Shrimad Bhagwat Katha Mohi
  • धार्मिक

Shrimad Bhagwat Katha Mohi : भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु, 12 जून को होगा कथा महोत्सव का समापन

Nikita Mali June 11, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

नीलकंठ महादेव मंदिर में रात को पहुंचे संदिग्ध, CCTV में कैद हुई पूरी घटना #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नीलकंठ महादेव मंदिर में रात को पहुंचे संदिग्ध, CCTV में कैद हुई पूरी घटना #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
कुरज स्कूल में मातृ सम्मेलन, मां के योगदान पर दिया खास संदेश #rajsamandnews #schoolactivity
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
अज्ञात वाहन की टक्कर से लेपर्ड की मौत, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार #rajsamandnews #panther
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.