Skip to content
March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • Poltical
  • बायोग्राफी

Nitin Nabin : नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने पहनाई माला, बोले-नितिन जी मेरे बॉस हैं

Parmeshwar Singh Chundwat January 20, 2026 1 minute read

Nitin Nabin : भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को मंगलवार को पार्टी का निर्विरोध 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा,

BJP New National President 2026 : “लोग सोचते होंगे कि मोदी इतनी कम उम्र में मुख्यमंत्री और फिर देश का प्रधानमंत्री बन गया, लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि मैं आज भी भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं। नितिन जी आज पार्टी के अध्यक्ष हैं, इसलिए वे मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं।”

पीएम के इस बयान को पार्टी में कार्यकर्ता संस्कृति और संगठनात्मक लोकतंत्र (Organizational Democracy) के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

निर्विरोध चुने गए नितिन नबीन

Who is Nitin Nabin BJP : सोमवार को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इस पद के लिए नितिन नबीन के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि नितिन नबीन के समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से सभी वैध पाए गए। इसके बाद मंगलवार को औपचारिक रूप से उनके नाम का ऐलान किया गया।

मंदिर, गुरुद्वारा और धार्मिक स्थलों में मत्था टेका

Nitin Nabin Biography : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले नितिन नबीन ने दिल्ली में कई धार्मिक स्थलों पर जाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब, झंडेवाला मंदिर और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए। गुरुद्वारा बंगला साहिब में वे मजिंदर सिंह सिरसा सहित अन्य नेताओं के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने देश की शांति, समृद्धि और पार्टी की मजबूती के लिए अरदास की।

पीएम मोदी बोले- आने वाले 25 साल भारत के लिए निर्णायक

Nitin Nabin Age Profile : अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के अगले 25 साल भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यही वह कालखंड है, जब “Developed India” का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा,

“नितिन नबीन जी का दायित्व सिर्फ BJP को संभालना नहीं है, बल्कि NDA के साथ बेहतर तालमेल बनाकर देश को आगे ले जाना भी उनकी जिम्मेदारी है। वे सरल, सहज और कर्मठ नेता हैं।”

पीएम ने यह भी कहा कि नितिन नबीन Millennial Generation से आते हैं, जिन्होंने बचपन में रेडियो से सूचना ली और आज AI जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ काम कर रहे हैं।

पार्टी की प्रक्रिया सौ प्रतिशत लोकतांत्रिक

मोदी ने भाजपा की संगठनात्मक प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी में अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया 100% लोकतांत्रिक है।

उन्होंने कहा,

“BJP एक पार्टी नहीं, बल्कि एक परिवार है। यहां Membership से ज्यादा Relationship अहम होती है। हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन विचारधारा और आदर्श नहीं बदलते।”

45 साल के नितिन नबीन सबसे युवा अध्यक्ष

नितिन नबीन भाजपा के इतिहास में अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। वे बिहार से आते हैं और अब तक पांच बार विधायक रह चुके हैं। पार्टी संगठन में उन्होंने युवा मोर्चा, राज्य प्रभारी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। 14 दिसंबर 2025 को उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, और महज एक महीने के भीतर वे पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। केंद्र सरकार ने नितिन नबीन को Z-Category Security प्रदान की है। उनके कार्यकाल में देश में 11 अहम चुनाव होने हैं, जिनमें संगठन की भूमिका निर्णायक रहेगी।

जेपी नड्डा बोले- पार्टी को नई गति देंगे

भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नितिन नबीन पार्टी को तेज रफ्तार से आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा, “नितिन जी बहुत कम उम्र में अनुभवों से समृद्ध नेता हैं। अटल जी और कुशाभाऊ ठाकरे की परंपरा को वे मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।”

पत्नी का भावुक बयान

नितिन नबीन की पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा, “हीरे की पहचान जौहरी को ही होती है। पार्टी ने सही व्यक्ति को चुना है। नितिन ने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की है, आज उसका परिणाम मिला है।”

Nitin Nabin Biography : नितिन नबीन जीवन परिचय

नितिन नबीन एक वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञ तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे अपनी मजबूत संगठनात्मक क्षमता, प्रशासनिक दक्षता और जमीनी राजनीति की गहरी समझ के लिए देशभर में पहचाने जाते हैं। अब तक वे बिहार विधानसभा के पाँच बार सदस्य रह चुके हैं और बिहार सरकार में मंत्री के रूप में सड़क निर्माण, शहरी विकास एवं आवास तथा विधि जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने संगठन और सरकार—दोनों स्तरों पर प्रभावशाली भूमिका निभाई है।

Nitin Nabin Caste in Hindi : नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को रांची, झारखंड में स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा एवं मीरा सिन्हा के घर हुआ। उनके पितानवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे और पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए। नितिन नबीन की प्रारंभिक शिक्षा पटना के सेंट माइकल हाई स्कूल से हुई, जहां से उन्होंने वर्ष 1996 में CBSE बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की। इसके पश्चात उन्होंने नई दिल्ली के सीएसकेएम पब्लिक स्कूल से 1998 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उनका पारिवारिक जीवन संतुलित और सशक्त रहा है; उनका विवाह श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव से हुआ है और वे एक पुत्र एवं एक पुत्री के पिता हैं।

उन्होंने कम उम्र में ही सक्रिय राजनीति में Nitin Nabin BJP president कदम रखा और वर्ष 2006 में पहली बार पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। इसके बाद 2010 से वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं और 2010, 2015, 2020 तथा 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज कर पाँच बार विधायक चुने गए। यह उपलब्धि उनके प्रति जनता के भरोसे और मजबूत जनसंपर्क को दर्शाती है।

विधायी दायित्वों के साथ-साथ नितिन नबीन ने पार्टी संगठन में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। उन्हें भाजपा संगठन में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जहां उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। सिक्किम और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में संगठनात्मक प्रभारी के रूप में उनकी भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। अनुशासन, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और आधुनिक सोच के कारण वे पार्टी के एक प्रभावी और दूरदर्शी नेता के रूप में स्थापित हुए हैं।

Ration Card Online Apply : अब घर बैठे बनेगा राशन कार्ड, जानिए Online Application, KYC और पात्रता की पूरी जानकारी

नितिन नबीन (Nitin Nabin) का बायोडेटा

श्रेणीविवरण
पूरा नामनितिन नबीन (Nitin Nabin)
जन्म तारीख23 मई 1980 (May 23, 1980)
जन्म स्थानरांची (अब झारखंड), भारत
पिता का नामनवीन किशोर प्रसाद सिन्हा (Nabin Kishore Prasad Sinha) — वरिष्ठ BJP नेता और पूर्व विधायक
मां का नाममीरा सिन्हा (Meera Sinha) (BJP वेबसाइट के अनुसार)
पत्नी का नामदीपमाला श्रीवास्तव (Deepmala Shrivastava)
बच्चों के नामएक पुत्र (son) और एक पुत्री (daughter)
जाति/समुदायकायस्थ समुदाय (Kayasth)
शिक्षा– कक्षा X: St. Michael’s High School, Patna
इंटरमीडिएट (12वीं): CSKM Public School, New Delhi
व्यवसाय/पेशाराजनेता (Politician); पूर्व Road Construction Minister, बिहार सरकार
पारिवारिक पृष्ठभूमिराजनीतिक परिवार से; पिता भी वरिष्ठ भाजपा नेता रहे
राजनीतिक प्रवेश (पहला चुनाव)2006 में पटना वेस्ट (Patna West) उपचुनाव से राजनीति में प्रवेश; जीत हासिल की
विधानसभा सदस्यता (MLA)पांच बार विधायक (Bihar Legislative Assembly): 2006 (Patna West) और फिर Bankipur से 2010, 2015, 2020, 2025 लगातार विजयी
सांसद/केन्द्रीय पदBJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष (Unopposed निर्वाचित) – जनवरी 2026 से पद ग्रहण
पिछले संगठनात्मक पदBJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (National Working President)
सरकारी पदबिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री (Road Construction Minister) (पहले)
पार्टी संगठन में भूमिकाएँ– भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) में राष्ट्रीय महासचिव पद पर कार्य किया – छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के प्रभारी (Election Incharge) के रूप में भूमिका निभाई
रणनीतिक उपलब्धियां– लगातार पांच चुनावों में जीत (MLA) – संगठनात्मक मजबूती व बूथ-स्तर प्रबंधन में काम – भाजपा के 2024 लोकसभा और 2023 विधानसभा चुनावों में प्रभारी की भूमिका
संघर्ष / खास बातें– पिता के निधन के बाद 26 वर्ष की उम्र में राजनीति में कदम रखा – युवा नेतृत्व के रूप में पार्टी में तेजी से शीर्ष पद तक पहुंचे
CM Bhajanlal Sharma Biography : कभी दूध बेचते थे भजनलाल शर्मा, बाइक से तय किया सरपंच से मुख्यमंत्री तक का सफर

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 218

Post navigation

Previous: Rain Alert Today : राजस्थान में घना कोहरा बना जानलेवा, कई जिलों में सड़क हादसे, इन जिलों में आंधी–बारिश का अलर्ट
Next: Rajasthan CM Kisan Samman Nidhi : मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की 5वीं किस्त कब आएगी? जानें

Related Stories

RAJASTHAN JAN VISHWAS BILL 2026 : राजस्थान में 11 कानूनों में जेल का प्रावधान खत्म, जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक 2026 पारित
  • विविध
  • Poltical

RAJASTHAN JAN VISHWAS BILL 2026 : राजस्थान में 11 कानूनों में जेल का प्रावधान खत्म, जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक 2026 पारित

Laxman Singh Rathor March 6, 2026
Rajasthan Panchayat Election 2026
  • Poltical

Rajasthan Panchayat Election 2026 : पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी तैयारी, आधिकारिक घोषणा का इंतजार

Parmeshwar Singh Chundwat March 3, 2026
Rajasthan municipal elections postponed
  • Poltical

Rajasthan municipal elections postponed : 113 निकाय चुनाव अटक गए! सुप्रीम कोर्ट में सरकार की बड़ी चाल

Parmeshwar Singh Chundwat February 26, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_LIEF90o7NwU #jaivardhannews
#rajsamandजोधपुर के व्यापारी की राजसमंद में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
.
राजसमंद में जोधपुर के ज्वेलरी व्यापारी का शव मिला है। डीएसपी शिप्रा राजावत ने बताया- दिनेश टांक निवासी बिलाड़ा (जोधपुर) का शव मिला है। यह सुसाइड है या हत्या ये शव के पोस्टमॉर्टम के बाद ही मालूम चल पाएगा। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। व्यापारी के भांजे ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या हुई है, रात को उनका एक वीडियो सामने आया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उनकी जान को खतरा है। वो सुसाइड नहीं कर सकते, उनकी हत्या की हुई है। वे ज्वेलर दंपती के घर रुके हुए थे।
.
#Rajsamandnews #Crimenews #Nathdwaranews #JaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamandजोधपुर के व्यापारी की राजसमंद में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
.
राजसमंद में जोधपुर के ज्वेलरी व्यापारी का शव मिला है। डीएसपी शिप्रा राजावत ने बताया- दिनेश टांक निवासी बिलाड़ा (जोधपुर) का शव मिला है। यह सुसाइड है या हत्या ये शव के पोस्टमॉर्टम के बाद ही मालूम चल पाएगा। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। व्यापारी के भांजे ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या हुई है, रात को उनका एक वीडियो सामने आया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उनकी जान को खतरा है। वो सुसाइड नहीं कर सकते, उनकी हत्या की हुई है। वे ज्वेलर दंपती के घर रुके हुए थे।
.
#Rajsamandnews #Crimenews #Nathdwaranews #JaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
जोधपुर के व्यापारी की राजसमंद में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप #crimenews
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में जोधपुर के ज्वेलरी व्यापारी का शव मिला, हत्या की आशंका #rajsamandnews #rajsamandpolice
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
देलवाड़ा थाना क्षेत्र में पिता की संदिग्ध मौत पर बेटे ने खोले कई राज #rajsamandnews #rajsamandpolice
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram