Skip to content
March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • विविध

Psychometric Test : राजसमंद में मोदी के जन्मदिन पर 2244 छात्रों ने दिया साइकोमेट्रिक टेस्ट, बना इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड

Parmeshwar Singh Chundwat September 18, 2025 1 minute read

Psychometric Test : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में अलग अलग कार्यक्रम हुए, वहीं राजसमंद विधानसभा में विधायक दीप्ति माहेश्वरी की पहल पर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और रिमार्केबल एजुकेशन के तत्वावधान में 11 स्कूलों के 2244 छात्रों का साइकोमेट्रिक टेस्ट कर इतिहास रच दिया। केलवा के फूलीबाई अंशुल बोहरा राउमावि केलवा में यह टेस्ट हुआ। इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करते हुए प्रमाण पत्र दिया। सर्वाधिक 1200 छात्रों का एक साथ साइकोमेट्रिक टेस्ट का रिकॉर्ड सिंगापुर के नाम दर्ज था, मगर अब 2244 छात्रों के साथ यह रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया है।

समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक घनश्याम गौड़ ने बताया कि जिला प्रशासन शिक्षा विभाग और रिमार्केबल एजुकेशन के तत्वाधान में फूलीबाई अंशुल बोहरा राउमावि केलवा में 2244 छात्रों का साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन किया। इसमें राजसमंद ब्लॉक के 11 स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं को बसों के माध्यम से यहां लाया गया, जहां छात्रों ने उत्साह के साथ टेस्ट में भाग लिया। यह परीक्षा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर टैबलेट और लैपटॉप के माध्यम से कराई गई, जिसमें 70 से 200 प्रश्न शामिल थे। इन प्रश्नों के जरिए छात्रों की रुचियों, क्षमताओं, व्यक्तित्व और व्यवहारिक पैटर्न को परखा गया। इस वैज्ञानिक पद्धति का उद्देश्य विद्यार्थियों की मानसिक क्षमता और कॅरियर उन्मुखी रुचियों को समझना है। इस तरह एक साथ एक ही जगह 2244 छात्रों ने साइकोमेट्रिकट टेस्ट दिया। दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने भौतिक रूप से सत्यापित करने के बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया। अब तक यह रिकॉर्ड सर्वाधिक 1200 छात्रों के साथ सिंगापुर देश के नाम दर्ज था।

प्रभारी व कलक्टर ने किया अवलोकन

Rajasmand Psychometric Test Record : छात्र छात्राओं की मानसिक क्षमता को पहचानने के लिए आयोजित साइकोमेट्रिक टेस्ट का प्रभारी सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर के साथ जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने अवलोकन किया। रिमार्केबल एजुकेशन की फाउंडर और सीईओ डॉ. प्राची गौड़ ने टेस्ट से होने वाले फायदे से अवगत कराया। साइकोमेट्रिक टेस्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे और उसी आधार पर रूटीन की पढ़ाई में इसे शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक घनश्याम गौड़, कार्यक्रम समन्वयक राकेश गोस्वामी भी मौजूद थे।

PM Vishwakarma Yojana : कारीगरों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का उपहार, मात्र 5% ब्याज पर ₹3 लाख का लोन

अब वन टू वन काउंसलिंग

Psychometric Test for Students : रिमार्केबल एजुकेशन सीईओ डॉ. प्राची गौड़ ने बताया कि राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी की पहल पर राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के तमाम स्कूलों में छात्रों की बौद्धिक क्षमता को परखने का अभियान चल रहा है। इसके तहत अब श्री बालकृष्ण उमावि में 750 छात्रों की वन-टू-वन काउंसलिंग होगी। इसके तहत 40 सदस्यीय एक्सपर्ट टीम व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन दिया देगी।

Nai Jindagi education Foundation
Nai Jindagi education Foundation

मोदीजी के जन्मदिन पर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Largest Psychometric Test in the World : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राजसमंद में एक ही जगह एक साथ 2244 छात्रों का साइकोमेट्रिक टेस्ट किया। मोदीजी के विकसित भारत के संकल्प को समर्पित यह टेस्ट आयोजित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह युवाओं को आत्मनिर्भर व सक्षम बनाने की दिशा में एक छोटा सा, मगर एक महत्वपूर्ण कदम है।

दीप्ति माहेश्वरी, विधायक राजसमंद

छात्रों की बौद्धिक क्षमता को परखना उद्देश्य

Student Career Guidance : स्कूली छात्र छात्राओं की बौद्धिक क्षमता को परखने के उद्देश्य से साइकोमेट्रिक टेस्ट रखा। छात्रों को रूचि, इंटरेस्ट व मानसिक क्षमता को परखने का माध्यम मात्र है। इसी दिशा में भविष्य में शिक्षण पर ध्यान देकर छात्रों को आगे बढ़ाने के प्रयास करेंगे।

डॉ. प्राची गौड़, सीईओ रिमार्केबल एजुकेशन जोधपुर
Atal Pension Yojana : ₹210 में हर महीने ₹5000 की पेंशन, रिटायरमेंट को देगी आर्थिक सुरक्षा

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 112

Post navigation

Previous: Rain Alert : राजस्थान में मौसम का बदलता मिजाज : 6 जिलों में आज बारिश का Yellow Alert
Next: Jan Dhan Account Re-KYC : समय पर नहीं किया री-केवाईसी तो बंद हो जाएगा जन धन खाता, जानें प्रक्रिया

Related Stories

GOLD DIGGING NEWS
  • विविध

GOLD DIGGING NEWS : सपने में दिखा सोना, रात में खुदाई करने पहुंचे 6 लोग… फिर पुलिस ने ऐसे दबोचा

Parmeshwar Singh Chundwat March 8, 2026
Judges wife collapses in train toilet
  • विविध

Heart Attack Symptoms : ट्रेन टॉयलेट में जज की पत्नी को Heart Attack | Mobile Location Tracking से मिला शव

Laxman Singh Rathor March 6, 2026
RAJASTHAN JAN VISHWAS BILL 2026 : राजस्थान में 11 कानूनों में जेल का प्रावधान खत्म, जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक 2026 पारित
  • विविध
  • Poltical

RAJASTHAN JAN VISHWAS BILL 2026 : राजस्थान में 11 कानूनों में जेल का प्रावधान खत्म, जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक 2026 पारित

Laxman Singh Rathor March 6, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

This error message is only visible to WordPress admins

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram