Skip to content
April 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • मौसम

Rain Alert : राजस्थान में कई जगह तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि, आज इन जिलों में होगी बारिश Weather Update

Parmeshwar Singh Chundwat April 12, 2025 1 minute read

Rain Alert : राजस्थान में शुक्रवार दोपहर से अचानक मौसम ने रुख बदल लिया। Western Disturbance के प्रभाव के चलते राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। जयपुर, जोधपुर, हनुमानगढ़ और नागौर सहित कुल 7 जिलों में मौसम का यह बदला मिजाज दर्ज किया गया। हनुमानगढ़ में दिन के समय ऐसा अंधेरा छाया कि मानो शाम हो गई हो। वहीं बीकानेर में तेज़ आंधी चली, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। जयपुर एयरपोर्ट से चार फ्लाइट्स आखिरी समय पर डायवर्ट करनी पड़ीं, जो कि विजिबिलिटी कम होने के कारण लैंड नहीं हो सकीं।

Rajasthan ka Mosam : इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

Rajasthan ka Mosam : शुक्रवार को दोपहर के समय जयपुर, जोधपुर, हनुमानगढ़ और नागौर जिलों में तेज़ बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं अलवर, सीकर और डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बीकानेर के कई क्षेत्रों में तेज आंधी चली, जिससे धूल का गुबार छा गया। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है।

Rain in Rajsamand : राजसमंद में हुई तेज बारिश

Rain in Rajsamand : राजसमंद जिले में शुक्रवार की रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह बारिश शहर से लेकर दूर-दराज के गांवों तक फैली, जिससे पूरे जिले में मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। दिनभर की उमस और गर्मी के बाद यह बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई, लेकिन इसके साथ ही कई समस्याएं भी पैदा हो गईं। बारिश के दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली की कड़कड़ाहट होती रही, जिससे लोग सहम गए। कई इलाकों में बिजली चमक इतनी तेज थी कि खिड़कियों और दरवाज़ों से रोशनी की चमक अंदर तक दिखाई दे रही थी। बारिश के चलते कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। ग्रामीण इलाकों में तो कई जगह पूरी रात बिजली नहीं आई, जिससे मोबाइल नेटवर्क से लेकर घरेलू कामकाज तक प्रभावित हुए। बारिश इतनी तेज थी कि गलियों और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी हुई।

Mosam : जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स डायवर्ट, यात्रियों को हुई परेशानी

Mosam : जयपुर में दोपहर बाद आई तेज़ आंधी के कारण दृश्यता (Visibility) काफी कम हो गई। इससे चार फ्लाइट्स को लैंडिंग से ठीक पहले दूसरे शहरों में डायवर्ट करना पड़ा:

  • इंडिगो की चंडीगढ़ से जयपुर आने वाली फ्लाइट 6E-7517 को उदयपुर डायवर्ट किया गया।
  • मुंबई से जयपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E-241 को जोधपुर भेजा गया।
  • कोलकाता से जयपुर आ रही फ्लाइट 6E-394 को भोपाल डायवर्ट किया गया।
  • इंदौर से जयपुर आने वाली फ्लाइट 6E-7192 को भी उदयपुर डायवर्ट करना पड़ा।

इसी प्रकार, दिल्ली एयरपोर्ट पर शाम को मौसम बिगड़ने के कारण तीन इंटरनेशनल और दो डोमेस्टिक फ्लाइट्स को जयपुर भेजा गया। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Bear Attack on old man : राजसमंद में घर के बाहर टॉयलेट करते वृद्ध पर दो भालू का हमला, दर्दनाक मौत

दिल्ली एयरपोर्ट से जयपुर डायवर्ट की गई फ्लाइट्स:

  • लीपजिंग (जर्मनी) से दिल्ली आने वाली QY-546 (European Air Transport)
  • आबूधाबी से दिल्ली आने वाली EY-216 (Etihad Airways)
  • ढाका से दिल्ली आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-1104
  • सिलिगुड़ी से दिल्ली की फ्लाइट 6E-609
  • मुंबई से दिल्ली की एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2902

मौसम विभाग की चेतावनी और अलर्ट

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इस मौसमी सिस्टम का असर 12 अप्रैल (शनिवार) तक बना रहेगा। उसके बाद, 13 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 14 अप्रैल से गर्मी का दौर दोबारा शुरू होगा, और प्रदेश के कई हिस्सों में Heatwave चलने की चेतावनी दी गई है।

गुरुवार को भी असर, तापमान में गिरावट

गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश के चलते तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

  • जयपुर का अधिकतम तापमान 41.1°C दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 25°C से नीचे आ गया।
  • चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 22.9°C, भीलवाड़ा में 22.5°C, जैसलमेर में 24.9°C, जालोर में 20.5°C, जोधपुर में 23.2°C और अजमेर में 24.1°C रहा।

धौलपुर के एकटा गांव में गुरुवार रात 7:30 बजे बिजली गिरने की घटना सामने आई। इस घटना में खेत में रखी गई कटाई की फसल जलकर राख हो गई।

Bank of Baroda FD Scheme : ₹2 लाख पर पाएं ₹51,050 का गारंटीड ब्याज, जानिए पूरी जानकारी

Today Rain Alert : आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

12 अप्रैल को राजस्थान के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर, अजमेर, टोंक और भीलवाड़ा — में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, उदयपुर और बांसवाड़ा — के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो संभावित तेज़ बारिश, आंधी या ओलावृष्टि जैसी परिस्थितियों का संकेत देता है।

🌡️ Rajasthan Temprature : राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान (12 अप्रैल)

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
अजमेर40.324.1
भीलवाड़ा41.222.5
वन्स्थली (टोंक)42.123.4
जयपुर41.126.6
पिलानी42.725.0
सीकर39.524.4
कोटा42.827.8
चित्तौड़गढ़42.622.9
उदयपुर43.124.6
बाड़मेर41.625.8
जैसलमेर41.524.9
जोधपुर40.523.2
फलोदी42.630.2
बीकानेर41.625.6
चूरू42.825.4
गंगानगर43.126.2
नागौर40.023.7
हनुमानगढ़40.123.2
जालोर39.020.5
फतेहपुर38.821.7
माउंट आबू30.019.4
प्रतापगढ़38.725.8
Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल | 12 अप्रैल 2025, जानें शनिवार का दिन कैसा रहेगा आपका

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 2,213

Post navigation

Previous: Saksham Sakhi Project : प्रोजेक्ट सक्षम सखी ने बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर, 22 लाख से 1.73 करोड़ पहुंच गई बिक्री
Next: Gold Price Today : इस हफ्ते सोने-चांदी की चमक में जबरदस्त इजाफा, Gold बना ऑल टाइम हाई पर

Related Stories

Rajasthan barish alert
  • मौसम

Rajasthan barish alert : राजस्थान में 4 दिन तक बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-आंधी का बड़ा अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat April 1, 2026
Rajasthan Weather Update
  • मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में ओलावृष्टि और बारिश से बदला मौसम, कई जिलों में आज भी बारिश-आंधी का अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat March 31, 2026
Rajasthan rain alert
  • मौसम

Rajasthan rain alert : राजस्थान में बदला मौसम, राजसमंद समेत 25 जिलों में अलर्ट, 31 मार्च तक असर रहने की संभावना

Parmeshwar Singh Chundwat March 30, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_-defyKccKkY एक बोलेरो में, एक स्कूटी पर दोनों शिक्षक, टक्कर में महिला शिक्षक की दर्दनाक मौत #pilaninews  #jaivardhannews
#rajsamandराजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी में नए सत्र के पहले दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी स्कूल की महिला टीचर दमयंती चांवरिया की मौत हो गई। वह सुबह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी बाइपास तिराहे पर सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह करीब 10 फीट दूर जा गिरीं। यह पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। सबसे भावुक बात यह है कि एक दिन पहले ही उनकी बेटी का 12वीं का रिजल्ट आया था।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
एक बोलेरो में, एक स्कूटी पर दोनों शिक्षक, टक्कर में महिला शिक्षक की दर्दनाक मौत #pilaninews  #jaivardhannews
#rajsamandराजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी में नए सत्र के पहले दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी स्कूल की महिला टीचर दमयंती चांवरिया की मौत हो गई। वह सुबह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी बाइपास तिराहे पर सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह करीब 10 फीट दूर जा गिरीं। यह पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। सबसे भावुक बात यह है कि एक दिन पहले ही उनकी बेटी का 12वीं का रिजल्ट आया था।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
एक बोलेरो में, एक स्कूटी पर दोनों शिक्षक, टक्कर में महिला शिक्षक की दर्दनाक मौत #pilaninews
नाथद्वारा में पेड़- पौधों पर QR कोड, स्कैन कर जान सकेंगे विशेषताएं  #nathdwaranews #agriculturenews #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में पर्यावरण जागरुकता व पौधो की विशेषता व महत्व आमजन को समझाने के उद्देश्य से पेड़ पौधों के QR कोड लगाए जा रहे हैं। नगरपालिका नाथद्वारा के आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने बताया कि शहर के थीम पार्क, डम्पिंग ग्राउंड, गणेश टेकरी, एसटीपी प्लांट, चित्रकूट स्टेडियम आदि जगह पर 10 से 15 फीट ऊंचाई के करीब 7 हजार छायादार व फलदार पेड़ व पौधों पर QR कोड लगाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में शिक्षा और तकनीक का समन्वय है, जिससे आमजन विशेषकर युवाओं को प्रकृति का महत्व समझाना ही मुख्य ध्येय है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नाथद्वारा में पेड़- पौधों पर QR कोड, स्कैन कर जान सकेंगे विशेषताएं #nathdwaranews #agriculturenews
पड़ोसी से झगड़े में रिटायर्ड बैंककर्मी की मौत, धक्का मुक्की में रोड पर गिरे  #jaivardhannews #jaipurतंग गली में ट्रैवल टेम्पो लाने पर पड़ोसी से कुछ लोग झगड़ने लगे। बीच बचाव में गए रिटायर्ड बैंककर्मी मौत हो गई। घर के सामने संकरी गली से टेंपो ट्रैवलर निकालने पर विवाद हुआ। यह घटना जयपुर के पत्रकार कॉलोनी के पटेल मार्ग की है, जहां 68 वर्षीय विजेंद्रसिंह की मौत हो गई। उनके पड़ोस में ट्रैवल एजेंसी संचालक छोटे लाल सैनी का घर है, जिसने एक टेंपो ट्रैवलर मंगवाया, जिसे उज्जैन रवाना करना था। जब वाहन को गली में लाने की कोशिश की, तब विजेंद्रसिंह के परिवार ने संकरी गली में गाड़ी की एंट्री पर आपत्ति जताई। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के बीच धक्का-मुक्की हुई और विजेंद्र सिंह सड़क पर गिर पड़े। बताया कि गिरने के बाद वे बेहोश हो गए। उन्हें इस हालत में देख पड़ोसी छोटे लाल और उसकी पत्नी रेखा मौके से भाग निकले। टेंपो ट्रैवलर चालक दिनेश जाट भी वाहन लेकर फरार हो गया। फिर परिजन तुरंत विजेंद्र सिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस पर पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
पड़ोसी से झगड़े में रिटायर्ड बैंककर्मी की मौत, धक्का मुक्की में रोड पर गिरे #jaivardhannews #jaipur
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram