Skip to content
April 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • मौसम

Rain Alert : राजस्थान में बारिश का कहर : राजसमंद समेत 15 जिलों में स्कूल बंद, आज इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat July 30, 2025 1 minute read

Rain Alert : राजस्थान में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, बारां, झालावाड़ और अन्य जिलों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, पुल-पुलियाएं बह चुकी हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति के चलते सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सवाई माधोपुर जिले में तो हालात इतने गंभीर हो गए कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच संपर्क पूरी तरह कट गया है। जयपुर में बुधवार सुबह से ही रुक-रुककर तेज बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह पांच बजे शुरू हुई बारिश ने साढ़े सात बजे के बाद रफ्तार पकड़ ली और लगभग एक घंटे तक मूसलाधार बारिश होती रही। इससे शहर के कई क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ, कई जगह वाहन खराब हो गए और लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। बारिश के कारण शहर में अंधेरा छा गया और टूरिस्ट स्पॉट जैसे जलमहल, आमेर और हवामहल पर पर्यटक बारिश का लुत्फ उठाते दिखाई दिए। जलमहल का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे इसकी खूबसूरती और भी निखर गई है।

15 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, Red Alert जारी

Rajasthan ka Mosam : भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन राज्य के 15 जिलों में बुधवार को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, टोंक, सवाई माधोपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और करौली में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में Red Alert जबकि अन्य अधिकांश जिलों में Yellow Alert जारी किया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर को फिलहाल अलर्ट से बाहर रखा गया है।

क्रमांकजिलाछुट्टी की अवधि
1झालावाड़30 जुलाई – 2 अगस्त
2बारां30 जुलाई – 2 अगस्त
3जैसलमेर30 – 31 जुलाई
4सवाई माधोपुर30 – 31 जुलाई
5बांसवाड़ा30 – 31 जुलाई
6धौलपुर30 जुलाई
7खेड़थल-तिजारा30 जुलाई
8अलवर30 जुलाई
9भीलवाड़ा30 जुलाई
10टोंक30 जुलाई – 2 अगस्त
11कोटा30 जुलाई – 1 अगस्त
12उदयपुर30 – 31 जुलाई
13अजमेर30 – 31 जुलाई
14डूंगरपुर (डींग)30 – 31 जुलाई
15राजसमंद30 – 31 जुलाई

सवाई माधोपुर में आफत की बारिश

Mosam : सवाई माधोपुर जिले में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर बोदल गांव में NH-552 पर स्थित औगाड़ पुलिया तेज बहाव के कारण बह गई। इसके चलते सवाई माधोपुर-श्योपुर (मध्य प्रदेश) रोड पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है और राजस्थान का मप्र से संपर्क टूट गया है। बारिश का पानी कॉलोनियों में घुस गया है। बरकत कॉलोनी जैसे इलाकों में घरों में 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है। वहां की सड़कों पर खड़ी गाड़ियां पानी में बहकर एक-दूसरे पर चढ़ गई हैं। स्थानीय लोग रातभर पानी निकालने में जुटे रहे लेकिन बारिश की रफ्तार के आगे सब बेबस नजर आए। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर भी हालात खराब हैं। पटरियों पर पानी भर जाने से कई ट्रेनों को आउटर सिग्नल पर ही रोका गया। गाड़ी संख्या 22674 को प्लेटफार्म नंबर 2 तक लाने में 20 मिनट का समय लग गया। अन्य गाड़ियां जैसे 12979, 14814, 12059 को आउटर पर ही रोकना पड़ा।

SBI YONO Loan Apply : एसबीआई योनो एप पर लें तत्काल ₹20,000 का लोन, जानें आसान प्रक्रिया

कोटा में पार्वती नदी उफान पर, स्टेट हाईवे-70 पूरी तरह बंद

Heavy Rain Alert : कोटा जिले के इटावा क्षेत्र में पार्वती नदी के तेज बहाव के कारण स्टेट हाईवे-70 (कोटा-ग्वालियर-श्योपुर मार्ग) को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इटावा से खातोली के बीच नवनिर्मित पुल पर लगभग एक फीट पानी बह रहा है। इसके चलते सड़क दोनों ओर से बंद हो गई है और वहां लंबा जाम लग गया है। खातोली थाना प्रभारी मशीराम विश्नोई मौके पर हालात पर नजर रखे हुए हैं, जबकि पीपल्दा के तहसीलदार अरुण सिंह लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए निगरानी कर रहे हैं। इलाके की कई निचली बस्तियों जैसे मदनपुरा, गोवर्धनपुरा और अन्य गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इन गांवों को टापू जैसा बना दिया है। एसडीआरएफ की दो टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं और मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। राहत कार्य तेजी से जारी हैं। टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध में पानी की आवक पिछले दो दिनों से घटती नजर आ रही है। इसी के चलते बुधवार सुबह बांध के तीन गेट – 8, 12 और 13 बंद कर दिए गए हैं। अब शेष तीन गेट (9, 10, 11) को एक-एक मीटर खोलकर प्रति सेकंड 18,030 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही है। बीसलपुर बांध परियोजना के एक्सईएन मनीष बंसल ने बताया कि यदि बारिश की तीव्रता कम होती है तो जल्द ही और गेट भी बंद किए जा सकते हैं।

लालसोट में जलभराव में गिरकर बुजुर्ग की मौत

Rain Storm Alert in Rajasthan ; दौसा जिले के लालसोट कस्बे के शेड्यूलाई कॉलोनी में जलभराव के बीच एक दुखद हादसा सामने आया। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे 62 वर्षीय कैलाश नामक बुजुर्ग जलमग्न इलाके में फिसलकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने जब देर शाम तक उन्हें घर लौटते नहीं देखा तो तलाश शुरू की। बाद में उनका शव बरामद हुआ। क्षेत्र में जलभराव इतना अधिक था कि शव को कंधों पर उठाकर 150 मीटर दूर तक ले जाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया। बीकानेर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोहता चौक से नत्थूसर गेट जाने वाले मार्ग पर रत्ताणी व्यासों के चौक में बने एक पुराने मकान की दीवार गिर गई। सौभाग्य से हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दो साइकिलें मलबे में दब गईं और सड़क पर मलबा आने से ट्रैफिक कुछ समय के लिए रुक गया।

मौसम विभाग का अनुमान: अगले दो दिन राहत की उम्मीद नहीं

Weather Update : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठा सिस्टम अब राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में सक्रिय है। यह सिस्टम कमजोर जरूर हुआ है लेकिन अब भी low pressure area के रूप में प्रभावी बना हुआ है।

मानसून की ट्रफ लाइन अभी श्रीगंगानगर से दिल्ली होते हुए पूर्वी राजस्थान के हिस्सों से गुजर रही है। इसके कारण राज्य में अगले 48 घंटों तक बारिश की तीव्रता बनी रहने की संभावना जताई जा रही है। जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, अलवर, भरतपुर, बारां और बूंदी जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना बरकरार है।

इन जिलों में अलर्ट

📅 30 जुलाई 2025 – बारिश का अलर्ट

🔴 रेड अलर्ट (Red Alert) जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:

  1. बूंदी
  2. कोटा
  3. बारां
  4. झालावाड़
  5. चित्तौड़गढ़
  6. प्रतापगढ़

🟡 येलो अलर्ट (Yellow Alert) – सामान्य से भारी बारिश की संभावना:

  • राज्य के शेष सभी जिले
  • (बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर को छोड़कर)

📅 31 जुलाई 2025 – बारिश का अलर्ट

🟠 ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) – बहुत भारी बारिश की संभावना:

  1. अजमेर
  2. टोंक
  3. सवाई माधोपुर
  4. भीलवाड़ा
  5. बूंदी
  6. चित्तौड़गढ़
  7. प्रतापगढ़
  8. कोटा
  9. बारां
  10. झालावाड़

🟡 येलो अलर्ट – हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी:

  • शेष सभी जिले
  • (जैसलमेर और बाड़मेर को छोड़कर)

📅 1 अगस्त 2025 – बारिश का अलर्ट

🟡 येलो अलर्ट (Yellow Alert) – हल्की से मध्यम बारिश की संभावना:

  1. बीकानेर
  2. गंगानगर
  3. हनुमानगढ़
  4. चूरू
  5. झुंझुनूं
  6. सीकर
  7. जयपुर
  8. दौसा
  9. अलवर
  10. भरतपुर
  11. नागौर

📅 2 अगस्त 2025 – बारिश का अलर्ट

🟡 येलो अलर्ट (Yellow Alert) – हल्की से मध्यम बारिश की संभावना:

  1. हनुमानगढ़
  2. चूरू
  3. सीकर
  4. झुंझुनूं
  5. जयपुर
  6. अलवर
  7. दौसा
  8. भरतपुर
  9. धौलपुर
  10. करौली
  11. सवाई माधोपुर
  12. टोंक
BOB Pan Card Loan : बिना CIBIL चेक के Bank of Baroda दे रहा है पैन कार्ड पर लोन – जानें पूरी प्रक्रिया

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 112

Post navigation

Previous: Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल : 30 जुलाई 2025 – जानें ग्रहों का प्रभाव और अपनी राशि की भविष्यवाणी
Next: Adivasi Bhil Samaj news : राजस्थान आदिवासी संघ की उसरवास चोकला शाखा की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

Related Stories

Rajasthan weather update
  • मौसम

Rajasthan weather update : राजस्थान में गर्मी के बीच मौसम ने ली यू-टर्न, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat April 17, 2026
Weather Alert in rajasthan
  • मौसम

Weather Alert : बारिश-ओलों के बाद नया अलर्ट : अब तेज धूप और बढ़ता तापमान करेगा परेशान : Rain Alert

Laxman Singh Rathor April 9, 2026
Rajasthan weather update
  • मौसम

Rajasthan weather update : राजस्थान में मौसम का यू-टर्न! ओले-बारिश से मचा हड़कंप, 17 जिलों में बड़ा अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat April 7, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_20dRfu88xpM भीम में विधायक और बेटे पर गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप #bhimnews #bhimdeogarhnews #bhimmla  #jaivardhannews
#rajsamandहरिसिंह रावत और बेटे पर गंभीर आरोप
पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत का बयान
राजसमंद ताजा खबर
कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
गरीब परिवार का मकान गिराने का आरोप
बग्गड़ हत्याकांड का मुद्दा
Bhim mein siyasi ghamasan
Harisingh Rawat aur bete par aarop
Former MLA Sudarshan Singh Rawat statement
Rajsamand latest news
Law and order par sawal
Garib parivar ka makan girane ka aarop
Baggad hatyakand issueOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीम में विधायक और बेटे पर गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप #bhimnews #bhimdeogarhnews #bhimmla  #jaivardhannews
#rajsamandहरिसिंह रावत और बेटे पर गंभीर आरोप
पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत का बयान
राजसमंद ताजा खबर
कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
गरीब परिवार का मकान गिराने का आरोप
बग्गड़ हत्याकांड का मुद्दा
Bhim mein siyasi ghamasan
Harisingh Rawat aur bete par aarop
Former MLA Sudarshan Singh Rawat statement
Rajsamand latest news
Law and order par sawal
Garib parivar ka makan girane ka aarop
Baggad hatyakand issueOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीम में विधायक और बेटे पर गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप #bhimnews #bhimdeogarhnews #bhimmla
भीम विधायक और बेटे पर गंभीर आरोप, पूर्व विधायक ने उठाई जांच की मांग #jaivardhannews #todaynewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीम विधायक और बेटे पर गंभीर आरोप, पूर्व विधायक ने उठाई जांच की मांग #jaivardhannews #todaynews
बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का हार्ट अटैक से निधन #heartattacknews #todaynews #jaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का हार्ट अटैक से निधन #heartattacknews #todaynews #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram