Skip to content
March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • विविध

Rajasthan Heavy Rainfall : चित्तौड़ में 5 लोग नदी में बहे, उदयपुर में पुल ढहा और प्रदेश में जनजीवन प्रभावित

Laxman Singh Rathor August 29, 2025 1 minute read

Rajasthan Heavy Rainfall : राजस्थान में मानसून इस समय अपने चरम पर है और लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में हालात बिगाड़ दिए हैं। जयपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, भीलवाड़ा और डूंगरपुर में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे नदियों, नालों और तालाबों का जलस्तर बढ़ गया। सबसे बड़ा हादसा चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में हुआ, जहां रूपारेल नदी में बाइक सवार एक ही परिवार के पांच लोग बह गए। ग्रामीणों ने तीन लोगों को बचा लिया, लेकिन मां-बेटी अब तक लापता हैं। वहीं, उदयपुर में पानरवा-कोटड़ा हाईवे पर बना पुल का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

Weather Update : झुंझुनूं के उदयपुरवाटी क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए युवक-युवती की कदंब कुंड में डूबने से मौत हो गई, जबकि ब्यावर में दो सगी बहनें तालाब में डूब गईं। उधर, भीलवाड़ा में अंडरब्रिज में कार-बाइक फंस गईं और डूंगरपुर में तेज बहाव से सड़क मार्ग बंद हो गया। मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है और संभावना जताई है कि 10 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

चित्तौड़गढ़: नदी में बहा परिवार, मां-बेटी लापता

Flood Situation in Rajasthan : चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं कस्बे में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रूपारेल नदी पार करते समय हाड़ा का खेड़ा निवासी घासीलाल प्रजापत (50), उनकी पत्नी लीला (45), बेटी मैना (30), 8 साल की नातिन और 5 साल का नाती बाइक सहित पानी के तेज बहाव में बह गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तीन लोगों को किसी तरह बचा लिया, लेकिन मैना और उनकी बेटी अब भी लापता हैं। गोताखोरों की टीम उनकी तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले दो महीनों में इस पुल पर चार हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक न रेलिंग लगाई और न ही चेतावनी बोर्ड।

उदयपुर: हाईवे पर पुल टूटा, यातायात ठप

Udaipur Bridge Collapse : उदयपुर में लगातार बारिश से पानरवा-कोटड़ा हाईवे पर खाचन गांव के पास बना पुल टूट गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने मार्ग बंद करवा दिया। इससे झाड़ोल, कोटड़ा और अंबाजी जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बाघपुरा रूट की पुलिया पर भी पानी का तेज बहाव होने से सड़क बंद हो गई।

झुंझुनूं: सेल्फी लेते समय डूबे जीजा-साली

Monsoon Alert : झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे हादसा हुआ। कदंब कुंड में पिकनिक मनाने आए नीमकाथाना निवासी कृष्ण कुमार (28) और बुलंदशहर की रहने वाली शिबू (19) की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों सेल्फी ले रहे थे कि अचानक पैर फिसलने से हादसा हो गया।

ब्यावर: तालाब में डूबीं दो बहनें

Heavy rain alert : अजमेर जिले के ब्यावर कस्बे के मालातों की बेर गांव में गुरुवार को दो सगी बहनें तालाब में नहाने गईं। पानी गहरा होने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

भीलवाड़ा: अंडरब्रिज में भरा पानी

भीलवाड़ा में चित्तौड़ रोड पर रामधाम के पास अंडरब्रिज पानी से भर गया। इसमें एक बाइक बह गई और एक कार फंस गई। दोनों वाहनों को क्रेन से बाहर निकाला गया।

डूंगरपुर: नदी पर चादर, सड़क मार्ग बंद

डूंगरपुर जिले के मोरन नदी पर पानी की चादर चल रही है। इससे डेयाना से अंबाडा मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हालांकि, नदी के नजारे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ गंगानगर से मध्यप्रदेश होते हुए लो-प्रेशर सिस्टम तक सक्रिय है। एक अन्य ट्रफ लाइन भी मध्यप्रदेश से दक्षिणी पंजाब तक बनी हुई है। इसी कारण प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने 11 जिलों में Heavy Rainfall Alert जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश का यह दौर 10 सितंबर तक जारी रह सकता है और इस अवधि में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज होने की संभावना है।

राजसमंद जिले में बारिश की स्थिति, देखिए

मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के बीच राजसमंद शहर के साथ जिलेभर में शुक्रवार को रूक रूक कर बारिश होती रही। खमनोर तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 4 इंच बारिश हुई, जिसमें 104 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसी तरह लावासरदारगढ़ तहसील में 38 एमएम, राजसमंद, कुंभलगढ़ व रेलमगरा में 28- 28 एमएम, गिलूंड तहसील में 15 एमएम, नाथद्वारा में 36 एमएम, देलवाड़ा में 10 एमएम, कुंवारिया में 13 एमएम, गढ़बोर तहसील क्षेत्र में 10 एमएम बारिश हुई।

फिलहाल बाघेरी बांध पर 1 फीट की चादर चल रही है, जबकि नन्दसमंद से 5 गेट चार चार फीट तक खोल रखे हैं। नन्दसमंद व भराई फीडर में भी नन्दसमंद से पानी जा रहा है। इसके अलावा चिकलवास बांध पर तीन इंच की चादर चल रही है, जबकि गोमती नदी में भी तेज बहाव से पानी राजसमंद झील में पहुंच रहा है। अब तक राजसमंद झील का गेज 21.35 फीट तक पहुंच गया है।

PM Swanidhi Scheme : पीएम स्वनिधि योजना 2030 तक बढ़ी : लोन राशि में वृद्धि, 1.15 करोड़ को मिलेगा लाभ
Bus Driver Death CCTV : चलती बस में ड्राइवर की मौत, लेकिन बचा ली दर्जनों यात्रियों की जान

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 278

Post navigation

Previous: Bus Driver Death CCTV : चलती बस में ड्राइवर की मौत, लेकिन बचा ली दर्जनों यात्रियों की जान
Next: Aaj Ka Rashifal – आज का राशिफल : आज किसे मिलेगा अचानक धन लाभ और किसे रहना है सावधान ?

Related Stories

GOLD DIGGING NEWS
  • विविध

GOLD DIGGING NEWS : सपने में दिखा सोना, रात में खुदाई करने पहुंचे 6 लोग… फिर पुलिस ने ऐसे दबोचा

Parmeshwar Singh Chundwat March 8, 2026
Judges wife collapses in train toilet
  • विविध

Heart Attack Symptoms : ट्रेन टॉयलेट में जज की पत्नी को Heart Attack | Mobile Location Tracking से मिला शव

Laxman Singh Rathor March 6, 2026
RAJASTHAN JAN VISHWAS BILL 2026 : राजस्थान में 11 कानूनों में जेल का प्रावधान खत्म, जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक 2026 पारित
  • विविध
  • Poltical

RAJASTHAN JAN VISHWAS BILL 2026 : राजस्थान में 11 कानूनों में जेल का प्रावधान खत्म, जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक 2026 पारित

Laxman Singh Rathor March 6, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_LIEF90o7NwU #jaivardhannews
#rajsamandजोधपुर के व्यापारी की राजसमंद में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
.
राजसमंद में जोधपुर के ज्वेलरी व्यापारी का शव मिला है। डीएसपी शिप्रा राजावत ने बताया- दिनेश टांक निवासी बिलाड़ा (जोधपुर) का शव मिला है। यह सुसाइड है या हत्या ये शव के पोस्टमॉर्टम के बाद ही मालूम चल पाएगा। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। व्यापारी के भांजे ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या हुई है, रात को उनका एक वीडियो सामने आया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उनकी जान को खतरा है। वो सुसाइड नहीं कर सकते, उनकी हत्या की हुई है। वे ज्वेलर दंपती के घर रुके हुए थे।
.
#Rajsamandnews #Crimenews #Nathdwaranews #JaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews

जोधपुर के व्यापारी की राजसमंद में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप #crimenews
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में जोधपुर के ज्वेलरी व्यापारी का शव मिला, हत्या की आशंका #rajsamandnews #rajsamandpolice
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
देलवाड़ा थाना क्षेत्र में पिता की संदिग्ध मौत पर बेटे ने खोले कई राज #rajsamandnews #rajsamandpolice
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram