
जयपुर। Rajasthan ka Mosam : राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार को जयपुर समेत राज्य के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला। इस बदले मौसम से कई शहरों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और सुबह-शाम ठंडक महसूस की गई।
लगातार दो दिन तक हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह अलवर और आसपास के क्षेत्रों में धुंध छाई रही। मौसम में नमी बढ़ने के कारण कई स्थानों पर विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह का मौसम सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा ठंडा और नम महसूस हुआ। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में दर्ज की गई। यहां 25 एमएम यानी करीब 1 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई। बीकानेर में देर रात से शुक्रवार सुबह तक रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे मौसम और अधिक ठंडा हो गया। राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। इसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। बारिश और बादलों के असर से शहर का अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम में आई इस नरमी ने लोगों को तेज गर्मी से अस्थायी राहत दी। Rajasthan rain alert today
कई शहरों में तापमान में आई गिरावट
Rajasthan barish ole update : बारिश और बादलों के असर से राज्य के कई शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अजमेर में 26.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 27.4 डिग्री, वनस्थली (टोंक) में 31.1 डिग्री, कोटा में 28.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.6 डिग्री, उदयपुर में 28 डिग्री, डूंगरपुर में 28.9 डिग्री, सिरोही में 24.5 डिग्री, करौली में 24.9 डिग्री और दौसा में 26.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के बड़े हिस्से पर पड़ा है।

अब साफ होगा मौसम, फिर बढ़ेगा तापमान
Rajasthan mein mausam badla : मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार अब राज्य में मौसम धीरे-धीरे साफ होना शुरू होगा। विभाग ने संभावना जताई है कि रविवार से आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप निकलने लगेगी। इसके साथ ही तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यानी मार्च के आखिरी दिनों में एक बार फिर गर्मी का असर तेज होने की संभावना है। राजस्थान में बदले मौसम ने फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन यह राहत ज्यादा लंबी नहीं रहने वाली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में बादल छंटेंगे, धूप तेज होगी और तापमान फिर ऊपर चढ़ने लगेगा। ऐसे में सुबह-शाम हल्की ठंडक के बीच दिन में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा। Rajasthan latest weather news



