Skip to content
March 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • मौसम

Rajasthan rain alert : राजस्थान में Weather Alert! 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, सीकर में माउंट आबू से ज्यादा ठंड

Parmeshwar Singh Chundwat November 27, 2025 1 minute read

Rajasthan rain alert : राजस्थान में इस बार सर्दी ने नवंबर में ही अपना पूरा रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शेखावाटी क्षेत्र के फतेहपुर और सिकर में पारा इतना गिर गया है कि प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू भी इनके सामने फीका पड़ गया। बुधवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान महज 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि माउंट आबू में यह 5 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी पहाड़ी इलाके से ज्यादा ठंड अब मैदानी राजस्थान में पड़ रही है। सुबह-सुबह सिकर और फतेहपुर में ओस की बूंदें जमकर हल्की बर्फ सी बन गईं। खेतों में सरसों, चना और गेहूं की फसलों पर सफेद चादर सी बिछ गई। किसान इसे देखकर हैरान हैं, क्योंकि इतनी जल्दी और इतनी तेज ठंड पिछले कई सालों में शायद ही पड़ी हो।

उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी की तीव्रता

Rajasthan cold wave news : बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने तापमान को तेजी से नीचे गिराया है। शेखावाटी इलाके में तो कई जगह पारा 3 डिग्री से भी नीचे चला गया। सिकर शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, नागौर में 5.2 डिग्री, चूरू में 5.6 डिग्री, लूणकरणसर (बीकानेर) में 4.5 डिग्री और पिलानी में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं गुरुवार सुबह फतेहपुर में तापमान में अचानक उछाल देखने को मिला। बुधवार को जहां 2.9 डिग्री था, वहां गुरुवार सुबह यह 6.2 डिग्री तक पहुंच गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. नरेन्द्र पारीक ने बताया, “पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छा गए हैं, जिसके कारण रात में गर्मी बाहर नहीं निकल पाई और तापमान में 3.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।”

दिन में भी नहीं मिल रही राहत

इस बार सर्दी सिर्फ रात और सुबह तक सीमित नहीं है। दिन में भी बर्फीली हवाएं चलने से धूप का असर कम हो गया है। बुधवार को पूरे राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री नीचे रहा। सबसे गर्म शहर बाड़मेर रहा, जहां भी पारा 29.4 डिग्री तक ही पहुंच पाया।
कुछ प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान:

  • जैसलमेर: 27.6°
  • जोधपुर: 27.4°
  • जयपुर: 25.0°
  • कोटा: 24.3°
  • भीलवाड़ा: 24.0°
  • उदयपुर: 24.4°
  • अजमेर: 24.4°

आज और कल: 15 जिलों में बारिश-बूंदाबांदी का अलर्ट

Rajasthan weather forecast : मौसम केंद्र जयपुर ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से अगले दो दिनों में कई जिलों में मौसम के मिजाज बदलने की चेतावनी जारी की है।

27 नवंबर (आज)
जालोर, सिरोही, पाली, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा और अजमेर जिलों में आंशिक या पूर्ण रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। माउंट आबू और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

28 नवंबर (कल)
दौसा, जयपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और उदयपुर जिलों में फिर से बादल और हल्की बारिश का दौर रह सकता है। इस दौरान तापमान में फिर गिरावट आने के आसार हैं।

सर्दी और कोहरे का डबल अटैक

उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और डूंगरपुर में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सिकर के फतेहपुर के बाहरी इलाकों में भी गुरुवार सुबह घना कोहरा देखा गया, जिससे विजिबिलिटी 200-300 मीटर तक सिमट गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।

Ration Card e-KYC : घर बैठे ऐसे करें Ration Card e-KYC, वरना किसी भी दिन बंद हो सकता है फ्री राशन!

किसानों के लिए चिंता की बात

Mosam Update Rajasthan : ठंड और ओस जमने से सरसों और चने की फसल पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि अभी तक बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अगर तापमान इसी तरह 3-4 डिग्री के आसपास बना रहा तो फसल में पाला पड़ने का खतरा बढ़ जाएगा।

राजस्थान के प्रमख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
अजमेर24.411.4
भीलवाड़ा2413.2
वनस्थली (टोंक)25.69.3
अलवर25.86.5
जयपुर2511.6
पिलानी25.77
सीकर26.54
कोटा24.314.2
चित्तौड़गढ़26.313.4
उदयपुर24.413.8
बाड़मेर29.414.9
जैसलमेर27.612.9
जोधपुर27.413.6
बीकानेर26.413.2
चूरू25.85.6
श्रीगंगानगर26.68.7
नागौर26.45.2
बारां25.413.2
हनुमानगढ़25.210.8
जालौर28.113
फतेहपुर26.42.9
करौली24.27.1
दौसा25.76.5
प्रतापगढ़26.116.8
झुंझुनूं25.57.2

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 115

Post navigation

Previous: Ration Card e-KYC : घर बैठे ऐसे करें Ration Card e-KYC, वरना किसी भी दिन बंद हो सकता है फ्री राशन!
Next: Acharya Mahashraman Biography : आचार्य महाश्रमण के कदमों ने बदली लाखों लोगों की जिंदगी, जानें उनकी जीवनी

Related Stories

RAJASTHAN RAIN ALERT TODAY
  • मौसम

RAJASTHAN RAIN ALERT TODAY : 4 दिन तक बिगड़ेगा राजस्थान का मौसम, इन जिलों में बारिश और ओलों की चेतावनी

Parmeshwar Singh Chundwat March 27, 2026
Rajasthan weather update
  • मौसम

Rajasthan weather update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 28 मार्च को इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat March 25, 2026
Rajasthan weather update
  • मौसम

Rajasthan weather update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, मार्च के आखिर तक बारिश का बड़ा अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat March 24, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_k0ZMvFjyyt8 #jaivardhannews
#rajsamandअवैध शराब-मीट की दुकानों से त्रस्त केलवा के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्री, अनशन पर बैठे
.
#Rajsamandnews #Illigalliquor #Localnews #Jaivardhannewsराजसमंद जिले के केलवा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रेगर मोहल्ले के ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्ट्री पहुंच गए और अनशन पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके मोहल्ले में अवैध शराब और मीट की दुकानें संचालित हो रही हैं, जिससे इलाके का माहौल लगातार खराब हो रहा है। उनका कहना है कि इन दुकानों के आसपास आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और नशे की हालत में लड़ाई-झगड़े होते हैं, जिससे आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने भी अपनी पीड़ा जताते हुए कहा कि घर से बाहर निकलने और खासकर रात के समय लौटने में उन्हें डर का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जाए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews

अवैध शराब-मीट की दुकानों से त्रस्त केलवा के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्री, अनशन पर बैठे #rajsamandnews
राजसमंद के कांकरोली में विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर, 7500 की जांचें अब मात्र 1499 में #healthcamp  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के कांकरोली में विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर, 7500 की जांचें अब मात्र 1499 में #healthcamp
राजसमंद के केलवा में शराबियों से परेशान महिला का फूटा आक्रोश #rajsamandnews #rajsamandpolice  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के केलवा में शराबियों से परेशान महिला का फूटा आक्रोश #rajsamandnews #rajsamandpolice
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram