Skip to content
March 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • मौसम

Rajasthan Rain Forecast : राजस्थान में मौसम का डबल अटैक : बारिश की चेतावनी, घना कोहरा और फ्लाइट कैंसिल

Parmeshwar Singh Chundwat December 31, 2025 1 minute read

Rajasthan Weather Alert Today : राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। नए साल से ठीक पहले प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, घना कोहरा और ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी के बीच बुधवार को जैसलमेर में सीजन की पहली मावठ दर्ज की गई, वहीं जयपुर एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते फ्लाइट्स कैंसिल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा प्रदेश के सीकर, अलवर, जयपुर सहित 10 से Rajasthan Rain Forecast अधिक जिले इन दिनों घने कोहरे की चपेट में हैं। बुधवार सुबह भी इन इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ और कई जगह हादसे की स्थिति बन गई। IMD Rajasthan Weather Update

कोहरे की चादर में लिपटा राजस्थान

सीकर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर जैसे Fog Alert in Rajasthan जिलों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर के आसपास दर्ज की गई, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोग सावधानी से सफर करते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 1 जनवरी से प्रदेश में घने कोहरे का नया दौर शुरू होगा, जो अगले 2 से 3 दिन तक जारी रह सकता है। Rajasthan First Mavath Rain इसी को देखते हुए 1 जनवरी को 18 जिलों में फॉग अलर्ट जारी किया गया है। Rajasthan Rain and Fog Alert

कोहरे के कारण हादसा, बोलेरो गड्ढे में गिरी

करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र में बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। पाडला पावर हाउस के पास मेगा हाईवे पर सुबह करीब 6:30 बजे बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और गड्ढे में जा गिरी। वाहन चालक अशोक ने बताया कि घुमावदार मोड़ पर कोहरे के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दिया, जिससे वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया। उस समय इलाके में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जानमाल नुकसान नहीं हुआ।

जयपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, फ्लाइट्स कैंसिल

खराब मौसम का असर एयर ट्रैफिक पर भी साफ देखने को मिला। दिल्ली में घने कोहरे के कारण एक International Flight को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली IndiGo की फ्लाइट को मौसम खराब होने के कारण कैंसिल कर दिया गया। इसके अलावा Air India की जयपुर-दिल्ली फ्लाइट भी बुधवार सुबह रद्द रही। फ्लाइट कैंसिल होने और सही जानकारी नहीं मिलने से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। कई पैसेंजर्स ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया और घंटों तक इंतजार करने को मजबूर रहे।

जैसलमेर में सीजन की पहली मावठ

पश्चिमी राजस्थान में मौसम ने अलग ही रंग दिखाया। जैसलमेर शहर में बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई, जो सीजन की पहली मावठ मानी जा रही है। शहर और आसपास के इलाकों में सुबह से रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग ने बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को प्रदेश के 5 से ज्यादा जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। बॉर्डर एरिया वाले जैसलमेर, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में बारिश New Year Celebration को प्रभावित कर सकती है। जयपुर, अलवर, दौसा और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह से हल्के बादल छाए रहे, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया।

कोहरे से ट्रैफिक स्लो, हाईवे पर रेंगते वाहन

डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन शहर में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा। हाईवे पर कोहरे के कारण ट्रैफिक बेहद धीमी गति से चला। वाहन चालकों को लाइट्स ऑन करके सफर करना पड़ा। अलवर में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा देखने को मिला। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमट गई, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन में भी ठंडक, तापमान 30 डिग्री से नीचे

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि सर्द हवाएं कमजोर पड़ने से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन ठंड का असर बरकरार है। फतेहपुर (सीकर) में लगातार बादल छाए रहने से मौसम का मिजाज बदला रहा। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के मुकाबले करीब 3 डिग्री ज्यादा है। राज्य के अधिकांश शहरों में भले ही दिन में धूप निकली, लेकिन ठंडक के चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा।

कहां कितना रहा तापमान

प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • बाड़मेर: 28.2 डिग्री
  • जैसलमेर: 27.6 डिग्री
  • जयपुर: 24 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा और बारिश दोनों का असर बना रह सकता है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

bank loan approval tips : बैंक बार-बार कर रहा है लोन रिजेक्ट? ये 5 बदलाव करते ही झट से होगा अप्रूव!

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 92

Post navigation

Previous: Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल 31 दिसंबर 2025, मेष, कन्या और मीन राशि के जातक रहें सावधान, पैसों से जुड़ी चूक पड़ सकती है भारी
Next: New Year 2026 : नए साल में मिल सकती है बड़ी राहत, सैलरी-पेंशन बढ़ने के संकेत, 2026 में लागू होंगे 7 बड़े बदलाव

Related Stories

Rajasthan weather update
  • मौसम

Rajasthan weather update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 28 मार्च को इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat March 25, 2026
Rajasthan weather update
  • मौसम

Rajasthan weather update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, मार्च के आखिर तक बारिश का बड़ा अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat March 24, 2026
Rajasthan weather update
  • मौसम

Rajasthan weather update : राजस्थान में फिर बदला मौसम, जानिए किन जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat March 23, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_oSoliitnUEE राजसमंद के SBS की टॉपर रिया प्रजापत ने साझा किए अपने अनुभव #rajsamandnews #rajsamandpolice  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के SBS की टॉपर रिया प्रजापत ने साझा किए अपने अनुभव #rajsamandnews #rajsamandpolice  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के SBS की टॉपर रिया प्रजापत ने साझा किए अपने अनुभव #rajsamandnews #rajsamandpolice
बाड़मेर में रेडीमेड शोरूम में लगी आग,10 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला #badmernews #badmerpolice  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
बाड़मेर में रेडीमेड शोरूम में लगी आग,10 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला #badmernews #badmerpolice
राजस्थान में सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण #nathdwaranews #shreejikehanumanji #nathdwara  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजस्थान में सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण #nathdwaranews #shreejikehanumanji #nathdwara
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram