Skip to content
March 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand farmer registry : राजसमंद कलक्टर हसीजा की पहल पर 15 दिन में 15 हजार से अधिक किसानों की हुई फार्मर रजिस्ट्री

Parmeshwar Singh Chundwat January 19, 2026 1 minute read

राजसमन्द। Rajsamand farmer registry गत वर्ष 24 जून को जिला कलक्टर के रूप में पदभार संभालने के बाद अरुण कुमार हसीजा ने प्रशासन की कार्यशैली को जनोन्मुख बनाने की स्पष्ट दिशा तय कर दी थी। 

पदभार ग्रहण करने के बाद पहली ही रात्रि चौपाल में सामने आए एक दृश्य ने यह संदेश दे दिया कि यह प्रशासन बराबरी, सम्मान और संवेदनशीलता के साथ काम करेगा। अधिकारी कुर्सियों पर बैठे थे और आमजन जमीन पर—इस असमानता पर जिला कलक्टर ने तत्काल नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जब तक आमजन के लिए कुर्सियों की व्यवस्था न हो, तब तक अधिकारी भी जमीन पर ही बैठेंगे। यही सोच आगे चलकर जिले में प्रशासन और किसानों के रिश्ते की मजबूत बुनियाद बनी।Rajsamand farmer registry

Arun Kumar Hasija collector initiative : कुछ ही समय बाद यह तथ्य सामने आया कि भारत सरकार के एग्रीस्टेक अभियान के अंतर्गत जिले में फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर है। किसान योजनाओं के पात्र तो थे, लेकिन पंजीयन के अभाव में लाभ से वंचित रह जा रहे थे। इसी चुनौती को अवसर में बदलते हुए जिले में 1 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक “कृषक अधिकार पंजीयन पखवाड़ा” का आयोजन किया गया, जिसके अपेक्षा से बेहतर परिणाम सामने आये।

किसान को नहीं, प्रशासन को खेत तक ले जाने की पहल

Farmer registry Rajasthan AgriStack : इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि किसान को कार्यालय बुलाने के बजाय प्रशासन स्वयं किसान तक पहुँचा। यह स्वीकार किया गया कि किसान दिनभर खेतों में व्यस्त रहता है और उसके लिए बार-बार ई-मित्र या कार्यालय पहुँचना सहज नहीं होता। इसी सोच के तहत जिले के सभी पटवारी प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक अपने-अपने हल्कों के राजस्व गांवों के फिल्ड में पहुँचे। खेत, घर, चौराहा, चबूतरा, मंदिर—जहाँ किसान सहज रूप से उपलब्ध हो सका, वहीं मौके पर फार्मर रजिस्ट्री की गई। मोबाइल, आवश्यक दस्तावेज और नेटवर्क व्यवस्था के साथ अधिकारी स्वयं उपस्थित रहे और किसानों का सम्मानपूर्वक पंजीयन किया गया। यह दृश्य जिले में नया था—सरकार पहली बार सचमुच किसान के दरवाजे तक पहुँची।

15 दिनों में 15,373 नई फार्मर रजिस्ट्री

Rajsamand farmer registration campaign : इस संवेदनशील और सक्रिय पहल के परिणाम भी उतने ही प्रभावशाली रहे। मात्र 15 दिनों में जिले में 15,373 किसानों की नई फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण की गई। इससे न केवल जिले की एग्रीस्टेक प्रगति को गति मिली, बल्कि किसानों का प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत हुआ। जिन किसानों को पहले योजनाएं कागजों तक सीमित लगती थीं, उन्होंने पहली बार अपने अधिकारों को धरातल पर उतरते देखा।

ब्लॉकवार फार्मर रजिस्ट्री उपलब्धि

Rajasthan farmer rights registration : पखवाड़े के दौरान ब्लॉकवार फार्मर रजिस्ट्री की उपलब्धि इस प्रकार रही— सरदारगढ़ 1388, आमेट 1565, कुंवारिया 1166, नाथद्वारा 1532, कुंभलगढ़ 1356, देलवाड़ा 707, देवगढ़ 1604, खमनोर 1052, भीम 1877, गढ़बोर 891, राजसमन्द 993 एवं रेलमगरा 1242। इस प्रकार जिले में कुल 15,373 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई।

दूसरा चरण सोमवार से

कृषक अधिकार पंजीयन पखवाड़े के प्रथम चरण में फार्मर रजिस्ट्री के अपेक्षित एवं उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हुए हैं। इस उपलब्धि के लिए जिला कलक्टर ने जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। जिला कलक्टर ने 19 जनवरी से कृषक अधिकार पंजीयन पखवाड़े के द्वितीय चरण की घोषणा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि द्वितीय चरण की समाप्ति के पश्चात जिले के शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ तीन पटवारियों को गणतंत्र दिवस पर जिला स्तर पर करेंगे सम्मानित

जिला कलक्टर ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रथम चरण में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले तीन पटवारियों को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले एक-एक पटवारी को उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मान प्रदान किया जाएगा। इससे न केवल कार्मिकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि अभियान को और अधिक गति भी मिलेगी।

कृषक अधिकार पंजीयन पखवाड़ा केवल एक प्रशासनिक अभियान नहीं रहा, बल्कि यह इस बात का जीवंत उदाहरण बना कि यदि प्रशासन संवेदनशीलता के साथ जमीन पर उतरकर काम करे, तो व्यवस्था बदली जा सकती है। घर-घर और खेत-खेत जाकर सेवा देने की यह पहल जिलेभर में सराही गई और सुशासन व जनसेवा का एक अनुकरणीय मॉडल बनकर सामने आई।

Rajsamand pension verification : कलक्टर हसीजा के सख्त फैसले का असर: पेंशन सत्यापन में राजसमन्द बना प्रदेश में नंबर-1

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 261

Post navigation

Previous: Rajsamand pension verification : कलक्टर हसीजा के सख्त फैसले का असर: पेंशन सत्यापन में राजसमन्द बना प्रदेश में नंबर-1
Next: Gold Rate Today : ट्रंप की धमकी से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप, सोना चमका तो चांदी ने पार किया 3 लाख का आंकड़ा

Related Stories

kerosene at petrol pumps
  • समाचार

kerosene at petrol pumps : अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र के फैसले से मचेगी बड़ी हलचल

Parmeshwar Singh Chundwat March 30, 2026
Ravindra Singh Bhati vs Chhotu Singh
  • समाचार

Ravindra Singh Bhati vs Chhotu Singh : भाटी बनाम रावणा विवाद में नया मोड़, छोटू सिंह ने जारी किया दूसरा वीडियो

Parmeshwar Singh Chundwat March 29, 2026
Rajsamand animal hospital
  • समाचार

Rajsamand animal hospital : राजसमंद में बहुद्देश्यीय पशु चिकित्सालय को मिली बड़ी मंजूरी, अब खुलेंगे राहत के द्वार

Parmeshwar Singh Chundwat March 29, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_VjB4mdRRVXY महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
#udaipurnews #udaipurpolice #crimenewsउदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर और महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ के विजयपुर के निवासी हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व चोरी-नकबजनी के 5 मामले, कालुलाल पर 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा कि कुल 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें अर्जुन पिता रमेश, रामचन्द्र पिता कानाजी और कुंदन पिता राजेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी रात में बाइक लेकर दूसरे गांव कस्बे में जाते और महिलाओं के कपड़े पहनकर रैकी करते थे। मोबाइल भी पास में नहीं रखते। 15 मार्च को कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी, जहां बाजार में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच व तलाश करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया।
udaipur news
udiapur police
kurabad police
कुराबड़ न्यूज
उदयपुर न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार #udaipurnews
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram