Skip to content
March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand MLA injured in road accident : सड़क हादसे में विधायक दीप्ति घायल, 4 युवक हिरासत में

Laxman Singh Rathor August 30, 2025 1 minute read

Rajsamand MLA injured in road accident : राजसमंद से उदयपुर फोरलेन पर चिरवा टनल और अंबेरी पुलिया के बीच गलत साइड से आ रहे एक वाहन से टकराकर कार सड़क किनारे खड्‌डे में पलट गई। हादसे में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी घायल हो गई। हादसे के बाद सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल गीतांजलि हॉस्पीटल पहुंचा दिया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद सुखेर थाना पुलिस द्वारा गहन जांच जारी है। खास तौर से गलत साइड में आकर दुर्घटना कारित करने पर कार में सवार चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Udaipur News : सुखेर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब पौने एक बजे राजसमंद से उदयपुर की तरफ जा रहे राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी की कार सामने से गलत साइड में आते एक वाहन से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई। हदुर्घटना में विधायक दीप्ति माहेश्वरी घायल हो गई है, जिनका उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। हादसे में उनके कार ड्राइवर और निजी सहायक को भी चोट लगी है। वे देर रात राजसमंद में नगरपरिषद द्वारा गणपति महोत्सव के तहत अरविंद स्टेडियम में चल रही भजन संध्या में शामिल होने के बाद उदयपुर के लिए प्रस्थान किया। हादसे में विधायक दीप्ति माहेश्वरी की पसली फैक्चर होना बताया जा रहा है। इसके अलावा उनके पैर और हाथ में भी चोट लगी है। हादसे के दौरान उनके निजी सहायक जय कनोजिया और ड्राइवर बबलू भी साथ थे, जिनके सिर पर चोट आई। सभी को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं विधायक की कार को टक्कर मारने वाला चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। इधर, विधायक के घायल होने की सूचना पर बड़ी संख्या में परिजन और उनके परिचित अस्पताल पहुंच गए।

विधायक दीप्ति ने जारी किया अपना मैसेज

वाहन दुर्घटना में घायल होने के कारण मैं उदयपुर अस्पताल में उपचार रत हूँ l श्री ठाकुर जी की कृपा से मेरे स्वास्थ्य में निरंतर सुधार है।

चिकित्सकीय परामर्श, देखरेख एवं संक्रमणीय खतरे की आशंका के चलते इस समय आपसे मिलना संभव नहीं है । मैं आप सभी से निवेदन करती हूँ कि मेरी कुशलक्षेम जानने हेतु उदयपुर आने का कष्ट नहीं करें।

कृपया मेरे, चिकित्सकों के एवं परिवार जनों के आग्रह को स्वीकार कर सहयोग करें ।

आप सभी के स्नेह, सहयोग एवं प्रभु आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी के मध्य उपस्थित रहूँगी ।

दीप्ति किरण माहेश्वरी

वाहन दुर्घटना में घायल होने के कारण मैं उदयपुर अस्पताल में उपचार रत हूँ। श्री ठाकुर जी की कृपा से मेरे स्वास्थ्य में निरंतर सुधार है।

चिकित्सकीय परामर्श, देखरेख एवं संक्रमणीय खतरे की आशंका के चलते इस समय आपसे मिलना संभव नहीं है। मैं आप सभी से निवेदन करती हूँ कि मेरी कुशलक्षेम…

— Deepti Kiran Maheshwari (@kiransnm) August 30, 2025

इस तरह हुआ था हादसा

MLA Deepti Maheshwari : उदयपुर से राजसमंद हाइवे पर अमरखजी मंदिर से आगे चीरवा टनल की तरफ जाने वाले रोड पर कट के पास यह हादसा हुआ। उदयपुर से नाथद्वारा की तरफ गुजरात नंबर की गाड़ी जा रही थी। उसके चालक ने कट पर टर्न ले लिया था। टर्न लेने वाली गाड़ी ने राजसमंद से आ रही विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस कारण विधायक की कार पलट गई। हादसे में विधायक सहित चालक व निजी सहायक घायल हुए हैं।

राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी के दुर्घटना में घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं ईश्वर से उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना करती हूँ। @kiransnm

— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) August 30, 2025

मुख्यमंत्री ने परिजनों से की बात, जताया दु:ख

राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी के कार दुर्घटना में घायल होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और परिजनों से बात की। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़, भीम विधायक हरिसिंह रावत सहित कई दिग्गज भाजपा नेताओं ने दुर्घटना को लेकर अफसोस जताया। साथ ही ईश्वर से यह कामना की गई कि जल्द से जल्द स्वस्थ होकर वापस जनता के बीच जाए। मुख्यमंत्री ने भी श्रीनाथजी से प्रार्थना की है कि उन्हें अतिशीघ्र स्वास्थ्य प्रदान करें।

राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी जी के दुर्घटना में घायल होने का समाचार सुनकर मन व्यथित है। परिजनों से बात कर उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली।

प्रभु श्रीनाथ जी से प्रार्थना है कि उन्हें अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।@kiransnm

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) August 30, 2025

राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी जी के दुर्घटना में घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करती हूं कि उनको शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।@kiransnm

— Diya Kumari (@KumariDiya) August 30, 2025

राजसमंद- उदयपुर में हड़कंप

राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी के हादसे की सूचना मिलते ही समूचे राजसमंद व उदयपुर में हड़कंप मच गया। बड़ी तादाद में लोग रात से ही उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पीटल पहुंचने लग गए। हालांकि प्रारंभिक जांच में तीन फैक्चर बताए जा रहे हैं।

चार लोग हिरासत में

दीप्ति माहेश्वरी की कार को जिस गाड़ी ने टक्कर मारी, वह गुजरात नंबर की ब्लैक TUV थी। उदयपुर की सुखेर पुलिस ने इमरान खान (33), उस्मान गनी (25), मोहम्मद इमरान (44) और सागर लोहार (21) को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि सभी आरोपी मैकेनिक हैं और उदयपुर के ही रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

दीप्ति माहेश्वरी आज आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट होंगी

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, जिला महामंत्री देवी लाल सालवी और प्रवक्ता गोविंद दीक्षित ने हॉस्पिटल पहुंचकर दीप्ति माहेश्वरी का हालचाल जाना। डॉक्टरों ने बताया कि विधायक खतरे से बाहर हैं और उन्हें आज वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

घर से 10 किमी दूर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा दीप्ति माहेश्वरी के उदयपुर स्थित घर से करीब 10 किलोमीटर दूर हुआ। वह शुक्रवार को राजसमंद जिले के एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर उदयपुर लौट रही थीं। इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। शनिवार को उदयपुर के गणगौर घाट पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित था। दीप्ति माहेश्वरी इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजसमंद से उदयपुर आ रही थीं। लेकिन रास्ते में कार दुर्घटना होने के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं।

View this post on Instagram

A post shared by Jaivardhan News (@jaivardhannews)

कौन है दीप्ति माहेश्वरी

MLA Deepti Maheshwari : दीप्ति माहेश्वरी अभी राजसमंद विधायक है, जो भाजपा की कद्दावर नेता दिवंगत किरण माहेश्वरी की पुत्री है। राजसमंद विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गई। वर्ष 2018 में विधायक किरण माहेश्वरी का निधन होने के बाद उप चुनाव हुए, जिसमें दीप्ति माहेश्वरी पहली बार विधायक बनी और उसके बाद वर्ष 2023 के चुनाव में दोबारा विधायक चुनी गई। इनके पिता डॉ. सत्‍यनारायण माहेश्‍वरी है और पति शंशांक सिंघवी मार्बल कारोबारी है। इनका जन्म 27 अप्रैल 1987 में उदयपुर में हुआ। इनके एक पुत्र है। साथ ही वर्ष 2021 में महिलाओं और बालकों के कल्याण संबंधी विधानसभा समिति की सदस्य भी है। इसके अलावा किकरण माहेश्वरी स्मृति मंच संयोजक है। दीप्ति माहेश्वरी का राजसमंद विधानसभा में आमजन से अच्छा जुड़ाव है।

उदयपुर व राजसमंद के भाजपा पदाधिकारी पहुंचे अस्पताल

Rajsamand MLA deepti maheshwari injured in road accident
Rajsamand MLA deepti maheshwari injured in road accident
Rajsamand MLA deepti maheshwari injured in road accident
Rajsamand MLA deepti maheshwari injured in road accident

राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के विगत रात्रि वाहन दुर्घटना में घायल होने पर उन्हें शहर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है । दीप्ति माहेश्वरी के दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उदयपुर व राजसमंद के भाजपा पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे तथा उनकी कुशलक्षेम पूछने वालों का ताता लग गया। कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व महापौर पारस सिंघवी,राजसमंद प्रधान अरविंद सिंह , राजसमंद मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी ,भाजपा प्रवक्ता गोविंद दीक्षित , पूर्व मीडिया जिलाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी , पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल कुमावत , भाजपा आई टी सेल के मोहित सनाढ्य, जिला मंत्री खुशबू मालवीय, पूर्व पार्षद रेखा ऊंटवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने दीप्ति किरण माहेश्वरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली । राजस्थान सरकार के कई मंत्रियों , विधायको तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओं ने दूरभाष पर दीप्ति माहेश्वरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली ।

विधायक दीप्ति के पति से भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात

सड़क हादसे में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी के घायल होने की सूचना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ता उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पीटल पहुंच गए। विधायक दीप्ति फिलहाल आईसीयू वार्ड में भर्ती है और चिकित्सकीय देखरेख में है। इस पर जिलाध्यक्ष पालीवाल सहित कार्यकर्ताओं ने विधायक दीप्ति माहेश्वरी के पति शशांक से मुलाकात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

कार्यकर्ताओं ने कुशलक्षेम पूछने के बाद श्री द्वारकाधीश प्रभु से कामना की कि जल्द ही हमारी राजसमंद विधायक स्वस्थ होकर जनता के बीच आए। इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप काबरा, महेंद्रसिंह चौहान, अशोक रांका, मुरारी आशिया, राजसमंद प्रधान अरविंदसिंह राठौड़, हम्मेरसिंह बल्ला, भरत पालीवाल, चंद्रेश पालीवाल, गोपाल श्रीमाली, भेरूलाल जोशी, फुलेश भार्गव, रजनीकांत साहू, लक्ष्मण मौर्य आदि मौजूद थे।

राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी जी के दुर्घटना में घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनको शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।@kiransnm

— C. P. Joshi (@cpjoshiBJP) August 30, 2025

राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी जी के दुर्घटना में घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनको शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।@kiransnm

— Vasudev Devnani (@VasudevDevnani) August 30, 2025

राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी जी के दुर्घटना में घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि उनको शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।@kiransnm

— Hari Singh Rawat Mla (@hsrbjpofficial) August 30, 2025

राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी जी के दुर्घटना में घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर उनको शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।@kiransnm

— Surendra Singh Rathore (@SSRathoreMLA) August 30, 2025

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 388

Post navigation

Previous: Devnarayan Mandir Chat Mela : बासड़ा में भगवान देवनारायण के भादवी छठ मेले में उमड़े श्रद्धालु
Next: Rain Alert : राजस्थान में बारिश का कहर : बीकानेर में छत गिरने से बच्चे की मौत, कई जिलों में जलभराव और हादसे

Related Stories

Jodhpur businessman death in Rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Jodhpur businessman death in Rajsamand : राजसमंद में जोधपुर के व्यापारी की संदिग्ध मौत, भांजे ने लगाया हत्या का आरोप

Parmeshwar Singh Chundwat March 10, 2026
Desuri nal dangerous road
  • क्राइम/हादसे

Desuri nal dangerous road : राजसमंद-पाली के बीच देसूरी नाल बनी मौत की घाटी, 14 खतरनाक मोड़ों ने बढ़ाई दहशत

Parmeshwar Singh Chundwat March 6, 2026
GUJARAT HAWALA RACKET 550 CRORE
  • क्राइम/हादसे

GUJARAT HAWALA RACKET 550 CRORE : रिक्शा चालक के खाते से ₹300 करोड़ का लेनदेन, ED भी रह गई हैरान, 550 करोड़ के हवाला रैकेट का पर्दाफाश

Deepak Salvi March 4, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_LIEF90o7NwU #jaivardhannews
#rajsamandजोधपुर के व्यापारी की राजसमंद में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
.
राजसमंद में जोधपुर के ज्वेलरी व्यापारी का शव मिला है। डीएसपी शिप्रा राजावत ने बताया- दिनेश टांक निवासी बिलाड़ा (जोधपुर) का शव मिला है। यह सुसाइड है या हत्या ये शव के पोस्टमॉर्टम के बाद ही मालूम चल पाएगा। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। व्यापारी के भांजे ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या हुई है, रात को उनका एक वीडियो सामने आया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उनकी जान को खतरा है। वो सुसाइड नहीं कर सकते, उनकी हत्या की हुई है। वे ज्वेलर दंपती के घर रुके हुए थे।
.
#Rajsamandnews #Crimenews #Nathdwaranews #JaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamandजोधपुर के व्यापारी की राजसमंद में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
.
राजसमंद में जोधपुर के ज्वेलरी व्यापारी का शव मिला है। डीएसपी शिप्रा राजावत ने बताया- दिनेश टांक निवासी बिलाड़ा (जोधपुर) का शव मिला है। यह सुसाइड है या हत्या ये शव के पोस्टमॉर्टम के बाद ही मालूम चल पाएगा। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। व्यापारी के भांजे ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या हुई है, रात को उनका एक वीडियो सामने आया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उनकी जान को खतरा है। वो सुसाइड नहीं कर सकते, उनकी हत्या की हुई है। वे ज्वेलर दंपती के घर रुके हुए थे।
.
#Rajsamandnews #Crimenews #Nathdwaranews #JaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
जोधपुर के व्यापारी की राजसमंद में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप #crimenews
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में जोधपुर के ज्वेलरी व्यापारी का शव मिला, हत्या की आशंका #rajsamandnews #rajsamandpolice
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
देलवाड़ा थाना क्षेत्र में पिता की संदिग्ध मौत पर बेटे ने खोले कई राज #rajsamandnews #rajsamandpolice
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram