
Rajsamand सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने जिले के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और आमजन से संवाद किया। दौरे की शुरुआत कांकरोली रेलवे स्टेशन से हुई, जहाँ निर्माणाधीन कार्य का रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्टेशन की प्रगति की जानकारी दी और स्थानीय लोगों ने अंडरपास में जलभराव की समस्या को उठाया, जिस पर सांसद ने संबंधित विभाग से समाधान का आश्वासन दिया।
MP Mahima Kumari Mewar : इसके पश्चात उन्होंने कुंवारिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य के दौरान ही समस्याओं को उठाने पर बल दिया, जिससे समय रहते समाधान हो सके। बाद में सांसद तासोल पंचायत पहुंचीं, जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही तासोल नर्सरी में पर्यावरण जागरूकता के तहत वृक्षारोपण कर लोगों को मानसून में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर जिला प्रमुख रतनी चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष मान सिंह बाहरठ, पंचायत उपप्रधान सुरेश कुमावत, दिग्विजय सिंह भाटी, सम्पतनाथ सिंह, मीडिया संयोजक नर्मदा शंकर पालीवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जवाहर जाट, हिम्मत कुमावत, माधव चौधरी, मांगीलाल कुमावत, आशीष पालीवाल, उत्तम खींची, दीपक शर्मा, भेरूलाल गायरी, प्रहलाद सिंह राठौड़, आयन जोशी, विकास पालीवाल, भेरूलाल नंदवाना, गिराज काबरा, अजय प्रजापत, चेतन शर्मा, देवीलाल जटिया, गिराज पालीवाल, मुकेश शर्मा, रामप्रकाश सोमानी, अरविंद पालीवाल, उदयलाल भील, सरपंच भंवरलाल सरगरा, उपसरपंच लछूदास वैष्णव, सुरेश जोशी और रणजीत जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। Rajsamand News Today





