
Rajsamand murder : कांकरोली थाना क्षेत्र के राजसमंद-भीलवाड़ा फोरलेन पर प्रतापपुरा फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक को पहले तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मारी। जब वह गिरा तो कार रिवर्स में लेकर आरोपियों ने जिंदगी की आखिरी सांसें ले रहे युवक . पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वारकर गर्दन को धड़ से अलग कर हत्या कर दी। दोनों वाहन कांकरोली की तरफ आ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचित किया। पुलिस हत्या के कारणों को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन कर जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हत्या निर्मम तरीके से हुई, जिसे बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। मृतक शेरसिंह पहले कांकरोली से गंगापुर बस चलाता था। कुछ साल बस चलाने के बाद शादी हो गई और मजदूरी के लिए अहमदाबाद चला गया। वहां कैटरिंग में मजदूरी कर तीन दो-तीन महीने बाद वापस घर आ गया था। अब रेस्टोरेंट लगाने के लिए बालोतरा रवाना हुआ था।
घर में आए दिन होता था विवाद
Man killed with sharp weapons Rajsamand : शेरसिंह की पत्नी प्रमोद राणावत ने बताया कि शेरसिंह पहले अहमदाबाद रहता था, जहां कैटरिंग का काम करता था। करीब दो-तीन महीने पहले नौकरी छोड़कर घर आ गया। इससे दंपती और परिजनों के बीच आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हुआ करता था। महीनेभर पहले भी शेरसिंह के साथ घर पर लोन की किश्त को लेकर झगड़ा हुआ था। Rajsamand News Today
प्रतापपुरा फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य चल रहा है। एक तरफ की लेन का आधा हिस्से का डामर खुदाई कर रखा है। ऐसी स्थित में यातायात का दबाव भी अधिक होने के बाद मरम्मत कार्य करने वाले लोग पास में होने के बाद भी हत्या की वारदात करना चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद एसपी ऑफिस से अपराधा शाखा की एमओबी टीम और उदयपुर से एफएसएल टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। उसके बाद आरके अस्पताल पहुंच शव की जांच कर साक्ष्य लिए ।
एक गौत्र में शादी करने से परिजन थे नाराज
brutal murder on highway ग्रामीणों ने बताया कि शेरसिंह ने करीब 10-12 साल पूर्व मावली तहसील के गोदला गांव में एक ही गौत्र की लकड़ी से शादी की थी। इसके चलते परिजन नाराज चल रहे थे। परिजनों का आपस में आना-जाना भी नहीं था। शेरसिंह के दो पुत्र हैं, जिसमें जयवीरसिंह 7 वर्ष और रूद्र 4 का है। शेरसिंह के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और एक भाई है, जो मुम्बई में रहता है।

मृतक रेस्टोरेंट लगाने के लिए बालोतरा के लिए निकला था
Kankroli Pratappura flyover murder news : थानाधिकारी हंसाराम सिरवी ने बताया कि खाखरमाला आमेट निवासी शेरसिंह (35) पुत्र जोधसिंह चुण्डावत बाइक लेकर घर से सुबह साढ़े 10 बजे पत्नी को लेकर निकला था। पत्नी प्रमोद राणावत को आमेट राजीविका कार्यालय में उतार कर बालोतरा जाने के लिए रवाना हो गया। मादड़ी चौराहा से भीलवाड़ा राजसमंद फोरलेन पर चढ़ा और प्रतापपुरा ओवरब्रिज पर 11 बजकर 51 मिनट पर पीछे से आई तेज रफ्तार डार्क ग्रे कलर की कार ने चपेट में लेकर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे शेरसिंह नीचे गिर गया। कार बाइक को करीब 200 मीटर घसीटने के बाद रुकी और वापस पीछे आकर युवक के पास पहुंची। कार सवार दो-तीन बदमाश नीचे उतरे और शेरसिंह का सिर धड़ से अलग कर दिया। सूचना पर एसपी मनीष त्रिपाठी, एएसपी महेंद्र पारीक, कांकरोली थानाधिकारी हंसाराम, एसआई सुरेंद्रसिंह सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। इससे पहले शेरसिंह एनडीपीएस तस्करी में जेल गया था। जमानत पर वापस आने के बाद अहमदाबाद चला गया था।
